न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

भोजन के साथ ही जिंदगी में भी स्वाद भरेगा चुटकीभर नमक, सकारात्मक ऊर्जा का होगा संचार

आज इस कड़ी में हम आपको नमक के कुछ ऐसे उपायों के बारे में बताने जा रहे है जिनसे तनाव व बीमारियां दूर होकर घर में सुख-समृद्धि व खुशियों का आगमन होता हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 09 Aug 2021 8:33:36

भोजन के साथ ही जिंदगी में भी स्वाद भरेगा चुटकीभर नमक, सकारात्मक ऊर्जा का होगा संचार

नमक के बिना भोजन बेस्वाद लगता हैं और चुटकीभर डालने से ही इसमें जायका आ जाता हैं। इसी तरह चुटकीभर नमक का ज्योतिष में भी बड़ा महत्व हैं जो आपके कई बिगड़े काम बना सकता हैं और जीवन की परेशानियों को दूर करते हुए सकारात्मकता का संचार कर सकता हैं। आज इस कड़ी में हम आपको नमक के कुछ ऐसे उपायों के बारे में बताने जा रहे है जिनसे तनाव व बीमारियां दूर होकर घर में सुख-समृद्धि व खुशियों का आगमन होता हैं। तो आइये जानते हैं इन उपायों के बारे में।

नजरदोष से बचाव

वास्तु अनुसार, नमक के टोटके से नजरदोष दूर होती है। इसके लिए एक चुटकी नमक लेकर जिस सदस्य को नजर लगी हो उसके सिर से पांव तक 7 बार वार दें। उसके बाद बिना पीछे देखे उस नमक को बहते जल में बहा दें। मान्यता है कि इससे जल्दी ही नजरदोष दूर हो जाता है।

astrology tips,astrology tips in hindi,salt remedy

वास्तुदोष दूर करने के लिए

शीशे के डिब्बे में नमक भरकर उसे घर के शौचालय और स्नानघर में घर दें। इससे वास्तुदोष दूर होने में मदद मिलती है। वास्तु अनुसार, नमक और शीशा दोनों ही राहु ग्रह से संबंध रखते हैं। इसके साथ ही राहु कीट-कीटाणुओं का भी कारक माना जाता है। ऐसे में इस उपाय को करने से राहु का नकारात्मक प्रभाव दूर होता है। ऐसे में घर में सुख-समृद्धि का संचार होता है। साथ ही घर में बीमारियां फैलने का खतरा भी कम रहता है।

सकारात्मक ऊर्जा के लिए

शीशे की डिब्बी में नमक डालकर घर के किसी कोने में रखें। इसके अलावा लाल कपड़े में नमक की एक डली बांधकर घर के मेन गेट पर लटका दें। मान्यता है कि इससे नकारात्मक ऊर्जा घर से निकल जाती है। ऐसे में घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होने से सुख-समृद्धि व खुशहाली का वास होता है। इसके साथ मन में सता रहा अनचाहा डर भी दूर होता है।

astrology tips,astrology tips in hindi,salt remedy

राहु-केतु का प्रभाव कम

सोने से पहले गुनगुने पानी में नमक मिलाकर हाथ-पांठ धोकर सोएं। इससे कुंडली में राहु-केतु का प्रभाव कम होकर जीवन में खुशहाली आती है। साथ ही हर प्रकार का तनाव दूर होकर अच्छी नींद आने में मदद मिलती है।

कारोबार व व्यवसाय में तरक्की के लिए

अगर आप भी आर्थिक परेशानी झेल रहे हैं तो नमक से जुड़ा एक उपाय कर सकती है। इसके लिए लाल कपड़े में एक नमक की डली बांधकर ऑफिस व कार्यक्षेत्र के मुख्य द्वार पर लटका दें। इससे कारोबार व नौकरी से जुड़ी समस्याएं दूर होकर तरक्की के रास्ते खुलेंगे।

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। lifeberrys हिंदी इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन पर अमल करने से पहले विशेषज्ञ से संपर्क जरुर करें।)

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका