न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Ganesh Chaturthi 2022 : इन उपायों से दूर होगी जीवन की तमाम बाधाएं, गणपति करेंगे कृपा

आज इस कड़ी में हम आपको गणेश चतुर्थी के दिन किए जाने वाले कुछ उपायों की जानकारी देने जा रहे हैं जिन्हें करने से गणपति की कृपा से जीवन की तमाम बाधाएं दूर होती हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 29 Aug 2022 7:15:38

Ganesh Chaturthi 2022 : इन उपायों से दूर होगी जीवन की तमाम बाधाएं, गणपति करेंगे कृपा

भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को धर्म ग्रंथों में शिवपुत्र श्री गणेशजी का प्राकट्य बताया गया हैं। इस दिन देशभर में गणेश उत्सव का पर्व बहुत ही धूमधाम के साथ मनाया जाता है। इस साल 31 अगस्त को गणेश चतुर्थी के साथ बप्पा का आगमन किया जाएगा। हांलाकि चतुर्थी तिथि की शुरुआत 30 अगस्त दोपहर 03 बजकर 33 मिनट से हो जाएगी। लेकिन गणेश चतुर्थी व्रत पूजन तिथि 31 अगस्त को होगी। यह दिन ज्योतिष की दृष्टि से भी बहुत महत्व रखता हैं। आज इस कड़ी में हम आपको गणेश चतुर्थी के दिन किए जाने वाले कुछ उपायों की जानकारी देने जा रहे हैं जिन्हें करने से गणपति की कृपा से जीवन की तमाम बाधाएं दूर होती हैं। आइये जानते हैं इन उपायों के बारे में...

दूर्वा का उपाय

गणेश चतुर्थी पर पीले रंग की गणेश प्रतिमा अपने घर में स्थापित कर पूजा करें। पूजन में श्रीगणेश को हल्दी की पांच गठान श्री गणाधिपतये नम: मंत्र का उच्चारण करते हुए चढ़ाएं। इसके बाद 108 दुर्वा पर गीली हल्दी लगाकर श्री गजवकत्रम नमो नम: का जप करके चढ़ाएं। यह उपाय लगातार 10 दिन तक करने से प्रमोशन होने की संभावनाएं बढ़ जाती हैं।

astrology tips,astrology tips in hindi,ganesh chaturthi 2022,lord ganesha

गुड़ का उपाय

धन की इच्छा के लिए गणेश चतुर्थी के दिन स्नान आदि करने के बाद भगवान गणेश को गुड़ में शुद्ध घी मिलाकर भोग लगाएं। इसके बाद इसे गाय को खिला दें। इसके साथ ही मनोकामना पूर्ती के लिए गणेश चतुर्थी के दिन गुड़ से छोटे-छोटी 21 गोलियां बना लें और किसी गणेश मंदिर में जाकर दूर्वा के साथ इन गुड़ की गोलियों को अर्पित करें और गणपति से अपनी इच्छा कहें।

गणेश यंत्र की करें स्थापना

गणेश चतुर्थी के दिन विधिवत तरीके से गणेश यंत्र की स्थापना करें। इसके साथ ही इसकी नियमित रूप से पूजा करें। ऐसा करने से सुख-समृद्धि और सुख-शांति घर में बनी रहेगी। इस यंत्र के घर में रहने से किसी भी प्रकार की बुरी शक्ति घर में प्रवेश नहीं करती।

गणपति अथर्वशीर्ष का करें पाठ

गणेश उत्सव के दौरान गणपति का अभिषेक करने से विशेष फलों की प्राप्ति होती है। इस दिन गणेश जी का शुद्ध जल से अभिषेक करें। इसके साथ गणपति अथर्वशीर्ष का पाठ करें।

astrology tips,astrology tips in hindi,ganesh chaturthi 2022,lord ganesha

पीले रंग की मिठाई का भोग

यदि लड़के के विवाह में परेशानियां आ रही हैं, तो वह गणेश चतुर्थी पर भगवान श्रीगणेश को पीले रंग की मिठाई का भोग लगाएं। इससे उसके विवाह के योग बन सकते हैं।

इन वस्‍तुओं का करें दान

गणेश चतुर्थी पर किसी गणेश मंदिर में जाएं और दर्शन करने के बाद अपनी इच्छानुसार गरीबों को दान करें। कपड़े, भोजन, फल, अनाज आदि दान कर सकते हैं। दान के बाद दक्षिणा यानी कुछ रुपये भी दें। दान से पुण्य की प्राप्ति होती है और भगवान श्रीगणेश भी अपने भक्तों पर प्रसन्न होते हैं।

विघ्नों से छुटकारा पाने के लिए

अगर आप हमेशा किसी न किसी संकट से घिरे रहते हैं, तो गणेश उत्सव के दौरान गणपति की पूजा करने के साथ 'ऊं गं गौं गणपतये विघ्न विनाशिने स्वाहा' मंत्र का 21 माला जाप करें।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, राहुल गांधी को नोटिस; कोर्ट परिसर में नारेबाजी के मामले में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने का निर्देश
सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, राहुल गांधी को नोटिस; कोर्ट परिसर में नारेबाजी के मामले में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने का निर्देश
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 2027 में टैंकर और टंकी फूटेगी; ओपी राजभर को भी घेरा
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 2027 में टैंकर और टंकी फूटेगी; ओपी राजभर को भी घेरा
एक शख्स को बचाने के लिए मोदी-शाह ने देश से छेड़ी जंग!, दीपके का हमला
एक शख्स को बचाने के लिए मोदी-शाह ने देश से छेड़ी जंग!, दीपके का हमला
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
'आप प्रधानमंत्री बनने वाले हैं...' राहुल गांधी पर तंज कसते हुए रवि किशन की फिसली जुबान, वीडियो वायरल
'आप प्रधानमंत्री बनने वाले हैं...' राहुल गांधी पर तंज कसते हुए रवि किशन की फिसली जुबान, वीडियो वायरल
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
पाकिस्तान में स्कूल की छत गिरने से 29 बच्चों समेत 30 की मौत, 6 की हालत गंभीर
पाकिस्तान में स्कूल की छत गिरने से 29 बच्चों समेत 30 की मौत, 6 की हालत गंभीर
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?