न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

शिव की आराधना का सर्वोत्तम समय माना जाता है सावन, राशि अनुसार इस तरह करें पूजा

भगवान शिव की पूजा-अर्चना करने से शिव भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूरी हो जाती हैं। वहीँ शिव की आराधना और पूजा-अर्चना राशिनुसार की जाए तो कई गुना पुण्य की प्राप्ति होती हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 08 Jul 2022 7:33:11

शिव की आराधना का सर्वोत्तम समय माना जाता है सावन, राशि अनुसार इस तरह करें पूजा

सावन का महीना भगवान शिव का सबसे प्रिय महीना है जो कि 14 जुलाई से आरंभ होने जा रहा हैं। सावन मास में हर कोई भोलेनाथ को प्रसन्न करने में लगा रहता हैं। शिवभक्तों के लिए सावन का पवित्र माह आराधना का सर्वोत्तम समय माना जाता है। शिवभक्त सावन के महीने का बड़ी बेसब्री से इंतजार करते है। शिव के प्रति आस्था दिखाते हुए इस महीने के सोमवार को व्रत रखे जाते हैं और इस माह से ही सोलह सोमवार के व्रत प्रारंभ होते हैं। भगवान शिव की पूजा-अर्चना करने से शिव भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूरी हो जाती हैं। वहीँ शिव की आराधना और पूजा-अर्चना राशिनुसार की जाए तो कई गुना पुण्य की प्राप्ति होती हैं। तो आइये जानते हैं राशि अनुसार कैसे करें सावन में शिव की पूजा...

मेष राशि

मेष राशि के जातकों को शिवजी को लाल चंदन व लाल रंग के फूल चढ़ाना चाहिए व नागेश्वराय नम:का जाप करें। उसके बाद बेलपत्र पर सफेद चंदन से श्रीराम लिखकर शिवलिंग पर अर्पित करें। शिव को प्रसन्न करने के लिए शिवलिंग पर गंगाजल चढ़ाएं।

वृषभ राशि

वृषभ राशि के जातकों को चमेली के फूल चढ़ाकर रुद्राष्टक का पाठ करने से लाभ होगा। तत्पश्चात दूध से अभिषेक कर जल चढ़ायें और सफ़ेद चंदन से तिलक करें। विशेष कृपा पाने के लिए शिवलिंग पर दूध-दही और शक्कर चढ़ाना चाहिए।

astrology tips,astrology tips in hindi,sawan 2022,lord shiva

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों को शिवजी को धतूरा,भांग चढ़ाकर साथ में पंचाक्षरी मंत्र का जाप करने से लाभ होगा। इन राशि वालों को शिवलिंग का शहद से अभिषेक करना चाहिए। इस उपाय को करने से शिव की कृपा प्राप्त होगी और आर्थिक समस्याएं दूर होंगी।

कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों शिवलिंग का भांग मिश्रित दूध से अभिषेक करना चाहिए और रुद्राष्टाध्यायी का पाठ करें। इस राशि के शिव भक्तों को शिवलिंग पर दूध, दही, गंगाजल एवं मिश्री से भी अभिषेक करना चाहिए। इससे घर में सुख-समृद्धि और संपन्नता आती है।

सिंह राशि

सिंह राशि के जातक पूरे माह शिवजी को कनेर के लाल रंग के फूल अर्पित करें तथा शिव मंदिर में शिव चालीसा का पाठ करें। इस राशि के जातक शिव की कृपा पाने के लिए शिवलिंग की शुद्ध देसी घी से अभिषेक करें। आर्थिक समस्याएं शीघ्र ही दूर हो जाएंगी। गुड़ और चावल से बनी खीर चढ़ा सकते हैं। यह अत्‍यंत शुभ होता है।

कन्या राशि

कन्या राशि के जातक शिवलिंग पर बेलपत्र, धतूरा, भांग आदि का श्रृंगार चढ़ाएं और पंचाक्षरी मंत्र का जाप करें और शिवलिंग पर दूध, घी और शहद से अभिषेक करें। शंभूनाथ का गन्‍ने के रस से अभिषेक करना चाहिए।

तुला राशि

तुला राशि के जातक मिश्री मिले दूध से शिवलिंग का अभिषेक करते हुए शिव के सहस्रनाम का जाप करें। इसके बाद शिवलिंग का अभिषेक दही और गन्ने के रस से अभिषेक करें। सफेद फूल भी पूजा में शिवजी को चढ़ाने चाहिए।

astrology tips,astrology tips in hindi,sawan 2022,lord shiva

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के जातक भोलेनाथ को गुलाब का फूल व बिल्वपत्र की जड़ चढ़ाएं और नित्य रुद्राष्टक का पाठ करें। साथ ही शिवलिंग पर गंगाजल और दूध में शक्कर मिलाकर अभिषेक करें। पंचामृत अथवा शहद युक्त जल से भी भगवान शिव जी का अभिषेक करना चाहिए। तत्पश्चात लाल चंदन से तिलक करें।

धनु राशि

धनु राशि के जातकों को चाहिए कि वे प्रात: शिवजी के चरणों में पीले फूल अर्पित करें और शिवाष्टक का पाठ करें। कच्चा दूध, केसर, गुड़, हल्दी मिलाकर शिवलिंग का अभिषेक करना चाहिए। उसके बाद पीले फूल चढ़ाएं। भोलेनाथ का दूध में हल्दी अथवा पीला चंदन मिलाकर अभिषेक करना चाहिए।

मकर राशि

मकर राशि के जातक शिवजी को धतूरा, फूल, भांग एवं अष्टगंध चढ़ाकर पार्वती नाथाय नम:का जाप करें। इन्हें सावन के महीने में घी, शहद, दही और बादाम के तेल से शिवलिंग का अभिषेक करना चाहिए और नीले रंग के फूल अर्पित करें। उड़द से बनी मिठाई का भोग लगाना चाह‍िए।

कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातक शिवलिंग का गन्ने के रस से अभिषेक करें एवं शिवाष्टक का पाठ करें। इस राशि के लोगों को सावन के महीने में घी, शहद, दही और से शिवलिंग का पूजन करें और सरसों के तेल और रोली से तिलक करें। शमी के फूल भी पूजा में जरूर अर्पित करें।

मीन राशि

मीन राशि के जातक शिवलिंग पर पंचामृत, दही, दूध व पीले फूल चढ़ाएं एवं चंदन की माला से 108 बार पंचाक्षरी मंत्र का जाप करें। साथ ही श्रावण मास में कच्चे दूध, केसर एवं गंगाजल से भगवान शिव का अभिषेक कर शिवलिंग का हल्दी एवं केसर से तिलक करें। पूजा में अपराज‍िता के पुष्पों का प्रयोग करना चाहिए।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, राहुल गांधी को नोटिस; कोर्ट परिसर में नारेबाजी के मामले में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने का निर्देश
सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, राहुल गांधी को नोटिस; कोर्ट परिसर में नारेबाजी के मामले में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने का निर्देश
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 2027 में टैंकर और टंकी फूटेगी; ओपी राजभर को भी घेरा
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 2027 में टैंकर और टंकी फूटेगी; ओपी राजभर को भी घेरा
एक शख्स को बचाने के लिए मोदी-शाह ने देश से छेड़ी जंग!, दीपके का हमला
एक शख्स को बचाने के लिए मोदी-शाह ने देश से छेड़ी जंग!, दीपके का हमला
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
'आप प्रधानमंत्री बनने वाले हैं...' राहुल गांधी पर तंज कसते हुए रवि किशन की फिसली जुबान, वीडियो वायरल
'आप प्रधानमंत्री बनने वाले हैं...' राहुल गांधी पर तंज कसते हुए रवि किशन की फिसली जुबान, वीडियो वायरल
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
पाकिस्तान में स्कूल की छत गिरने से 29 बच्चों समेत 30 की मौत, 6 की हालत गंभीर
पाकिस्तान में स्कूल की छत गिरने से 29 बच्चों समेत 30 की मौत, 6 की हालत गंभीर
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?