न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

Holi 2022 : आज है होली का पावन त्यौहार, इन उपायों से दूर करें अपने जीवन की समस्याएं

होलिका दहन की पवित्र अग्नि के साथ ही आज के दिन से जुड़े कुछ उपाय बताए गए हैं जो जीवन की समस्याएं दूर करने में आपकी मदद करते हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 17 Mar 2022 7:42:27

Holi 2022 : आज है होली का पावन त्यौहार, इन उपायों से दूर करें अपने जीवन की समस्याएं

आज होली का पावन पर्व हैं जो हर साल फाल्गुन मास की शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को आता हैं। आज होलिका दहन कर बुराई पर अच्छाई की जीत का सन्देश दिया जाता हैं। हिंदू धर्म में अग्नि को पवित्र माना गया है। वहीं होली पर अग्नि का महत्व बढ़ जाता है। लोग होलिका दहन की अग्नि से अपने घर का चूल्हा जलाते हैं जो सकारात्मकता लाते हुए घर में सुख-समृद्धि का आगमन करता हैं। इस दिन होलिका को गाय के गोबर से बना नारियल चढ़ाया जाता है। गोबर से बने गोल चक्र भी चढ़ाए जाते हैं और इन चक्रों का अर्थ यह है कि जैसे भगवान विष्णु अपने चक्र से भक्तों की रक्षा करते हैं, वैसे ही वे हमारी भी रक्षा करें। होलिका दहन की पवित्र अग्नि के साथ ही आज के दिन से जुड़े कुछ उपाय बताए गए हैं जो जीवन की समस्याएं दूर करने में आपकी मदद करते हैं। तो आइये जानते हैं इन उपायों के बारे में...

घर से ऐसे दूर करें नकारात्मकता


होली खुशियों का त्यौहार है इसलिए होलिका दहन के समय सभी परिवार का एक साथ होना शुभ माना जाता है। होली की अग्नि की 3, 5, या 7 बार परिक्रमा जरूर करें। होलिका दहन की अग्नि के धुएं को पुरे घर में घुमाएं। यह बहुत ही शुभ माना जाता है। उसकी अग्नि में कपूर, लोहवान आदि डालकर पूरे घर में घुमाने से घर की सारी नकारात्मकता दूर हो जाती हैं। ऐसे कई उपाय हम कर सकते हैं, जिससे घर में धन की समस्या खत्म होगी एवं बिमारियों से भी निजात मिलेगी।

astrology tips,astrology tips in hindi,holika dahan,holi 2022

अधिक खर्च को रोकने का उपाय

होली के दिन आसमान में चांद दिखने से पहले किसी खुली जगह पर खड़े हो जाएं। ध्यान रहे कि इस स्थान से चंद्रमा दिखाई देना चाहिए। फिर चंद्रमा को याद करते हुए कुछ सूखे खजूर चांदी की थाली में रख दें और कुछ मखाने रख दें। अब घी के दीपक से धूप का घर करें। और हल्की अगरबत्ती। अंत में दूध से चंद्रमा को अर्घ्य दें। सफेद मिठाई और केसर मिश्रित साबूदाने की खीर को अर्घ्य के साथ चढ़ाएं। घर में समृद्धि और धन पर नियंत्रण रखने के लिए चंद्रमा से ऐसी कामना करें। बाद में बच्चों में प्रसाद और मखाना बांटें। फिर प्रत्येक पूर्णिमा की रात्रि को चन्द्रमा को दूध अर्पित करें। कुछ दिनों बाद ये समस्याएं दूर हो जाएंगी। लेकिन शुरुआत होली के दिन से ही करें।

इस उपाय से माता लक्ष्मी होंगी खुश


अगर आप आर्थिक तंगी का सामना कर रहे हैं या फिर व्यापार व नौकरी में लाभ नहीं हो रहा है तो होलिका दहन के दिन यह उपाय आपकी बहुत मदद कर सकता है। होलिका दहन के बाद घर के पूजा स्थल पर पानी वाला नारियल चढ़ाएं और फिर घी का दीपक जलाएं। ऐसा करने से मां लक्ष्मी खुश होती हैं और धन संपत्ति प्रदान करती हैं।

इस उपाय से शत्रुओं से मिलेगी निजात


घर में होलिका दहन के दिन भगवान नरसिम्हा (विष्णु के अवतार) की तस्वीर घर में लाएं एवं उनकी पूजा करें। भगवान नरसिम्हा को शत्रु एवं बुराई पर विजय के रूप में जाना जाता है। इनकी कृपा जब किसी पर पड़ जाए तो वह व्यक्ति कभी पराजित नहीं होता है। साथ ही इससे धन संबधित परेशानियां भी दूर हो जाती हैं।

इस उपाय से धन संबंधित समस्या होगी दूर


होलिका दहन की राख को घर में रखने से नकारात्मकताएं दूर होती हैं। होलिका दहन की राख को काले कपड़े में बांधकर दुकान के गल्ले में रख देने से धन की वर्षा होती है। साथ ही धनागमन के लिए होली की रात सरसों के तेल का चौमुखी दीपक घर के मुख्य द्वार पर जलाकर रख दें। इससे घर में धन के साथ सुख-शांति आएगी।

astrology tips,astrology tips in hindi,holika dahan,holi 2022

नौकरी में उन्नति के लिए करें यह उपाय

व्यापार या नौकरी में उन्नति के लिए 21 गोमती चक्र लेकर होलिका दहन की रात को शिवलिंग पर चढ़ा दें और सुबह उनको उठाकर अपनी तिजोरी या गल्ले में रख दें। ऐसा करने से व्यापार में वृद्धि होती है और नौकरी में प्रमोशन व आय में वृद्धि के योग बनते हैं।

मनोकामना पूर्ति के लिए करें यह उपाय


एक सूखे नारियल को अपने ऊपर से वारकर होलिका दहन की अग्नि में डाल दें। बुरे प्रभाव एवं बीमारी से मुक्ति मिलेगी। साथ ही होलिका दहन के दिन 2 साबुत लौंग लें औक उसे घी में डुबोकर रख दें। इसके बाद शाम को घी में भीगे लौंग को होलिका दहन में पान के पत्ते एवं बताशे के साथ अग्नि में डाल दें। अग्नि को प्रणाम करते हुए अपनी मनोकामनाएं बोलें। ऐसा करने से आपकी मनोकामनाएं जरूर पूर्ण होगी।

व्यापार में सफलता के उपाय


सबसे पहले एक नारियल को लाल कपड़े में गेहूँ के आसन पर रख दें। अब नारियल पर सिंदूर का तिलक लगाएं। फिर नीचे लिखे मंत्र का जाप मूंगे की माला से करें। 21 माला जाप के बाद इस पोटली को दुकान में ऐसी जगह पर लटका दें, जहां ग्राहकों की निगाह इस पर टिकी रहे। इससे व्यापार में सफलता मिल सकती है। साथ में दुकान या व्यापार स्थल जहां वह लाल कपड़ा लटका हुआ है, वहीं पूजा करते हुए ओम श्री श्री श्री श्री श्री परम सिद्धि बिजनेस वृधि नमः। मंत्र का जाप अवश्य करें।

शीघ्र विवाह के उपाय


होली के दिन सुबह-सुबह एक पूरे पान पर शिवलिंग पर साबुत सुपारी और हल्दी की गांठें चढ़ाएं और बिना पीछे मुड़े अपने घर आ जाएं। यही प्रयोग अगले दिन भी करें। आपकी शादी जल्द हो सकती है। यह पर्व विवाहित महिलाओं द्वारा परिवार की सुख-समृद्धि के लिए मनाया जाता है। प्राचीन काल में महिलाएं पूर्णिमा की पूजा करती थीं और परिवार के सुख की कामना करती थीं। वैदिक काल में होली को नवनेष्टी यज्ञ कहा जाता था। उस समय खेत के आधे पके अन्न को यज्ञ में दान कर प्रसाद ग्रहण करने का समाज में विधान था। यज्ञ में चढ़ाए जाने वाले भोजन को होला कहा जाता था और इसलिए इस त्योहार का नाम होलिका पड़ा। प्रह्लाद के साथ धर्म की रक्षा का प्रसंग भी इस पर्व से जुड़ा है और इसलिए इसे धर्म की रक्षा के पर्व के रूप में भी देखा जाता है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका