न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

Dussehra 2022: मरते वक्त रावण ने लक्ष्मण को बताई थी जीवन की तीन अमूल्य बातें, आप भी जानिए

दशहरा उत्सव पूरे देश में बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है। इस दिन भगवान राम ने रावण का वध किया था। इस तरह सत्य की असत्य पर जीत हुई थी। पूरे देश में इस दिन रावण का पुतला दहन किया जाता है। रावण ने मां सीता को बंदी बना रखा था और इस एक पाप की वजह से ही उसका अंत हुआ

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 05 Oct 2022 4:18:59

Dussehra 2022: मरते वक्त रावण ने लक्ष्मण को बताई थी जीवन की तीन अमूल्य बातें, आप भी जानिए

दशहरा उत्सव पूरे देश में बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है। इस दिन भगवान राम ने रावण का वध किया था। इस तरह सत्य की असत्य पर जीत हुई थी। पूरे देश में इस दिन रावण का पुतला दहन किया जाता है। रावण ने मां सीता को बंदी बना रखा था और इस एक पाप की वजह से ही उसका अंत हुआ। लेकिन रावण शक्तिशाली योद्धा होने के साथ-साथ बहुत ही ज्ञानी और विद्वान भी था। रावण के मरते वक्त राम ने लक्ष्मण से कहा कि रावण नीति और शक्ति का महान ज्ञाता है। ऐसे समय में तुम्हें महाज्ञानी रावण से सफल जीवन का ज्ञान प्राप्‍त कर लेना चाहिए। ये सुनकर लक्ष्मण दशानन के पैरों में जाकर बैठ गए। तब महाज्ञानी तथा प्रकांड विद्वान रावण ने लक्ष्मण को जीवन की तीन अमूल्य बातें बताई। आइए जानते हैं उन तीन बातों के बारे में।

पहला उपदेश

रावण ने लक्ष्मण को सबसे पहली बात यह बताई कि शुभ कार्य को जितना जल्दी हो सके, कर लेना चाहिए। उसके लिए लम्बा इंतजार नहीं करना चाहिए क्योंकि जीवन का कोई पता नहीं है कब समाप्त हो जाए और अशुभ कार्य को जितना टाला जा सके, जीवन के लिए उतना अच्छा है।

दूसरा उपदेश

दूसरी सबसे महत्वपूर्ण बात जो रावण ने लक्ष्मण बताई कि शत्रु तथा रोग को कभी छोटा नहीं समझना चाहिए। छोटे से छोटा रोग भी प्राण घातक हो सकता है। छोटे से छोटा शत्रु भी खतरनाक हो सकता है। रावण ने राम, लक्ष्मण और उनकी वानर सेना को तुच्छ समझा था और वही रावण की मृत्यु का कारण भी बने।

तीसरा उपदेश

रावण ने लक्ष्मण को तीसरी बात बताई कि अपने जीवन से जुड़े राज को यथासंभव गुप्त ही रखना चाहिए। उसे किसी भी व्यक्ति को नहीं बतानी चाहिए। चाहे वह अपका सबसे प्रिय क्यों ना हो। यदि वह रहस्य किसी के सामने आ गया तो उसका जीवन पर बुरा प्रभाव पड़ सकता है। दरअसल, रावण के नाभि में अमृत कुंड होने का रहस्य विभीषण को पता था और यही उसकी मौत की वजह बना।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका