न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

कल से शुरू होने जा रहा जून का महिना, जानें इसमें आने वाले व्रत-त्यौहार और उनका महत्व

आज इस कड़ी में हम आपको जून के महीने में आने वाले व्रत-त्यौहार और उनके महत्व से जुड़ी जानकारी देने जा रहे हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 31 May 2021 8:55:44

कल से शुरू होने जा रहा जून का महिना, जानें इसमें आने वाले व्रत-त्यौहार और उनका महत्व

आज मई महीने का आखिरी दिन हैं और कल से जून महीने की शुरुआत होने जा रही हैं। हिन्दू धर्म में शायद ही ऐसा कोई दिन हो जब कोई पर्व या महत्वपूर्ण तिथि ना हो। आने वाले इस जून के महीने में भी कई ऐसी तिथि आ रही हैं जो अपना आध्यात्मिक महत्व रखती हैं। इन तिथियों पर व्रत-त्यौहार आने हैं। आज इस कड़ी में हम आपको जून के महीने में आने वाले व्रत-त्यौहार और उनके महत्व से जुड़ी जानकारी देने जा रहे हैं। तो आइये जानते हैं इनके बारे में।

अपरा/अचला एकादशी (6 जून)

ज्येष्ठ मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी को अपरा एकादशी के नाम से जाना जाता है। इस दिन भगवान विष्णु की विशेष पूजा का विधान है। इस बार यह एकादशी 6 जून को है। मान्‍यता है कि इस व्रत को करने से संसार के पालनकर्ता श्रीहर‍ि जातक के जीवन में आने वाले सभी दु:खों और विघ्नों को दूर कर देते हैं। इस एकादशी को जलक्रीड़ा एकादशी, अचला एकादशी, अपरा एकादशी और भद्रकाली एकादशी नाम से भी जाना जाता है।

astrology tips,astrology tips in hindi,june month vrat festival

वटसावित्री व्रत (9 जून)

वटसावित्री व्रत ज्‍येष्‍ठ मास के कृष्‍ण पक्ष की अमावस्‍या त‍िथि के द‍िन क‍िया जाता है। इस बार यह व्रत 9 जून को मनाया जाएगा। इस द‍िन सभी सुहाग‍िन मह‍िलाएं पूरे 16 श्रृंगार करके बरगद के पेड़ की पूजा-अर्चना करती हैं। साथ ही अखंड सौभाग्‍य और संतान की प्राप्ति की कामना करती हैं।

शनि जयंती (10 जून)

कर्मों के न्‍यायाधीश शन‍िदेव जी का जन्‍म ज्‍येष्‍ठ मास की अमावस्‍या को माना गया हे। इस बार यह त‍िथ‍ि 10 जून को पड़ रही है। इस अमावस्‍या के द‍िन मह‍िलाएं अपने पत‍ि की दीर्घायु की कामना से व्रत-पूजन करती हैं। इसके अलावा इस द‍िन जातक शन‍ि दोष की शांत‍ि के ल‍िए भी कई तरह के उपाय करते हैं।

दुर्गाष्टमी धूमावती जयंती (18 जून)

दस महाविद्याओं में सातवें स्थान पर आने वाले मां धूमावती का प्राकट्य ज्येष्ठ शुक्लपक्ष की अष्टमी को हुआ था। इस बार दुर्गाष्‍टमी धूमावती जयंती 18 जून को है। मां के इस रूप को पुरुषशून्या विधवा, अलक्ष्‍मी जैसे नामों से भी जाना जाता है। धूमावती का निवास ज्येष्ठा ‘नक्षत्र’ में माना गया है। मां के इस रूप की पूजा सुहाग‍िन स्त्रियां नहीं करतीं।

astrology tips,astrology tips in hindi,june month vrat festival

गंगा दशहरा (20 जून)

गंगा दशहरा हर साल ज्येष्ठ मास की शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को मनाने के व‍िधान है। इसकी वजह यह है क‍ि इसी त‍िथ‍ि में गंगा स्‍वर्ग से उतरकर पृथ्‍वी पर आई थीं। तभी से मां गंगा को पूजने की परंपरा शुरू हो गई। मान्‍यता है क‍ि इस द‍िन गंगा में स्‍नान करने और दान करने से सभी पाप धुल जाते हैं। साथ ही मोक्ष की प्राप्ति होती है।

निर्जला एकादशी (21 जून)

सनातन धर्म में एकादशी का व्रत महत्वपूर्ण स्थान रखता है। प्रत्येक वर्ष चौबीस एकादशियां होती हैं। जब अधिकमास या मलमास आता है तब इनकी संख्या बढ़कर 26 हो जाती है। ज्येष्ठ मास की शुक्ल पक्ष की एकादशी को निर्जला एकादशी कहते है इस व्रत में पानी पीना वर्जित है इसल‍िए इसे निर्जला एकादशी कहते है। इस बार यह एकादशी 21 जून को है।

कबीर जयंती (24 जून)

प्रत्‍येक वर्ष के ज्‍येष्‍ठ माह की शुक्‍ल पक्ष पूर्णिमा को कबीर जयंती मनाई जाती है। इस बार उनकी जयंती 24 जून को है। कबीर का जन्‍म सन् 1938 में माना जाता है। जब उनका जन्‍म हुआ था तब हर तरफ पाखंड का बोलबाला था। लेक‍िन उन्‍होंने इसके ख‍िलाफ आवाज उठाई और लोगों में भक्ति भाव का संचार क‍िया।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका