न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

आपकी मुस्कुराहट में छिपे हैं कई राज, हंसने के तरीके से जानें स्वभाव

ज्योतिष कि शाखा सामुद्रिक शास्त्र के मुताबिक हंसने के तरीके से व्यक्ति के स्वभाव की पहचान की जा सकती हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 17 Apr 2021 8:03:29

आपकी मुस्कुराहट में छिपे हैं कई राज, हंसने के तरीके से जानें स्वभाव

जब भी कभी व्यक्ति खुश होता हैं तो उसके चहरे पर एक मुस्कान आ ही जाती हैं जो इस खुशी का इजहार करता हैं। मुस्कुराना व्यक्ति के स्वभाविक गुण का एक हिस्सा हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपकी इस हंसी में कई राज छिपे हैं जो आपके स्वभाव को बयां करते हैं। जी हां, ज्योतिष कि शाखा सामुद्रिक शास्त्र के मुताबिक हंसने के तरीके से व्यक्ति के स्वभाव की पहचान की जा सकती हैं। प्रत्येक मनुष्य की हंसी एक दूसरे से भिन्न होती है जो उनके व्यक्तित्व को दर्शाने का काम करती हैं। तो आइये जानते हैं इसके बारे में।

खुलकर हंसने वाले लोग

यदि कोई व्यक्ति बिना किसी संकोच के खुलकर हंसता है तो माना जाता है कि ये लोग साफ हृदय के होते हैं और रिश्तों में वफादार होते हैं। ऐसे लोगों का मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहता है इसलिए हर कार्य में इनका दिमाग तेज चलता है। ये लोग विनम्र, दयालु और अच्छे प्रेमी होते हैं।

astrology tips,astrology tips in hindi,laugh reveals personality

ठहाके लगाने वाले लोग

कुछ लोग जब हंसते हैं तो तेज आवाज निकलती है। जिसे ठहाके मारकर हंसना भी कहते हैं। ऐसे लोगों के बारे में सामुद्रिक शास्त्र कहता है कि ये लोग अपने जीवन में बहुत सफल होते हैं। वहीं कुछ ऐसे लोग भी होते हैं जो हंसते या ठहाके लगाते वक्त जिनके चेहरे पर व्यंग्यात्मक भाव आते हैं। जो लोग ऐसे हंसते हैं, उनमें अहंकार कि भावना होती है।

रुक-रुक कर हंसने वाले लोग

कुछ लोगों की आदत होती है कि वे किसी बात पर हंसते हैं और फिर एक दो सेकंड के लिए रुक जाते हैं और दोबारा हंसते हैं। ऐसे लोगों को देखकर थोड़ा सा अजीब भी लगता है। सामुद्रिक शास्त्र कहता है कि ऐसे लोगों की मानसिक शक्ति कमजोर होती है। ये लोग किसी काम में जल्दी सफल नहीं हो पाते हैं।

astrology tips,astrology tips in hindi,laugh reveals personality

हर बात पर केवल मुस्कुराने वाले लोग

कुछ लोग ज्यादातर सिर्फ मुस्कुराकर अपनी प्रसन्नता जाहिर करते हैं। ऐसे लोगों के बारे में सामुद्रिक शास्त्र कहता है कि ये लोग शांत स्वभाव के होते हैं और विपरीत परिस्थितियों में भी धैर्य के साथ काम लेते हैं। ये लोग गंभीर, भरोसेमंद और ज्ञानी होते हैं।

अजीब सी आवाजें निकालकर हंसने वाले लोग

कुछ लोगों की हंसी बहुत ही अजीब होती है ये लोग हंसते समय अजीब आवाजें निकालते हैं कुछ लोगों की हंसी ऐसी होती है जैसे अश्व की आवाज निकल रही हो। सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार ये लोग वफादार नहीं होते हैं, इन्हें धोखेबाज माना जाता है। ऐसे लोगों से सतर्क रहना चाहिए।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, राहुल गांधी को नोटिस; कोर्ट परिसर में नारेबाजी के मामले में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने का निर्देश
सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, राहुल गांधी को नोटिस; कोर्ट परिसर में नारेबाजी के मामले में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने का निर्देश
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 2027 में टैंकर और टंकी फूटेगी; ओपी राजभर को भी घेरा
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 2027 में टैंकर और टंकी फूटेगी; ओपी राजभर को भी घेरा
एक शख्स को बचाने के लिए मोदी-शाह ने देश से छेड़ी जंग!, दीपके का हमला
एक शख्स को बचाने के लिए मोदी-शाह ने देश से छेड़ी जंग!, दीपके का हमला
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
'आप प्रधानमंत्री बनने वाले हैं...' राहुल गांधी पर तंज कसते हुए रवि किशन की फिसली जुबान, वीडियो वायरल
'आप प्रधानमंत्री बनने वाले हैं...' राहुल गांधी पर तंज कसते हुए रवि किशन की फिसली जुबान, वीडियो वायरल
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
पाकिस्तान में स्कूल की छत गिरने से 29 बच्चों समेत 30 की मौत, 6 की हालत गंभीर
पाकिस्तान में स्कूल की छत गिरने से 29 बच्चों समेत 30 की मौत, 6 की हालत गंभीर
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?