न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

आपके स्वभाव के बारे में बहुत कुछ बताता हैं आपका कद, जानें इसके बारे में

सामुद्रिक शास्‍त्र के अनुसार आपका कद आपके बारे में कई जानकारी देता हैं। सिर्फ कद से ही महिला और पुरुष की पर्सनलिटी की कई बातें जानी जा सकती हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 24 Mar 2022 7:46:40

आपके स्वभाव के बारे में बहुत कुछ बताता हैं आपका कद, जानें इसके बारे में

ज्योतिष के अनुसार व्‍यक्ति के हाथ, माथे की रेखाओं, उसके शरीर के अंगों की बनावट से उसके स्वभाव या व्यक्तित्व की पहचान की जा सकती हैं। व्यक्ति को देखकर ही उसके बारे में कई बातों की जानकारी हो जाती हैं। ऐसा ही कुछ उनकी हाइट अर्थात लम्बाई को लेकर भी होता हैं। जी हां, सामुद्रिक शास्‍त्र के अनुसार आपका कद आपके बारे में कई जानकारी देता हैं। सिर्फ कद से ही महिला और पुरुष की पर्सनलिटी की कई बातें जानी जा सकती हैं। आज इस कड़ी में हम आपको बताने जा रहे हैं की कैसे कद से व्यक्ति के स्वभाव का पता लगाया जाए। तो आइये जानते हैं इसके बारे में...

छोटे कद वाले व्यक्ति की खूबियां

जिन लोगों का कद सामान्य से छोटा होता है वह बहुत ही व्यवहारिक होते हैं। ऐसे लोग बहुत सोच समझकर ही धन खर्च करते हैं जिसकी वजह से कई बार लोग इन्हें कंजूस तक समझने लगते हैं। दरअसल ऐसे लोग मितव्ययी होते हैं। वे किसी भी काम में अति करने से बचते हैं। इसके अलावा उनकी धर्म-कर्म में भी खासी रुचि रहती है। बुद्धि तो इनकी गजब की होती है किसी भी तरह से यह अपना काम निकाल लेना जानते हैं। बातों के तो यह धनी होते हैं। ये लोग इतना मीठा बोलते हैं कि लोग इनके मन में चल रही बातों का अंदाजा ही नहीं लगा पाते हैं। ये आसानी से किसी को भी धोखा दे सकते हैं। इन लोगों से थोड़ा संभलकर रहना चाहिए।

astrology tips,astrology tips in hindi,nature by height

लंबे कद वाले व्यक्ति की खूबियां

जिस स्त्री और पुरुष का कद लंबा होता है वह गुणी, विवेकशील, मधुरभाषी और उमंग से भरपूर होते हैं। इनमें स्वाभिमान बहुत होता है। ऐसे लोग बिंदास और मनमौजी प्रकृति के भी होते हैं। धर्म कर्म और आध्यात्म में इनकी रुचि कम होती है। इनके व्यक्तित्व की खूबी होती है कि यह अपना काम किसी भी तरह निकालना जानते हैं। इनके व्यक्तित्व की खूबी होती है कि यह किसी के दबाव में रहना पसंद नहीं करते हैं। आमतौर पर इन लोगों को दबाव में रखना मुश्किल होता है। लंबे कद वाली महिलाओं की बात करें तो उन्‍हें बनाव-श्रृंगार का बहुत शौक होता है। किताबों से ज्यादा मनोरंजन में इनका रुझान होता है।

astrology tips,astrology tips in hindi,nature by height

सामान्य कद वाले व्यक्ति की खूबियां

जिन लोगों का कद सामान्य रहता है वह बहुत ही ज्यादा बातें सोचते हैं। साथ ही यह धर्म कर्म में अधिक रुचि रखने वाले होते हैं। ऐसे लोगों को अधिक क्रोध आता है और वह अपने क्रोध का प्रदर्शन करने में घबराते भी नहीं है। ऐसे लोग परिश्रमी, गुणवान, बुद्धिमान, सज्जन और विवेकशील होते हैं। सामान्य कद वाले स्त्री-पुरुष अपने हर एक कार्य को संतुलित होकर करना पसंद करते हैं। इनमें दया, क्षमा, शांति, धैर्य जैसे गुण अधिक मात्रा में होते हैं। हालांकि ये लोग इमोशनल और गुस्‍से के तेज होते हैं इसलिए इन्‍हें जीवन में काफी संघर्ष करना पड़ता है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

बीजेपी के वोट बैंक में सेंध लगाने की तैयारी? अखिलेश यादव ने बताया 27 हजार वोटों का लक्ष्य
बीजेपी के वोट बैंक में सेंध लगाने की तैयारी? अखिलेश यादव ने बताया 27 हजार वोटों का लक्ष्य
यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, 1,000 से ज्यादा ड्रोन दागे; दो लोगों की मौत
यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, 1,000 से ज्यादा ड्रोन दागे; दो लोगों की मौत
ओवैसी के इस ऑफर से यूपी की सियासत में हलचल, गठबंधन के लिए रखी ऐसी शर्त
ओवैसी के इस ऑफर से यूपी की सियासत में हलचल, गठबंधन के लिए रखी ऐसी शर्त
जुलाई-अगस्त की खरीदारी के बाद विदेशी निवेशकों की फिर बिकवाली, सितंबर में बेचे ₹23,676 करोड़ के शेयर
जुलाई-अगस्त की खरीदारी के बाद विदेशी निवेशकों की फिर बिकवाली, सितंबर में बेचे ₹23,676 करोड़ के शेयर
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
सोहेल खान के लुक्स पर कमेंट करने वालों पर भड़के सलमान, बोले- पहले अपनी शक्ल और जिस्म देखो
सोहेल खान के लुक्स पर कमेंट करने वालों पर भड़के सलमान, बोले- पहले अपनी शक्ल और जिस्म देखो
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
ओम प्रकाश राजभर बोले- यूपी चार हिस्सों में बंटेगा, पूर्वांचल बना तो राजभर का बेटा बनेगा मुख्यमंत्री
ओम प्रकाश राजभर बोले- यूपी चार हिस्सों में बंटेगा, पूर्वांचल बना तो राजभर का बेटा बनेगा मुख्यमंत्री
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
रश्मिका मंदाना की ‘मायसा’ का दमदार टीजर रिलीज, रफ-टफ अवतार में दिखा एक्ट्रेस का नया अंदाज
रश्मिका मंदाना की ‘मायसा’ का दमदार टीजर रिलीज, रफ-टफ अवतार में दिखा एक्ट्रेस का नया अंदाज
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब