न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

दान करें लेकिन इन 5 चीजों का नहीं, जीवन में होगा दुर्भाग्य का आगमन

शास्त्रों में ऐसी कई चीजें बताई गई हैं जिनका दान जीवन में दुर्भाग्य और कंगाली लेकर आता हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 26 Apr 2021 8:51:52

दान करें लेकिन इन 5 चीजों का नहीं, जीवन में होगा दुर्भाग्य का आगमन

किसी भी धर्म में दान करने का बहुत महत्व माना गया हैं। लेकिन यह भी जानना जरूरी हैं कि दान उसे ही करना चाहिए जिसे जरूरत हो अन्यथा दान की गई वस्तु का कोई मोल नहीं रह जाता हैं। दान-पुण्य करना भगवान की भक्ति करने समान हैं जिससे ईश्वर का आशीर्वाद मिलता हैं और जीवन में सुख-समृद्धि का आगमन होता है। लेकिन यह ध्यान रखना भी जरूरी हैं कि आप किन चीजों का दान कर रहे हैं। क्योंकि शास्त्रों में ऐसी कई चीजें बताई गई हैं जिनका दान जीवन में दुर्भाग्य और कंगाली लेकर आता हैं। तो आइये जानते हैं किन चीजों का दान नहीं किया जाना चाहिए।

नाराज हो जाती हैं लक्ष्मी माता

मान्यताओं के अनुसार, झाड़ू अलक्ष्मी को दूर करने वाला है और देवी लक्ष्मी को घर में लाने वाला है। इसलिए बहुत से लोग धनतेरस के अवसर पर झाड़ू भी खरीदते हैं। कहा जाता है कि धन समृद्धि के लिए झाड़ू को ऐसी जगह पर रखना चाहिए जहां आने-जाने वाले की नजर ना जाए। जहां तक दान की बात है तो दान स्वरूप कभी भी किसी को झाड़ू का दान नहीं देना चाहिए। ऐसी लोक मान्यता है कि इससे बरकत चली जाती यानी लक्ष्मी रूठ जाती हैं।

astrology tips,astrology tips in hindi,donation rules,negativity in life

लक्ष्मी प्रतिमा का दान

धर्मग्रंथों में धन की देवी, ऐश्वर्य की देवी माता लक्ष्मी को कहा गया है। सभी चाहते हैं कि देवी लक्ष्मी उनके घर में निवास करें। इसलिए देवी लक्ष्मी की पूजा के बाद कभी भी यह नहीं कहा जाता कि ‘स्वस्थानं गच्छ’ यानी अपने स्थान को जाएं, बल्कि कहा जाता है ‘मयि रमस्व’ यानी यहीं बने रहिए। इसलिए देवी लक्ष्मी की प्रतिमा का दान भी नहीं करना चाहिए। बहुत से लोग चांदी के सिक्के पर अंकित लक्ष्मी गणेश का दान करते हैं वह भी अच्छा नहीं है। यह एक तरह से अपनी लक्ष्मी को विदा करने जैसा है। आप अन्य अंकित तस्वीरों वाल सिक्का दान कर सकते हैं।

होती है धन की समस्या

जिन लोगों की कुंडली में गुरु सप्तम स्थान में है उन्हें नवीन वस्त्रों का दान स्वयं अपने हाथों से नहीं देना चाहिए। लाल किताब में बताया गया है कि इससे स्वयं नवीन वस्त्रों का सुख प्रभावित हो जाता है। वैसे जरूरतमंदों को अपने वस्त्र दान देना अच्छा माना गया है। इससे शनि का अशुभ प्रभाव दूर होता है। कहते हैं इससे शरीर निरोग होता है। कुछ लोग तो इसी मान्यता की वजह से अपने पहने हुए वस्त्र दान भी करते हैं, इसे टोटके के तौर पर भी आजमाया जाता है।

astrology tips,astrology tips in hindi,donation rules,negativity in life

ऐसा भोजन दान देने वाले अशुभ परिणाम पाते हैं

भूखे को भोजन दान देना उत्तम माना गया है। धर्मग्रंथों में कहा गया है कि अन्न दान से बड़ा कोई दान नहीं है। इससे देवता अति प्रसन्न होते हैं। लेकिन कुछ लोग भूखे लोगों के सामने दान स्वरूप बासी और अरुचिकर भोजन रख देते हैं। ऐसा दान करना पुण्य नहीं पाप को बढ़ता है। ऐसे लोगों के घर देवी लक्ष्मी अधिक समय तक नहीे रहती हैं क्योंकि यह भूखे व्यक्ति और देवी अन्नपूर्णा का भी अपमान मान गया है।

धार्मिक पुस्तकों का दान भी पाप बढाता है

गीता में बताया गया है कि ऐसे व्यक्ति को गीता का ज्ञान मत दो जिसकी इसमें अरुचि हो या सुनने की इच्छा ना रखता हो। इसी प्रकार धार्मिक पुस्तकों का दान भी ऐसे लोगों को नहीं देना चाहिए जिनकी धर्म में रुचि ना हो। नास्तिक व्यक्ति को ऐसे पुस्तकों का दान देंगे तो वह उससे ज्ञान लेने की बजाय अपमान पूर्वक कहीं रख देगा। इससे पुण्य की बजाय आपका पाप बढ़ेगा। इसलिए धर्म और उन्नति की कामना रखने वाले को धार्मिक पुस्तकों का दान किसी धार्मिक व्यक्ति को ही देना चाहिए।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, राहुल गांधी को नोटिस; कोर्ट परिसर में नारेबाजी के मामले में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने का निर्देश
सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, राहुल गांधी को नोटिस; कोर्ट परिसर में नारेबाजी के मामले में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने का निर्देश
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 2027 में टैंकर और टंकी फूटेगी; ओपी राजभर को भी घेरा
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 2027 में टैंकर और टंकी फूटेगी; ओपी राजभर को भी घेरा
एक शख्स को बचाने के लिए मोदी-शाह ने देश से छेड़ी जंग!, दीपके का हमला
एक शख्स को बचाने के लिए मोदी-शाह ने देश से छेड़ी जंग!, दीपके का हमला
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
'आप प्रधानमंत्री बनने वाले हैं...' राहुल गांधी पर तंज कसते हुए रवि किशन की फिसली जुबान, वीडियो वायरल
'आप प्रधानमंत्री बनने वाले हैं...' राहुल गांधी पर तंज कसते हुए रवि किशन की फिसली जुबान, वीडियो वायरल
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
पाकिस्तान में स्कूल की छत गिरने से 29 बच्चों समेत 30 की मौत, 6 की हालत गंभीर
पाकिस्तान में स्कूल की छत गिरने से 29 बच्चों समेत 30 की मौत, 6 की हालत गंभीर
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?