न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

बालों को देखकर भी पता लगा सकते हैं किसी का स्वभाव, जानें कैसे

आज इस कड़ी में हम बात करने जा रहे हैं बालों को देखकर किसी के भी स्वभाव के बारे में जानने की। जी हां, बालों की संरचना, रंग या लंबाई को देखकर लोगों के गुणों, स्वभाव और भविष्य के बारे में पता लगाया जा सकता है।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 11 Jul 2022 7:43:47

बालों को देखकर भी पता लगा सकते हैं किसी का स्वभाव, जानें कैसे

ज्योतिष शास्त्र की शाखा सामुद्रिक शास्त्र में कई ऐसी बातें बताई गई हैं जो किसी भी व्यक्ति के आचरण और स्वभाव की छवि प्रदर्शित करती हैं। कहते हैं ना कि व्यक्ति को देखते ही सभी के मन में उसके बारे में एक छवि बनते हुए विचार उमड़ने लगते हैं कि उसका स्वभाव कैसा होगा। सामुद्रिक शास्त्र में इसको लेकर कई जानकारी दी गई हैं। आज इस कड़ी में हम बात करने जा रहे हैं बालों को देखकर किसी के भी स्वभाव के बारे में जानने की। जी हां, बालों की संरचना, रंग या लंबाई को देखकर लोगों के गुणों, स्वभाव और भविष्य के बारे में पता लगाया जा सकता है। आइये जानते हैं इसके बारे में...

बहुत ज्यादा बाल


सामुद्रिक शास्त्र के मुताबिक ज्यादा बालों वाले लोग थोड़े लालची प्रवृत्ति के होते हैं लेकिन कई बार ऐसा भी होता है कि लालच के चक्कर में ये लोग अपना कोई बड़ा नुकसान भी कर लेते हैं। वहीं एक के बाद एक काम का प्रेशर अगर इनके ऊपर डाला जाए तो ये थोड़ा परेशान भी हो जाते हैं।

सामान्य बाल


जिनके सिर पर बालों की संख्या सामान्य होती है वो बेहद पॉजीटिव होते हैं। इन लोगों को भले ही जीवन में थोड़ा कम मिले लेकिन ये उतने में ही खुश रहते हैं। ये जीवन का कोई भी फैसला पूरी सूझ बूझ के बाद ही लेते हैं।

astrology tips,astrology tips in hindi,nature by hair,samudrik shashtra

सुनहरे बाल

सामुद्रिक शास्त्र के मुताबिक जिन लोगों के बालों का रंग सुनहरी होता है वे लोग बहुत ही चतुर और शांतिप्रिय होते हैं। ये लोग अपने जीवन में लापरवाही तो बरतते हैं लेकिन घर-गृहस्थी को संभालने में इन्हें कोई परेशानी नहीं होती। साथ ही सुनहरी रंग के बालों वाले लोगों में थोड़ी हिचकिचाहट होने के साथ ही आत्मविश्वास की कमी होती है। ये लोग कलात्मक विषयों में अधिक सफलता प्राप्त करते हैं।

अत्यधिक घने और मोटे बाल


ऐसा व्यक्ति अपने विचारों पर दृढ़ रहने वाला होता है। ऐसा व्यक्ति खुली से सोच काम नहीं करता है। वह जिस पर भरोसा करता है उस अडिग रहता है। ऐसे लोग नई संभावनाओं पर जल्दी से विश्वास नहीं जताते हैं। परंपरावादी होते हैं।

हल्के और पतले बाल


हवा में उड़ सकने वाले हल्के और पतले बालों वाला व्यक्ति विचारवान और नई बातों का समर्थक होता है। ऐसे में ऐसे लोगों पर पूर्ण विश्वास करना कठिन होता है। ऐसे लोग अपनी बातों पर अडिग नहीं रह पाते हैं। हालांकि सुलझे विचारों के होते हैं। तर्क शक्ति मजबूत होती है। महत्वपूर्ण कार्याें में आगे रहते हैं। यह बड़े प्रेमी और दयालु होते हैं। साथ ही संवेदनशील स्वभाव के इन लोगों को अपनी बात कहने में संकोच भी होता है।

काले रंग के बाल


समुद्र शास्त्र के मुताबिक काले रंग के बालों वाले लोग अपने कार्यों को बड़े अनुशासन से करते हैं और इनका व्यवहार भी सभ्य होता है। इन लोगों की बुद्धि तेज होने के साथ ये हर काम दृढ़निश्चिता से करते हैं। एक बार ये लोग किसी काम को अपने हाथ में ले लें तो उसे पूरा करके ही दम लेते हैं। यह लोग अपने जीवन में ईमानदारी और खूबसूरती के प्रति आकर्षित होते हैं।

astrology tips,astrology tips in hindi,nature by hair,samudrik shashtra

गहरे काले बाल

ऐसा व्यक्ति ज्यादा भरोसमंद और सकारात्मक होता है। भूरे और ब्राउन वालों को जल्दबाजी में मित्र बनाना और विश्वास जताना उचित नहीं होता। लंबे बाल वाले व्यक्ति अधिक मेलजोल बढ़ाने वाले और बहिर्मुखी होते हैं। यात्रा प्रिय होते हैं। छोटे बाल वाले लोग मजबूत इरादा रखना अधिक पसंद करते हैं।

चिकने और मुलायम बाल


जिन लोगों के बाल काले होने के साथ ही बड़े चिकने और मुलायम होते हैं उन लोगों का स्वभाव बड़ा प्रभावित करने वाला होता है। सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार ऐसे व्यक्तियों को जीवन में खूब संपत्ति और सुख-सुविधाएं प्राप्त होती हैं।

दो मुंहे बाल


ऐसे लोग अनाकर्षक और अप्रभावी जान पड़ते हैं। ऐसे लोग मानसिक और शारीरिक रूप से स्वास्थ्य समस्याओं से ग्रस्त हो सकते हैं। अस्थिरता और चिड़चिड़ापन इनमें पाया जाता है। माना जाता है कि दो मुंहे बाल स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों को बढ़ाते हैं। यानि जिन लोगों के दो मुंहे बाल होते हैं उन्हे बार-बार कोई ना कोई बीमारी घेर ही लेती है। वहीं माना जाता है कि ऐसे लोग हमेशा दो ऑप्शन के बीच उलझे रहते हैं। और किसी अंतिम निर्णय पर पहुंचने में इन्हे काफी वक्त लग जाता है।

घुंघराले बाल


कई लोगों के बाल स्ट्रेट ना होकर घुंघराले होते हैं यानि गोल-गोल घूमे हुए रहते हैं। सामुद्रिक शास्त्र के मुताबिक जिन लोगों के बाल घुंघराले होते हैं वो अपने काम को लेकर सकाफी सक्रिय रहते हैं। ये अपना काम पूरी निष्ठा और लग्न के साथ करते हैं। इन्हे मेहनत करना पसंद होता है और अपनी मेहनत के बूते ही ये लोग समाज में अपनी उपस्थिति दर्ज कराने में कामयाब होते हैं।

सीधे बाल


स्ट्रेट बाल वाले लोगों का स्वभाव काफी सुलझा हुआ रहता है। ये हर बात बेहद समझदारी से करते हैं और अपने इसी स्वभाव के चलते सभी के प्रशंसा भी पाते हैं। इन्हे हर कार्य साफ-सुथरे तरीके से करना पसंद होता है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका