न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

महाशिवरात्रि 2021 : शिवलिंग पर क्या चढ़ाएं जो लाए आपके जीवन में सुख-समृद्धि, आइये जानें

यह जानना जरूरी हैं कि शिवलिंग की पूजा के दौरान कौनसी चीज चढ़ाई जाए जिससे धन-धान्य की कमी दूर हो और जीवन में सुख-समृद्धि आए।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 10 Mar 2021 9:00:18

महाशिवरात्रि 2021 : शिवलिंग पर क्या चढ़ाएं जो लाए आपके जीवन में सुख-समृद्धि, आइये जानें

11 मार्च, गुरुवार को फाल्गुन मास की कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि हैं जिसे महाशिवरात्रि के रूप में मनाया जाता हैं। पौराणिक रूप से इस दिन का बहुत महत्व माना जाता हैं क्योंकि इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती का विवाह हुआ था। महाशिवरात्रि पर शिवलिंग की पूजा कर शिव को प्रसन्न किया जाता हैं। शिवलिंग पर अर्पित की जाने वाली हर चीज का अपना महत्व होता हैं। ऐसे में यह जानना जरूरी हैं कि शिवलिंग की पूजा के दौरान कौनसी चीज चढ़ाई जाए जिससे धन-धान्य की कमी दूर हो और जीवन में सुख-समृद्धि आए। तो आइये जानते हैं इसके बारे में।

शिवलिंग पर चावल

महाशिवरात्रि पर शिवलिंग पर अक्षत यानी चावल चढ़ाना शुभ माना जाता है लेकिन ध्यान रहे कि अक्षत टूटा न हो। शिवलिंग पर अक्षत चढ़ाने से कर्ज से मुक्ति मिलती है। अगर आप पके हुए चावल से शिवलिंग का श्रृंगार करके पूजा करेंगे तो इससे मंगल दोष भी दूर होता है।

astrology tips,astrology tips in hindi,mahashivratri special,mahashivratri 2021,shivling poojan

शिवलिंग पर जौं

महाशिवरात्रि पर आप शिवलिंग पर जौं भी चढ़ा सकते हैं, ऐसा करने से घर में सुख-समृद्धि भी आती है। इसे आप चाहें तो हर सोमवार को शिवलिंग पर अर्पित कर सकते हैं। वहीं अगर आप गेंहूं चढ़ाते हैं तो इससे संतान पर कोई समस्या नहीं आती, उनसे हर समस्या दूर रहती है। लेकिन ध्यान रहे कि ये अन्न शिवलिंग पर अर्पित करने के बाद गरीब व जरूरतमंदों को वितरित कर दें और उनको भोजन भी कराएं।

शिवलिंग पर अरहर दाल

शिवलिंग पर आप अरहर की दाल भी अर्पित कर सकते हैं, ऐसा करना भी शुभ माना गया है। बताया जाता है कि जो जातक हर रोज शिवलिंग पर अरहर की दाल या फिर अरहर की दाल के पत्ते अर्पित करता है, उनके जीवन में हमेशा धन व ऐशवर्य बना रहता है और परिवार में सुख-समृद्धि बनी रहती है।

astrology tips,astrology tips in hindi,mahashivratri special,mahashivratri 2021,shivling poojan

शिवलिंग पर मूंग दाल

अगर आपके जीवन में कोई न कोई परेशानी बनी रहती है या फिर किसी वजह से कोई जरूरी कार्य अटका पड़ा है तो महाशिवरात्रि के दिन शिवलिंग पर आप मूंग की दाल अर्पित करें। ऐसा करने से आपके सभी कार्य जल्द से जल्द पूरे होते हैं और परेशानियों से भी राहत मिलती है। वहीं जीवन में सौम्यता लाने के लिए महाशिवरात्रि के दिन शिवलिंग पर केसर भी अर्पित कर सकते हैं।

शिवलिंग पर चीनी

महाशिवरात्रि के दिन शिवलिंग पर आप चीनी भी अर्पित कर सकते हैं, ऐसा करने से जीवन में दुखों का नाश होता है और आसपास सकारात्मक ऊर्जा का संचार बना रहता है। साथ ही ऐसा करने से दरिद्रता भी दूर होती है। वहीं शिवजी को चंदन अर्पित करने से आपके व्यक्तित्व आकर्षक आता है और समाज में सम्मान और यश की प्राप्ति होती है।

शिवलिंग पर काले तिल

महाशिवरात्रि के दिन शिवलिंग पर आप काले तिल भी अर्पित कर सकते हैं, ऐसा करने से घर-परिवार की कलह दूर होती है और जीवन में आने वाली बाधाएं भी दूर रहती हैं। साथ ही आप मानसिक और शारीरिक तौर पर स्वस्थ रहते हैं। वहीं लंबी आयु के लिए आप महाशिवरात्रि पर सफेद वस्त्र या फिर जनेऊ अर्पित कर सकते हैं। ऐसा करने से जीवन में सफलता मिलती है और शिवकृपा प्राप्त होती है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, राहुल गांधी को नोटिस; कोर्ट परिसर में नारेबाजी के मामले में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने का निर्देश
सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, राहुल गांधी को नोटिस; कोर्ट परिसर में नारेबाजी के मामले में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने का निर्देश
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 2027 में टैंकर और टंकी फूटेगी; ओपी राजभर को भी घेरा
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 2027 में टैंकर और टंकी फूटेगी; ओपी राजभर को भी घेरा
एक शख्स को बचाने के लिए मोदी-शाह ने देश से छेड़ी जंग!, दीपके का हमला
एक शख्स को बचाने के लिए मोदी-शाह ने देश से छेड़ी जंग!, दीपके का हमला
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
'आप प्रधानमंत्री बनने वाले हैं...' राहुल गांधी पर तंज कसते हुए रवि किशन की फिसली जुबान, वीडियो वायरल
'आप प्रधानमंत्री बनने वाले हैं...' राहुल गांधी पर तंज कसते हुए रवि किशन की फिसली जुबान, वीडियो वायरल
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
पाकिस्तान में स्कूल की छत गिरने से 29 बच्चों समेत 30 की मौत, 6 की हालत गंभीर
पाकिस्तान में स्कूल की छत गिरने से 29 बच्चों समेत 30 की मौत, 6 की हालत गंभीर
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?