न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Mahashivratri 2022 : भोलेनाथ को नाराज करती हैं ये 8 चीजें, ना चढाएं शिवलिंग पर

पूजा के दौरान कुछ नियमों का ध्यान रखने की जरूरत हैं अन्यथा भोलेनाथ नाराज हो जाएंगे। जी हां, आज इस कड़ी में हम आपको शिवलिंग पर ना चढ़ाई जाने वाली चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनसे शिव नाराज होते हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 01 Mar 2022 7:59:08

Mahashivratri 2022 : भोलेनाथ को नाराज करती हैं ये 8 चीजें, ना चढाएं शिवलिंग पर

हिंदू पंचांग के अनुसार, महाशिवरात्रि का पावन हर साल पर्व फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मनाया जाता है जो कि आज 1 मार्च, मंगलवार को पड़ रहा हैं। मान्यता है कि महाशिवरात्रि के दिन माता पार्वती और भगवान शिव का विवाह सम्पन्न हुआ था। आज सुबह से ही मंदिरों में शिव भक्तों की भीड़ जमा हो जाती है। आज के दिन सभी भक्त शिव की पूजा-अर्चना करते हैं और शिवलिंग का रुद्राभिषेक भी करवाते हैं। लेकिन पूजा के दौरान कुछ नियमों का ध्यान रखने की जरूरत हैं अन्यथा भोलेनाथ नाराज हो जाएंगे। जी हां, आज इस कड़ी में हम आपको शिवलिंग पर ना चढ़ाई जाने वाली चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनसे शिव नाराज होते हैं। तो आइये जानते हैं इनके बारे में...

टूटे हुए चावल

शास्त्रों के अनुसार भगवान शिव को अक्षत या साबुत चावल अर्पित किए जाते हैं। मगर, टूटे हुए चावल को अधूरा और अशुद्ध माना जाता है इसलिए शिवलिंग पर भी टूटे हुए चावल ना चढ़ाएं।

शंख

भगवान शिव ने शंखचूड़ नामक राक्षस का वध किया था। माना जाता है कि शंख उसी राक्षस का प्रतीक माना जाता है इसलिए भगवान शिव की पूजा में इसका इस्तेमाल नहीं होता।

astrology tips,astrology tips in hindi,mahashivratri 2022,lord shiva,shivling worship

कुमकुम और सिंदूर

भक्त देवी पार्वती और भगवान गणेश की मूर्तियों के लिए कुमकुम और सिंदूर का उपयोग कर सकते हैं लेकिन इसे भगवान शिव पर चढ़ाने की मनाही है। कारण यह है कि भगवान शिव वैरागी हैं और वैरागी लोग अपने माथे पर राख डालते हैं, कुमकुम नहीं। साथ ही कुमकुम का प्रयोग विवाहित महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए भी करती हैं।

केतकी और केवड़ा फूल

भगवान शिव को केतकी और केवड़ा फूल के फूल ना चढ़ाएं क्योंकि ऐसा कहा जाता है कि फूल भगवान शिव द्वारा शापित और तिरस्कृत है।

हल्दी

वैसे तो हल्दी और कुमकुम हर भगवान को चढ़ाया जाता है लेकिन इसे कभी भी भगवान शिव को नहीं चढ़ाना चाहिए। दरअसल, हल्दी का उपयोग सौन्दर्य बढ़ाने वाले घटक के रूप में किया जाता है और भोलेनाथ को एक संत कहा जाता है, जो सांसारिक सुखों से दूर रहते हैं।

astrology tips,astrology tips in hindi,mahashivratri 2022,lord shiva,shivling worship

तुलसी

शिव पूजा में तुलसी के पत्तों से बचना चाहिए क्योंकि ऐसा माना जाता है कि इनका उपयोग करने से पूजा अधूरी रह सकती है। इसके अलावा, यह विष्णु की पत्नी देवी लक्ष्मी का प्रतीक है।

नारियल पानी

वैसे तो भगवान शिव को नारियल चढ़ा सकते हैं लेकिन नारियल पानी से उनकी पूजा नहीं कर सकते। दरअसल, भगवान को अर्पित की जाने वाली हर चीज को निर्मलया माना जाता है और इसका सेवन करने से मना किया जाता है। मगर, देवताओं को चढ़ाए जाने के बाद नारियल पानी का सेवन करना अनिवार्य है, इसलिए इसे कभी भी शिवलिंग पर नहीं चढ़ाया जाता।

स्टील के बर्तन से दूध

कभी भी भगवान शिव को कांसे के पात्र, किसी भी धातु या स्टील के बर्तन से दूध नहीं चढ़ाना चाहिए। हमेशा तांबे के बर्तन में ही जल या दूध चढ़ाएं।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, राहुल गांधी को नोटिस; कोर्ट परिसर में नारेबाजी के मामले में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने का निर्देश
सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, राहुल गांधी को नोटिस; कोर्ट परिसर में नारेबाजी के मामले में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने का निर्देश
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 2027 में टैंकर और टंकी फूटेगी; ओपी राजभर को भी घेरा
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 2027 में टैंकर और टंकी फूटेगी; ओपी राजभर को भी घेरा
एक शख्स को बचाने के लिए मोदी-शाह ने देश से छेड़ी जंग!, दीपके का हमला
एक शख्स को बचाने के लिए मोदी-शाह ने देश से छेड़ी जंग!, दीपके का हमला
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
'आप प्रधानमंत्री बनने वाले हैं...' राहुल गांधी पर तंज कसते हुए रवि किशन की फिसली जुबान, वीडियो वायरल
'आप प्रधानमंत्री बनने वाले हैं...' राहुल गांधी पर तंज कसते हुए रवि किशन की फिसली जुबान, वीडियो वायरल
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
पाकिस्तान में स्कूल की छत गिरने से 29 बच्चों समेत 30 की मौत, 6 की हालत गंभीर
पाकिस्तान में स्कूल की छत गिरने से 29 बच्चों समेत 30 की मौत, 6 की हालत गंभीर
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?