न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

महाशिवरात्रि 2019: ये उपाय दिलाएँगे आपको शिवजी की कृपा, महाशिवरात्रि पर जरूर आजमाए इन्हें

आज हम आपको कुछ ऐसे उपाय बताने जा रहे हैं जिनकी मदद से आप उन्हें प्रसन्न कर पाएँगे और शिवजी (Worship Shiva) की कृपा पा सकेंगे।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 28 Feb 2019 12:27:12

महाशिवरात्रि 2019: ये उपाय दिलाएँगे आपको शिवजी की कृपा, महाशिवरात्रि पर जरूर आजमाए इन्हें

शिवजी और माँ पार्वती के विवाह के उपलक्ष्य में हर साल फाल्गुन महीने की चतुर्दशी को महाशिवरात्रि (Mahashivratri 2019) का पर्व मनाया जाता है और व्रत रखा जाता हैं। सभी भक्तगण इस दिन प्रयास करते है कि भगवान शिव (God Shiva) को प्रसन्न किया जाए और उका आशीर्वाद पाया जाए। इसलिए आज हम आपको कुछ ऐसे उपाय बताने जा रहे हैं जिनकी मदद से आप उन्हें प्रसन्न कर पाएँगे और शिवजी (Worship Shiva) की कृपा पा सकेंगे। तो आइये जानते है इन उपायों के बारे में...

- किसी सुहागिन को सुहाग का सामान उपहार में दें। जो लोग यह उपाय करते हैं, उनके वैवाहिक जीवन की समस्याएं दूर हो सकती हैं। सुहाग का सामान जैसे- लाल साडी, लाल चूड़ियां, कुमकुम आदि।

- महाशिवरात्रि पर किसी जरूरतमंद व्यक्ति को अनाज और धन का दान करें। शास्त्रों में बताया गया है कि गरीबों को दान करने से पुराने सभी पापो का असर खत्म हो सकता है और अक्षय पुण्य की प्राप्ति होती है।

महाशिवरात्रि 2019: ये उपाय दिलाएँगे आपको शिवजी की कृपा, महाशिवरात्रि पर जरूर आजमाए इन्हें

- हनुमानजी भगवान शिव के ही अंशावतार माने गए हैं। शिवरात्रि पर हनुमान चालीस का पाठ करने से हनुमानजी और शिवजी की प्रसन्नता प्राप्त होती हैं। इनकी कृपा से भक्त की सभी परेशानियां दूर हो सकती हैं।

- जो लोग शिवरात्रि पर किसी बिल्व वृक्ष के नीचे खड़े होकर खीर और घी का दान करते हैं, उन्हें महालक्ष्मी की विशेष कृपा प्राप्त होती है। ऐसे लोग जीवनभर सुख-सुविधाएं प्राप्त करते हैं और कार्यों में सफल होते हैं।

- महाशिवरात्रि पर छोटा सा पारद (पारा) शिवलिंग लेकर आएं और घर के मंदिर में इसे स्थापित करें। शिवरात्रि से शुरू करके रोज़ इसकी पूजा करें। इस उपाय से घर की दरिद्रता दूर होती है और लक्ष्मी कृपा बनी रहती है।

- शिवरात्रि पर रात में किसी शिव मंदिर में दीपक जलाएं। शिवपुराण के अनुसार कुबेर देव ने पूर्व जन्म में रात के समय शिवलिंग के पास रोशनी की थी। इसी वजह से अगले जन्म में वे देवताओं के कोषाध्यक्ष बने।

- यदि आप चाहें तो शिवरात्रि पर स्फटिक के शिवलिंग की पूजा कर सकते हैं। घर के मंदिर में जल, दूध, दही, घी, शहद और शक्कर से इस शिवलिंग को स्नान कराएं। मंत्र – ॐ नमः शिवाय। मंत्र जप कम से कम 108 बार करें।

- शिवपुराण के अनुसार बिल्व वृक्ष महादेव का रूप हैं। इसलिए इसकी पूजा करें। फूल, कुमकुम, प्रसाद आदि चीज़ें विशेष रूप से चढ़ाएं। इसकी पूजा से जल्दी शुभ फल मिलते हैं। शिवरात्रि पर बिल्व के पास दीपक जलाएं।

- जल चढ़ाते समय शिवलिंग को हथेलियों से रगड़ना चाहिए। इस उपाय से किसी की भी किस्मत बदल सकती हैं।

महाशिवरात्रि 2019: ये उपाय दिलाएँगे आपको शिवजी की कृपा, महाशिवरात्रि पर जरूर आजमाए इन्हें

- जल में केसर मिलाएं और ये जल शिवलिंग पर चढ़ाएं। इस उपाय से विवाह और वैवाहिक जीवन से जुडी समस्याएं खत्म होती हैं।

- यदि आप बहुत जल्दी सफलता पाना चाहते हैं तो रोज़ पारे से बने छोटे से शिवलिंग की पूजा करें। पारद शिवलिंग बहुत चमत्कारी होता हैं।

- यदि आप लंबी उम्र चाहते हैं तो शिवलिंग पर रोज़ दूर्वा चढ़ाएं। इससे शिवजी और गणेशजी की कृपा से सुख-समृद्धि भी बढ़ती हैं।

- चावल पकाएं और उन चावलों से शिवलिंग का श्रृंगार करें। इसके बाद पूजा करें। इससे मंगलदोष शांत होते हैं।

- समय-समय पर शिवजी के निमित सवा किलो या सवा पांच किलो या 11 किलो या 21 किलो गेहूं या चावल का दान करें।

- शिवलिंग पर जल चढ़ाते समय काले तिल मिलाएं। इस उपाय से शनि दोष और रोग दूर होते हैं।

- बीमारियों के कारण परेशानियां खत्म ही नहीं हो रही हैं तो पानी में दूध और काले तिल मिलाकर शिवलिंग पर चढ़ाएं। ये उपाय रोज़ करें।

- मनचाही गाडी चाहते हैं तो शिवलिंग पर रोज़ चमेली के फूल चढ़ाएं और शिव मंत्र (ॐ नमः शिवाय) का जप 108 बार रोज़ करें।

- 11 बिल्वपत्रों पर चंदन से ॐ नमः शिवाय या श्रीराम लिखें। इसके बाद इन पत्तों की माला बनाकर शिवलिंग पर चढ़ाएं।

- शिवलिंग पर रोज़ धतूरा चढाने से घर और संतान से जुडी समस्याएं दूर होती हैं। ये उपाय संतान को सभी कार्यों में सफलता दिलवाता है।

- नियमित रूप से आंकड़े के फूलों की माला बनाकर शिवलिंग पर चढ़ाते हैं तो आपकी सभी मनोकामनाएं पूरी हो सकती हैं।

- लक्ष्मी की स्थायी कृपा पाना चाहते हैं तो शिवलिंग पर रोज़ चावल चढ़ाएं। चावल पूरे यानी अखंडित होने चाहिए।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

कांग्रेस में बड़े संगठनात्मक बदलाव की तैयारी, दिल्ली-राजस्थान समेत कई राज्यों में बदल सकते हैं प्रदेश अध्यक्ष और प्रभारी
कांग्रेस में बड़े संगठनात्मक बदलाव की तैयारी, दिल्ली-राजस्थान समेत कई राज्यों में बदल सकते हैं प्रदेश अध्यक्ष और प्रभारी
मुंबई में CNG फिर हुई महंगी, 2 रुपये प्रति किलो बढ़े दाम; ऑटो-टैक्सी चालकों की बढ़ी चिंता
मुंबई में CNG फिर हुई महंगी, 2 रुपये प्रति किलो बढ़े दाम; ऑटो-टैक्सी चालकों की बढ़ी चिंता
यूपी में बिजली उपभोक्ताओं को बड़ा झटका, फ्यूल सरचार्ज 10% बढ़ा; जून के बिल में दिखेगा असर
यूपी में बिजली उपभोक्ताओं को बड़ा झटका, फ्यूल सरचार्ज 10% बढ़ा; जून के बिल में दिखेगा असर
सत्ता परिवर्तन के बाद बदले सुर... TMC में बढ़ी अंदरूनी नाराजगी, पूर्व सांसद शांतनु सेन ने छोड़ा राष्ट्रीय प्रवक्ता पद
सत्ता परिवर्तन के बाद बदले सुर... TMC में बढ़ी अंदरूनी नाराजगी, पूर्व सांसद शांतनु सेन ने छोड़ा राष्ट्रीय प्रवक्ता पद
ऑरेंज कैप की दौड़ में वैभव सूर्यवंशी का जलवा कायम, 700 रन क्लब में पहुंचे तीन दिग्गज बल्लेबाज
ऑरेंज कैप की दौड़ में वैभव सूर्यवंशी का जलवा कायम, 700 रन क्लब में पहुंचे तीन दिग्गज बल्लेबाज
दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया के घर आई डबल खुशखबरी, जुड़वां बेटों के साथ हुआ भव्य स्वागत; वीडियो पर फैंस ने लुटाया प्यार
दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया के घर आई डबल खुशखबरी, जुड़वां बेटों के साथ हुआ भव्य स्वागत; वीडियो पर फैंस ने लुटाया प्यार
साई सुदर्शन के साथ आखिर चल क्या रहा है? लगातार दूसरे मैच में हिट-विकेट से लौटे पवेलियन, गिल का रिएक्शन हुआ वायरल
साई सुदर्शन के साथ आखिर चल क्या रहा है? लगातार दूसरे मैच में हिट-विकेट से लौटे पवेलियन, गिल का रिएक्शन हुआ वायरल
वैभव सूर्यवंशी के शतक से चूकते ही रियान पराग का सख्त रवैया, VIDEO वायरल होते ही मचा बवाल
वैभव सूर्यवंशी के शतक से चूकते ही रियान पराग का सख्त रवैया, VIDEO वायरल होते ही मचा बवाल
राजस्थान की हार ने तोड़ दिया 15 साल के वैभव का दिल, डगआउट में नहीं थमे आंसू
राजस्थान की हार ने तोड़ दिया 15 साल के वैभव का दिल, डगआउट में नहीं थमे आंसू
वैभव की तूफानी पारी भी नहीं बचा सकी राजस्थान को, इन 5 खिलाड़ियों की नाकामी बनी हार की सबसे बड़ी वजह
वैभव की तूफानी पारी भी नहीं बचा सकी राजस्थान को, इन 5 खिलाड़ियों की नाकामी बनी हार की सबसे बड़ी वजह
सुबह खाली पेट जीरा और अजवाइन का पानी पीने के फायदे, जानिए सेहत पर इसके चमत्कारी असर
सुबह खाली पेट जीरा और अजवाइन का पानी पीने के फायदे, जानिए सेहत पर इसके चमत्कारी असर
इतिहास भी बनाया और दिल भी टूटा, IPL 2026 में तीन बार शतक से चूके वैभव सूर्यवंशी
इतिहास भी बनाया और दिल भी टूटा, IPL 2026 में तीन बार शतक से चूके वैभव सूर्यवंशी
चलते समय घुटनों से आ रही 'कट-कट' की आवाज़? दूध में मिलाकर पिएं ये चीजें, जोड़ों के दर्द और जकड़न से मिलेगी राहत
चलते समय घुटनों से आ रही 'कट-कट' की आवाज़? दूध में मिलाकर पिएं ये चीजें, जोड़ों के दर्द और जकड़न से मिलेगी राहत
रॉकेट रफ्तार से बढ़ती वैभव सूर्यवंशी की ब्रांड वैल्यू, बैट स्पॉन्सरशिप के लिए मिला 12 करोड़ का ऑफर: रिपोर्ट
रॉकेट रफ्तार से बढ़ती वैभव सूर्यवंशी की ब्रांड वैल्यू, बैट स्पॉन्सरशिप के लिए मिला 12 करोड़ का ऑफर: रिपोर्ट