न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Shani Jayanti 2023: शनि जयंती के दिन भूलकर न करें ये 6 काम, रुष्ट हो जाएंगे शनिदेव

हिंदू धर्म में नवग्रहों में शनि ग्रह को विशेष स्थान प्राप्त है। शनि को कर्मफलदाता कहा गया है। शनि ग्रहों के न्यायाधीश हैं। शनि हर जातक को उसके कर्मों के हिसाब से फल प्रदान करते हैं। हिंदू पंचांग के अनुसार, हर वर्ष ज्येष्ठ माह की अमावस्या को शनि जयंती मनाई जाती है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 19 Apr 2023 9:52:36

Shani Jayanti 2023: शनि जयंती के दिन भूलकर न करें ये 6 काम, रुष्ट हो जाएंगे शनिदेव

हिंदू धर्म में नवग्रहों में शनि ग्रह को विशेष स्थान प्राप्त है। शनि को कर्मफलदाता कहा गया है। शनि ग्रहों के न्यायाधीश हैं। शनि हर जातक को उसके कर्मों के हिसाब से फल प्रदान करते हैं। हिंदू पंचांग के अनुसार, हर वर्ष ज्येष्ठ माह की अमावस्या को शनि जयंती मनाई जाती है। इस प्रकार साल 2023 में 19 मई को शनि जयंती है। कहा जाता है कि इस दिन ही सू्र्य व छाया के पुत्र शनि का जन्म हुआ था।

यह तो सभी जानते हैं कि शनिदेव न्याय के देवता हैं। अच्छे कर्म करने वाले को अच्छा फल देते हैं। वहीं, बुरे कर्म करने वाले को दंड देते हैं। ज्योतिषियों की मानें तो कुंडली में साढ़े साती और शनि की ढैय्या से पीड़ित व्यक्ति के जीवन में अस्थिरता आ जाती है। इसके लिए विधि विधान से शनिदेव की पूजा करनी चाहिए। साथ ही शनि जयंती के दिन इन बातों का ध्यान रखना चाहिए। आइए जानते हैं...

-शनि जयंती के दिन ब्रह्मचर्य नियमों का पालन करें। वहीं, अमावस्या तिथि पड़ने के चलते इस दिन कोई शुभ काम न करें।

-शनि जयंती के दिन तामसिक भोजन न करें। आसान शब्दों में कहें तो नॉन वेज और मदिरा का सेवन न करें और न ही धूम्रपान करें। धार्मिक मान्यता है कि शनि जयंती पर इन चीजों का सेवन करने वाला व्यक्ति अपने जीवन में जल्द कंगाल बन जाता है।

- शनि जयंती के दिन उड़द की दाल का सेवन न करें। इसके अलावा, उड़द से बनी किसी भी चीज का सेवन न करें। ऐसा करने से शनिदेव क्रोधित हो जाते हैं।

- शनि जयंती के दिन किसी भी व्यक्ति को परेशान न करें। धर्म शास्त्रों में निहित है कि शनि जयंती के दिन असहाय व्यक्ति के मान सम्मान को ठेस पहुंचाने से शनिदेव नाराज हो जाते हैं। इससे जीवन घोर संकटों से घिर जाता है।

-धार्मिक मान्यता है कि शनि जयंती के दिन सरसों तेल नहीं खरीदना चाहिए। इससे शनि देव रुष्ट हो जाते हैं, जिससे व्यक्ति के जीवन में अस्थिरता आ जाती है।

-शनि जयंती के दिन काले तिल न खरीदें। शनिदेव की पूजा काले तिल, सरसों के तेल आदि चीजों से की जाती है। इसके लिए शनि जयंती पर काले तिल खरीदने से बचना चाहिए। ऐसा करने से सुख का प्रस्थान और दुख का आगमन होने लगता है। इस दिन गरीबों और जरूरतमंदों को लोहे से बनी चीजें दान करें।

शनिदेव को इन उपायों से करें प्रसन्न

- शनि जयंती के दिन भगवान शिव का काले तिल मिले हुए जल से अभिषेक करना चाहिए। कहते हैं कि ऐसा करने से शनिदोष से मुक्ति मिलती है।
- इस दिन शनिदेव को अपराजिता के फूलों की माला अर्पित करनी चाहिए। मान्यता है कि ऐसा करने से शनिदेव प्रसन्न होते हैं।
- शनि जयंती के दिन शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए गरीब व जरूरतमंद को सामर्थ्यनुसार दान करना चाहिए।
- शनि दोष से मुक्ति पाने के लिए हनुमान चालीसा का पाठ करना चाहिए।
- मान्यता है कि शनि जयंती के दिन पीपल के वृक्ष में शाम के समय सरसों के तेल का दीपक जलाने से शनिदेव प्रसन्न होते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत