न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

माघी पूर्णिमा को माना गया हैं विशेष फलदायी, आज इन 7 उपायों को कर जीवन में लाएं सुख-समृद्धि

आज इस कड़ी में हम आपको आज के दिन किए जाने वाले कुछ ऐसे उपायों की जानकारी देने जा रहे हैं जो आपको जीवन के सभी क्षेत्रों में सफलता दिलाते हुए सौभाग्य और सुख-समृद्धि दिलाने में मदद करेंगे।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 16 Feb 2022 8:25:19

माघी पूर्णिमा को माना गया हैं विशेष फलदायी, आज इन 7 उपायों को कर जीवन में लाएं सुख-समृद्धि

आज 16 फरवरी, बुधवार को माघ महीने की पूर्णिमा हैं जिसे माघी पूर्णिमा के तौर पर जाना जाता हैं। वैसे तो हर पूर्णिमा का अपना महत्व होता है लेकिन माघी पूर्णिमा को विशेष फलदायी माना गया हैं। यह दिन भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी को समर्पित हैं जिनके आशीर्वाद से जीवन की सभी परेशानियां दूर होते हुए घर में खुशियों का आगमन किया जा सकता हैं। आज इस कड़ी में हम आपको आज के दिन किए जाने वाले कुछ ऐसे उपायों की जानकारी देने जा रहे हैं जो आपको जीवन के सभी क्षेत्रों में सफलता दिलाते हुए सौभाग्य और सुख-समृद्धि दिलाने में मदद करेंगे। तो आइये जानते हैं माघी पूर्णिमा के इन उपायों के बारे में...

करें पीपल वृक्ष की पूजा

माघी पूर्णिमा के दिन पीपल के वृक्ष में माता लक्ष्मी का आगमन होता है। इसलिए इस दिन सुबह पीपल के पेड़ पर जल चढ़ाएं और घी का दीपक जलाएं। साथ ही कुछ सफेद फूल अर्पित करके भोग लगाएं। ऐसा करने से मां लक्ष्मी का आशीर्वाद मिलता है और आरोग्य की प्राप्ति होती है।

astrology tips,astrology tips in hindi,magh purnima. lord vishnu,maa laxmi

करें ये चमत्कारिक पाठ

माघ पूर्णिमा के दिन भगवद्गीता, विष्णु सहस्त्रनाम या फिर गजेंद्र मोक्ष का पाठ करना बहुत फलदायी माना गया है। पुराणों में पूर्णिमा के दिन इन तीनों का पाठ करना बहुत चमत्कारिक बताया गया है। ऐसा करने से सभी संकट दूर होते हैं और परिवार के सदस्यों की तरक्की होती है। साथ ही घर या आपके आसपास मौजूद नकारात्मक शक्ति नष्ट हो जाती है और आपके आसापास सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है, जिससे आपके सभी कार्य बनने लग जाते हैं।

मुख्य द्वार पर करें यह काम

शास्त्रों में माघी पूर्णिमा को भाग्यशाली तिथि बताया गया है। इस दिन ब्रह्ममुहूर्त में घर की साफ-सफाई करके पूरे घर में गंगाजल से छिड़काव करें मुख्य द्वार पर अशोक या आम के पत्तों का तोरण लगाएं और फिर घर की दहलीज पर हल्दी व कुमकुम लगाएं। इसके बाद मुख्य द्वार के दोनों ओर स्वास्तिक का चिन्ह बनाकर रोली-अक्षत लगाएं और फिर दहलीज पर घी का दीपक जलाकर प्रणाम करें। इसके बाद तुलसी की पूजा करें, उनको जल, दीपक और भोग अर्पित करें। ऐसा करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और ऐशवर्य की प्राप्ति होती है।

करें इन चीजों का दान

माघी पूर्णिमा के दिन जप-तप व दान का विशेष महत्व बताया गया है। धर्म ग्रंथों के अनुसार, इस दिन गरीब व जरूरतमंद व्यक्ति को तिल, कंबल, घी, फल आदि चीजों का दान करें। इसके साथ ही पूजा घर में घी का अखंड दीपक जलाएं और उसमें चार लौंग रख दें। ऐसा करने से कभी धन-धान्य की कमी नहीं होगी और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

astrology tips,astrology tips in hindi,magh purnima. lord vishnu,maa laxmi

भगवान कृष्ण को करें यह अर्पित

भगवान कृष्ण की प्रिय तिथि माघी पूर्णिमा के दिन श्रीकृष्ण और चंद्रमा को सफेद फूल जैसे सफेद गुलाब, चमेली, कुमुदनी अर्पित करें। इसके साथ ही सफेद मोती, सफेद फल, सफेद वस्त्र, चावल, सफेद मिठाई जैसे खीर या नारियल की मिठाई आदि भी अर्पित करें। ऐसा करने से भगवान श्रीकृष्ण की कृपा प्राप्त होती है और कुंडली में चंद्रमा की स्थिति मजबूत होती है, जिससे मानसिक शांति और तरक्की मिलती है।

कोष में वृद्धि के लिए करें यह उपाय

माघ पूर्णिमा के दिन माता लक्ष्मी की पूजा-अर्चना करें। इसके लिए आप माता लक्ष्मी की प्रतिमा या तस्वीर के सामने 11 कौड़ियों पर हल्दी का ले लगा लें और फिर उनको मात लक्ष्मी के चरणों में रख दें। इसके बाद धूप-दीप व फल चढ़ाएं और हल्दी व केसर का तिलक लगाकर माता लक्ष्मी के साथ इनकी पूजा अर्चना करें। आप श्री सूक्त या कनकधारा स्तोत्र का भी पाठ कर सकते हैं। सायंकाल के समय भी आरती करें और फिर कौड़ियों को लाल कपड़े में बांधकर जहां आप धन रखते हों, जैसे अलमारी या तिजोरी में इनको रख दें। ऐसा करने से कोष में वृद्धि होती है और धन की कमी का सामना नहीं करना पड़ता।

दांपत्य जीवन में मधुरता के लिए उपाय

माघी पूर्णिमा के दिन चंद्रोदय होने पर जल में कच्चा दूध, चीनी व चावल मिलाकर चंद्रमा को अर्घ्य दें। अर्घ्य देते समय ‘ॐ स्रां स्रीं स्रौं स: चन्द्रमसे नम:’ मंत्र का जप करें। ऐसा करने से आर्थिक समस्याओं से मुक्ति मिलती है और नौकरी व व्यवसाय में उन्नति होती है। वहीं पति-पत्नी के रिश्ते को मजबूत बनाने के लिए चंद्रोदय के समय जल में गाय का दूध मिलाकर एकसाथ चंद्रमा को अर्घ्य देने से दांपत्य जीवन में मधुरता आती है और उनका रिश्ता जीवन भर अटूट बना रहता है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, राहुल गांधी को नोटिस; कोर्ट परिसर में नारेबाजी के मामले में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने का निर्देश
सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, राहुल गांधी को नोटिस; कोर्ट परिसर में नारेबाजी के मामले में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने का निर्देश
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 2027 में टैंकर और टंकी फूटेगी; ओपी राजभर को भी घेरा
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 2027 में टैंकर और टंकी फूटेगी; ओपी राजभर को भी घेरा
एक शख्स को बचाने के लिए मोदी-शाह ने देश से छेड़ी जंग!, दीपके का हमला
एक शख्स को बचाने के लिए मोदी-शाह ने देश से छेड़ी जंग!, दीपके का हमला
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
'आप प्रधानमंत्री बनने वाले हैं...' राहुल गांधी पर तंज कसते हुए रवि किशन की फिसली जुबान, वीडियो वायरल
'आप प्रधानमंत्री बनने वाले हैं...' राहुल गांधी पर तंज कसते हुए रवि किशन की फिसली जुबान, वीडियो वायरल
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
पाकिस्तान में स्कूल की छत गिरने से 29 बच्चों समेत 30 की मौत, 6 की हालत गंभीर
पाकिस्तान में स्कूल की छत गिरने से 29 बच्चों समेत 30 की मौत, 6 की हालत गंभीर
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?