न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

आपका देखा गया हर सपना कुछ कहता हैं, जानें इनका शुभ-अशुभ महत्व

आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसे सपने और उनसे जुड़े अर्थ के बारे में बताने जा रहे है।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 12 May 2021 8:50:55

आपका देखा गया हर सपना कुछ कहता हैं, जानें इनका शुभ-अशुभ महत्व

हर व्यक्ति रात को सोते समय सपने देखता हैं जो कि एक प्राकृतिक क्रिया हैं। लेकिन ज्योतिष की शाखा स्‍वप्‍न शास्‍त्र के अनुसार हर सपने का अपना एक विशेष महत्व होता हैं जो कि व्यक्ति के जीवन में भविष्‍य में होने वाली घटनाओं का संकेत देते हैं। जी हां, आपके द्वारा देखे गए सपने का एक अर्थ होता हैं जो आपके जीवन से जुड़ा होता हैं। आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसे सपने और उनसे जुड़े अर्थ के बारे में बताने जा रहे है।

सपने में खुद को निर्वस्‍त्र देखना

यह सपना बहुत ही अजीब माना जाता है। सपने में सबके सामने खुद को निर्वस्‍त्र अवस्‍था में देखने का अर्थ है कि असल जीवन में आप अपनी कोई बात दूसरों से छिपाने का प्रयास कर रहे हैं। इसका अर्थ है कि आपके दिमाग में ऐसी कोई चीज चल रही है जो आप दूसरों को बताने से डरते हैं या फिर बताना नहीं चाह रहे हैं।

astrology tips,astrology tips in hindi,dreams meaning

सपने में ऊंचाई से गिरना

सपने में खुद को ऊंचाई से नीचे गिरते हुए देखने का अर्थ है कि आपके जीवन में कोई चीज ऐसी है जो सही नहीं चल रही है। या फिर आप किसी नई योजना पर काम करने के बारे में सोच रहे हैं तो आपको इसके बारे में एक बार फिर से सोचने की जरूरत है। यानी कि ऐसा हो सकता है आप जो काम इस वक्‍त कर रहे हैं या फिर अपनी प्रफेशनल लाइफ में जिस प्रॉजेक्‍ट से इस वक्‍त जुड़े हैं, उसका परिणाम खराब हो सकता है।

सपने में कोई आपका पीछा करे तो

अगर आपने कोई ऐसा सपना देखा है कि कोई आपकी पीछा कर रहा है तो ऐसे सपनों को बहुत ही भयानक माना जाता है। ऐसे सपने का अर्थ है कि आप अपनी रियल लाइफ में किसी चीज से बचकर भाग रहे हैं या फिर कोई ऐसी चीज है जिसका आप सामना नहीं करना चाहते। सपने में कोई पीछा करे तो ऐसा माना जा सकता है कि आप अपने ही किसी डर से पीछा छुड़ाकर भागना चाहते हैं। सपने में कोई जानवर आपका पीछा करे तो इसका अर्थ है कि आप अपने ही किसी डर से पीछा छुड़ाकर भाग रहे हैं।

astrology tips,astrology tips in hindi,dreams meaning

सपने में खुद को मरते हुए देखना

सपने में खुद को मरते हुए देखना फिर किसी अपने को मरते हुए देखना आपके अंदर के भय को दर्शाते हैं। ऐसे सपने आने का अर्थ है कि आप इस वक्‍त किसी प्रकार का एंग्‍जाइटी से जूझ रहे हैं। कोई डर है जो आपके मन में कई दिनों किसी चीज को लेकर बैठा है। इसका यह भी अर्थ माना जाता है आपके बच्‍चों को लेकर आपके मन में किसी प्रकार की चिंता है।

सपने में खुद को उड़ते हुए देखना

अगर आपने सपने में खुद को उड़ते हुए देखा है तो इसके 2 अर्थ माने जाते हैं। पहला यह कि व्‍यक्ति अपनी लाइफ में पूरी आजादी के साथ जीना चाहता है। वह किसी भी प्रकार के बंधनों से मुक्‍त होकर अपने जीवन को अपने ढंग से जीना चाहता है। दूसरी तरफ इसका अर्थ यह भी है कि कोई व्‍यक्ति अपने जीवन की सच्‍चाइयों से पीछा छुड़ाकर भागना चाहता है।

सपने में दांत टूट जाना

सपने में दांत टूटकर गिर जाने के कई मतलब हो सकते हैं। इसका एक अर्थ यह भी है कि आप अपने बाहरी व्‍यक्तित्‍व को लेकर परेशान हैं। इसका एक अर्थ यह भी है कि आप अपनी बात किसी से कहने के बारे में कई दिन से सोच रहे हैं, लेकिन उसके सामने आने पर नहीं बोल पाते हैं। सपने में दांत गिरने का अर्थ यह भी है कि आप अपनी ताकत को धीरे-धीरे खो रहे हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका