न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

सपने में दिखे कर्मफल दाता शनिदेव, जानें इससे मिलने वाले संकेत

ऐसा नहीं हैं कि सपने में कर्मफल दाता शनिदेव दिखे तो कुछ अशुभ होने वाला हैं बल्कि यह बेहद शुभ माना जाता हैं। हांलाकि यह इस पर निर्भर करता हैं कि सपने में आपने शनिदेव से जुड़ी क्या चीजें देखी हैं। आज इस कड़ी में हम आपको सपने में शनिदेव के आने के शुभ या अशुभ संकेतों के बारे में बताने जा रहे हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 17 Sep 2022 7:11:12

सपने में दिखे कर्मफल दाता शनिदेव, जानें इससे मिलने वाले संकेत

आज शनिवार का दिन हैं जो कि कर्मफल दाता शनिदेव को समर्पित होता हैं। शनिदेव सभी मनुष्यों के कर्मों का हिसाब रखते हैं और उसी के आधार पर न्याय करते हैं। शनिदेव को लेकर अधिकतर लोगों के मन में भय रहता है। वहीँ अगर सपने में शनिदेव दिख जाए तो भय सताने लगता हैं। लेकिन ऐसा नहीं हैं कि सपने में कर्मफल दाता शनिदेव दिखे तो कुछ अशुभ होने वाला हैं बल्कि यह बेहद शुभ माना जाता हैं। हांलाकि यह इस पर निर्भर करता हैं कि सपने में आपने शनिदेव से जुड़ी क्या चीजें देखी हैं। आज इस कड़ी में हम आपको सपने में शनिदेव के आने के शुभ या अशुभ संकेतों के बारे में बताने जा रहे हैं। आइये जानते हैं...

सपने में शनिदेव दिखना शुभ


सपने में यदि शनि देव की मूर्ति या तस्‍वीर दिखे तो इसका मतलब है कि आने वाला समय आपको खुशियां भी दे सकता है और किसी बड़ी मुश्किल में भी डाल सकता है। इस सपने का फल व्‍यक्ति को उसकी कुंडली में शनि की स्थिति के हिसाब से मिलता है। यदि स्थिति शुभ है तो अच्‍छा फल मिलेगा। यदि सपने में शनि देव आपको आशीर्वाद दें तो यह सपना बहुत शुभ है। इसका मतलब है कि शनि देव आपके जीवन से सारे कष्‍ट खत्‍म करने वाले हैं। यदि किसी बीमार व्‍यक्ति को ऐसा सपना आए तो उसे जल्‍द ही रोग से छुटकारा मिल जाता है।

हाथी की सवारी करते शनिदेव देखना


अगर किसी व्यक्ति को शनिदेव सपने में हाथी पर दिखाई देते हैं तो यह बहुत ही शुभ शकुन माना जाता है। इस तरह का सपना व्यक्ति को शुभ फल देने वाला होता है। इस तरह का सपना खुशहाली लाता है। अगर किसी व्यक्ति पर शनि की साढ़ेसाती है तो इस तरह का सपना आना उसके लिए शांति दिलाने वाला साबित हो सकता है। साथ ही ये सपना व्यक्ति को धन लाभ और मान सम्मान मिलने का संकेत भी देता है।

astrology tips,astrology tips in hindi,lord shani,shani in dreams

कौवे की सवारी करते शनिदेव देखना

अगर किसी व्यक्ति को शनिदेव कौवे पर सवार होकर सपने में दिखाई देते हैं तो इस तरह का सपना आना अच्छा नहीं माना जाता है। हालांकि, कौवा शनिदेव की सवारी है। इस तरह का सपना आना पर व्यक्ति को अशुभ फल मिलने लगते हैं। ऐसा सपना आने पर व्यक्ति को जीवन में कई उतार चढ़ाव का सामना करना पड़ता है। इस तरह का सपना आना आपकी मान प्रतिष्ठा को ठेस पहुंचाने वाला भी होता है।

भैंसे की सवारी करते शनिदेव देखना


स्वप्न शास्त्र कहता है कि यदि किसी को सपने में शनिदेव भैंसे की सवारी करते हुए दिखाई दें तो इस सपने से जीवन में मिले-जुले परिणाम प्राप्त होते हैं। यानी व्यक्ति को जीवन में शुभ समाचारों के साथ ही कुछ दिक्कतों का सामना भी करना पड़ सकता है।

मोर की सवारी करते शनिदेव देखना


सपने में अगर शनिदेव मौर पर बैठे दिखाई देते हैं तो इस तरह के सपने बहुत ही शुभ माने जाते हैं। साथ ही इस तरह के सपने बहुत ही आनंद दिखाई देते हैं। जिस भी व्यक्ति को शनि देव मोर पर बैठे दिखाई देते हैं तो ऐसे व्यक्ति को शुभ फलों की प्राप्ति होती है। इस तरह के सपने आना लाभ देने वाला होते हैं।

astrology tips,astrology tips in hindi,lord shani,shani in dreams

गिद्ध की सवारी करते शनिदेव देखना

अगर किसी व्यक्ति को शनिदेव गिद्ध पर बैठे दिखाई देते हैं तो इस तरह का सपना अशुभ माना जाता है। ये सपना आने पर व्यक्ति को अशुभ फलों की प्राप्ति होती है। इस तरह के सपने आने का मतलब है कि आपको कोई अशुभ समाचार मिलता है। इसलिए जब भी इस तरह का सपना आए तुरंत शनि से जुड़े उपाय करने चाहिए।

सपने में शनिदेव की पूजा करना


अगर कोई व्यक्ति सपने में शनिदेव की पूजा करता हुआ दिखाई देता है तो इस तरह का सपना मिश्रित फल देने वाला होता है। इसलिए इस तरह का सपना आने पर भी व्यक्ति को शनि से जुड़े उपाय करने चाहिए। वहीं, अगर आप पहले से ही शनिदेव की पूजा करते हैं और तब आपको यह सपना आए तो समझ जाए की शनिदेव आपकी पूजा से प्रसन्न हैं।

सपने में दिखे शनि मंदिर


सपने में यदि शनि मंदिर दिखे तो इसका मतलब है कि आप पर शनि देव की खूब कृपा बरसने वाली है। ऐसा सपना जातक की किस्‍मत खोल देता है। यह बड़ा धन लाभ होने का इशारा है, साथ ही किसी महत्‍वपूर्ण काम में सफलता मिलने का भी योग बनाता है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका