न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

होलिका दहन की राख बनेगी आपके लिए शुभकारी, आजमाए ये उपाय

होलिका दहन की राख आपके लिए शुभकारी साबित हो सकती हैं जिसके उपायों को कर जीवन की कई समस्याओं को दूर किया जा सकता हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 25 Mar 2021 9:42:32

होलिका दहन की राख बनेगी आपके लिए शुभकारी, आजमाए ये उपाय

28 मार्च, रविवार को होली का त्यौहार हैं जिस दिन होलिका दहन कर बुराई पर अच्छाई की जीत दर्ज की जाती हैं। इसी दिन विष्णु भक्त प्रहलाद की बुआ होलिका उसे लेकर अग्नि में बैठी थी जिसमें प्रह्लाद तो बच गया और होलिका का दहन हो गया। हर साल होलिका दहन किया जाता हैं और इसकी राख का बड़ा महत्व माना जाता हैं। होलिका दहन की राख आपके लिए शुभकारी साबित हो सकती हैं जिसके उपायों को कर जीवन की कई समस्याओं को दूर किया जा सकता हैं। तो आइये जानते हैं इन उपायों के बारे में।

astrology tips,astrology tips in hindi,holi special,holi 2021

काली सरसों का उपाय

होलिका दहन हो जाने के बाद जब अग्नि शांत हो जाए तो वहां से थोड़ी सी होली की राख घर ले आएं। उस राख में काली सरसों मिलाकर घर के चारों ओर छिड़कना चाहिए। इससे आपके घर में नकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश नहीं होता है और हर प्रकार की बुरी नजरों से दूर रहता है आपका घर।

होलिका की राख का तिलक

होलिका की राख को बहुत ही पवित्र माना जाता है और ऐसा कहा जाता है कि होलिका की अग्नि शांत हो जाने के बाद राख को भस्म के रूप में लेना चाहिए। इसका तिलक करने से नजर दोष से रक्षा होती है। ऐसी भी मान्यता है कि होलिका की राख शरीर पर लेपन करने से शरीर निरोग होता है और त्‍वचा संबंधी समस्‍याएं दूर हो जाती हैं।

astrology tips,astrology tips in hindi,holi special,holi 2021

कौड़ियों का उपाय

कई बार हमें ऐसा लगता है कि खुशियां हमारे घर से कोसों दूर चली गई हैं और चारों तरफ निराशा का माहौल हो जाता है। इसके लिए आपको होली पर यह उपाय करना चाहिए। होली के दिन 7 कौड़ियों को सिर के ऊपर से 7 बार घुमाकर होलिका की अग्नि में डाल दें। फिर देखिए आपके घर की सभी समस्‍याएं एक के बाद एक खत्‍म होती चली जाएंगी।

नजर दोष से ऐसे बचें

होलिका की राख को नजर दोष से बचने के लिए भी प्रयोग में लाया जाता है। होलिका दहन के दूसरे दिन होलिका की राख को घर लाकर उसमें थोड़ी सी राई व नमक मिलाकर रख लें। जब आपको लगे कि नजर दोष है या नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव है तो इससे चुटकी में लेकर 7 या 2 बार घुमाकर जल में प्रवाहित कर दें।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका