न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

महामारी की परेशानियों का अंत करेंगे श्रीकृष्‍ण के ये मंत्र, आसानी से दूर होंगे बड़े कष्‍ट

शास्त्रों में कृष्णा से जुड़े कुछ ऐसे मंत्र बताए गए हैं जो महामारी की परेशानियों का अंत करते हैं और आपके कष्टों का निवारण करते हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 11 May 2021 9:11:27

महामारी की परेशानियों का अंत करेंगे श्रीकृष्‍ण के ये मंत्र, आसानी से दूर होंगे बड़े कष्‍ट

इस कोरोनाकाल में सभी के मन में एक भय व्याप्त हो चुका हैं जिससे उभरने के लिए मन में सकारात्मक भाव होना भी जरूरी हैं। ऐसे समय में भगवान कृष्णा के मंत्र आपका साथ देने का काम करेंगे। शास्त्रों में कृष्णा से जुड़े कुछ ऐसे मंत्र बताए गए हैं जो महामारी की परेशानियों का अंत करते हैं और आपके कष्टों का निवारण करते हैं। इन मंत्रों से जीवन के बड़े से बड़े कष्‍ट का सामना करने में मदद मिलती हैं। तो आइये जानते हैं इन कृष्ण मंत्रों के बारे में।

यद‍ि व‍िपत्ति आए तो जपें यह मंत्र

ज्‍योत‍िषशास्‍त्र के अनुसार अगर जीवन में कभी भी अचानक कोई बड़ी परेशानी आ जाए तो कन्‍हैया के मंत्र ‘हे कृष्ण द्वारकावासिन् क्वासि यादवनन्दन। आपद्भिः परिभूतां मां त्रायस्वाशु जनार्दन।’ का जप करना चाह‍िए। लेक‍िन ध्‍यान रखें क‍ि इसका जप करते समय मंत्र की व‍िध‍ि का पालन करना न भूलें।

astrology tips,astrology tips in hindi,lord shree krishna,krishna mantra

ऐसे जपें अचानक आयी मुसीबत दूर करने का मंत्र

ज्‍योत‍िषशास्‍त्र के अनुसार अचानक आई व‍िपत्ति दूर करने के ल‍िए बताए गये मंत्र का कम से कम से कम 108 बार स्वयं जप करना चा‍ह‍िए। मान्‍यता है क‍ि अगर पूरी श्रद्धा और न‍िष्‍ठा से इस मंत्र का जप क‍िया जाए तो कन्‍हैयाजी की कृपा म‍िलती है। मंत्र को सिद्ध करने के लिए कम से कम 51,000 जप व दशांश 5,100 जप अथवा आहुतियां आवश्यक हैं। यदि सवा लाख जप और उसका दशांश हवन करते हैं तो इसे अत‍िउत्‍तम माना गया है। लेक‍िन ध्‍यान रखें जप पूरी श्रद्धा और भाव से क‍िया जाना चाह‍िए।

रोग नाश के ल‍िए जपें यह मंत्र

ज्‍योत‍िषशास्‍त्र के अनुसार अगर क‍िसी रोग से परेशान हों या फ‍िर कोई बीमारी बार-बार परेशान करे तो कन्‍हैया के मंत्र ‘ऊं नमो भगवते तस्मै कृष्णाया कुण्ठ मेधसे। सर्व व्याधि विनाशाय प्रभो मामृतं कृधि।’ का जप करना चाह‍िए। लेक‍िन ध्‍यान रखें इस मंत्र का जप प्रतिदिन प्रातःकाल उठते ही बिना किसी से कुछ बोले, 3 बार करना चाह‍िए। मान्‍यता है क‍ि ऐसा करने से रोग का नाश होता है। साथ ही बार-बार परेशान करने वाली बीमारी से भी धीरे-धीरे राहत म‍िलने लगती है।

astrology tips,astrology tips in hindi,lord shree krishna,krishna mantra

अचानक आने वाले संकट समाधान के ल‍िए

ज्‍योत‍िषशास्‍त्र के अनुसार अचानक आए संकट के निदान के लिए कन्‍हैयाजी के मंत्र ‘कृष्णाय वासुदेवाय हरये परमात्मने। प्रणतः क्लेश नाशाय गोव‍िंदाय नमो नमः’ का जप करना चाह‍िए। कहते हैं क‍ि द्रौपदी जब भी संकट में आती थीं तो सबसे पहले कन्‍हैया को ही पुकारती थीं और वह उनके कष्टों का नाश करते थे। चीरहरण की बात हो या दुर्वासा ऋषि के 60 हजार शिष्यों संग वन में उनके अतिथि बन जाने पर भोजन कराने का संकट। माता द्रौपदी ने कन्हैया को पुकारा और उनके सारे कष्‍ट दूर हो गए।

इस तरह से ही जपें कन्‍हैया के मंत्र

मंत्र पढ़ते समय माता द्रोपदी का ध्‍यान करें। इसके बाद बताए गये मंत्र का 7 बार जप करें। लेक‍िन अगर जीवन में बार-बार परेशानी लगी ही रहती हो तो न‍ियमित रूप से 108 बार जप करना चाहिए और ऐसी आस्‍था रखनी चाह‍िए क‍ि कन्‍हैया आपकी मदद करने जरूर आएंगे और आपको सारी परेशान‍ियों से राहत द‍िलाएंगे। अगर आस्‍था और न‍िष्‍ठा सच्‍ची हो तो श्रीकृष्‍ण अपने भक्‍तों की पुकार जरूर सुनते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, राहुल गांधी को नोटिस; कोर्ट परिसर में नारेबाजी के मामले में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने का निर्देश
सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, राहुल गांधी को नोटिस; कोर्ट परिसर में नारेबाजी के मामले में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने का निर्देश
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 2027 में टैंकर और टंकी फूटेगी; ओपी राजभर को भी घेरा
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 2027 में टैंकर और टंकी फूटेगी; ओपी राजभर को भी घेरा
एक शख्स को बचाने के लिए मोदी-शाह ने देश से छेड़ी जंग!, दीपके का हमला
एक शख्स को बचाने के लिए मोदी-शाह ने देश से छेड़ी जंग!, दीपके का हमला
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
'आप प्रधानमंत्री बनने वाले हैं...' राहुल गांधी पर तंज कसते हुए रवि किशन की फिसली जुबान, वीडियो वायरल
'आप प्रधानमंत्री बनने वाले हैं...' राहुल गांधी पर तंज कसते हुए रवि किशन की फिसली जुबान, वीडियो वायरल
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
पाकिस्तान में स्कूल की छत गिरने से 29 बच्चों समेत 30 की मौत, 6 की हालत गंभीर
पाकिस्तान में स्कूल की छत गिरने से 29 बच्चों समेत 30 की मौत, 6 की हालत गंभीर
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?