न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

मां लक्ष्मी को नाराज करते हैं शाम के समय किए गए ये काम, दुर्भाग्य का होता हैं आगमन

आज इस कड़ी में हम आपको उन काम के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें शाम के समय किया जाए तो मां लक्ष्मी नाराज हो जातो हैं और घर में दुर्भाग्य का आगमन होता हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 26 Mar 2022 7:20:52

मां लक्ष्मी को नाराज करते हैं शाम के समय किए गए ये काम, दुर्भाग्य का होता हैं आगमन

हिंदू धर्म के अनुसार शास्त्रों में ऐसी कई बातें बताई गई हैं जिनका पालन किया जाए तो व्यक्ति के जीवन में कभी भी किसी प्रकार की परेशानी नहीं आती हैं। वहीँ, शास्त्रों में हर काम के कुछ नियम बताए गए हैं जिन्हें उनके अनुसार किया जाए तो घर में सुख-शांति, समृद्धि बनी रहती हैं। इसी तरह मान्यताओं के अनुसार शाम के वक्त कुछ कम ऐसे होते हैं जिन्हें करने से बचना चाहिए क्योंकि सूर्यास्त के समय कई नकारात्मक शक्तियां आस-पास मौजूद रहती हैं। आज इस कड़ी में हम आपको उन काम के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें शाम के समय किया जाए तो मां लक्ष्मी नाराज हो जातो हैं और घर में दुर्भाग्य का आगमन होता हैं। शाम के समय ऐसें काम नहीं करने चाहिए जिससे कि आपके देवी-देवता आपसे अप्रसन्न हो जाए। आइए जानते हैं शाम के समय कौन-से काम नहीं करने चाहिए...

मुख्य दरवाजा रखें खुला

सायंकाल के समय हमेशा ध्यान रखें कि मुख्य दरवाजा खुला रहे। इस अवधि में मुख्य दरवाजा बंद नहीं करने चाहिए। लोक मान्यताओं के अनुसार, शाम के समय लक्ष्मी का आगमन होता है इसलिए पहली शाम के समय में ही दरवाजा खोलकर रख लें। माना जाता है कि ऐसा करने से घर में लक्ष्मी आती हैं और बरकत होती है।

astrology tips,astrology tips in hindi,evening rules,maa laxmi

न लगाए झाड़ू

ज्योतिष विज्ञान में झाड़ू के उपाय बताए गए हैं। वहीं बड़े-बुजुर्गों के अनुसार दिन ढलते समय घर में झाड़ू नहीं लगाना चाहिए। ऐसा करने से अच्छी चीजें भी घर से बाहर हो जाती हैं और महालक्ष्मी की बहन अलक्ष्मी घर में आ जाती हैं। इसलिए शाम के समय कभी भी झाड़ू नहीं लगानी चाहिए।

स्त्री अपमान महापाप

बड़े-बुजुर्गों के अनुसार शाम के समय भूलकर भी स्त्री का अपमान नहीं करना चाहिए। ध्यान रखें इस बात का ख्याल पर्सनल और प्रोफेशनल दोनों ही स्थानों पर रखना चाहिए। मान्यता है कि इस समय स्त्री का अपमान करने से देवी लक्ष्मी हमेशा के लिए रूठ जाती हैं और व्यक्ति कंगाल हो जाता है।

इन चीजों को देने से बचें

शाम के समय कभी भी किसी को लहसुन-प्याज और सुई नहीं देनी चाहिए। अगर जरूरत है बाजार से खरीद लगाएं या फिर सुबह तक इंतजार कर लें लेकिन शाम के समय किसी को भी न तो लहसुन-प्याज और सुई दें और न ही लें। शाम के समय घर में से इन चीजों का निकलना अशुभ माना जाता है। ऐसा करने से घर में नकारात्मक शक्तियों का वास हो जाता है। साथ ही घर के सदस्यों के बीच प्रेम भाव खत्म हो जाता है।

तुलसी को छूना अपराध

शाम के समय तुलसी का छूना शास्त्रों में वर्जित बताया गया है क्योंकि इस अवधि में तुलसीजी लीला करने जाती हैं। शास्त्रों में तुलसीजी को राधा रानी का रूप बताया गया है और शाम के समय वह लीला करने चली जाती हैं इसलिए शाम के समय तुलसी को छूना अपराध माना जाता है। आप इस समय तुलसी को बिना छुए दीपक से आरती करनी चाहिए।

astrology tips,astrology tips in hindi,evening rules,maa laxmi

ना करें सोने की गलती

बड़े-बुजुर्गों के अनुसार शाम के समय कभी भी सोना नहीं चाहिए। मान्यता है कि जो लोग शाम को सोते हैं वहां देवी लक्ष्मी कभी भी निवास नहीं करतीं। इसलिए भूलकर भी शाम के समय घर में नहीं सोना चाहिए।

भोजन करने से आती हैं दरिद्रता

शाम के समय भोजन करना भी अपराध माना गया है। महाभारत के अनुशासन पर्व में जानकारी दी गई है कि शाम के समय भोजन करने से उम्र घटती है और सेहत पर भी अच्छा असर नहीं पड़ता। इस समय भोजन करने से इसका सीधा प्रभाव मन-मस्तिष्क के साथ पाचन क्रिया पर पड़ता है। साथ ही धन का नाश होता है और घर में दरिद्रता आती है।

लेन-देन करने से बचें

सायंकाल के समय कभी भी धन का लेन-देन नहीं करना चाहिए। इस अवधि में ना तो किसी को उधार दें और ना ही लें। मान्यता है कि इस अवधि में लिया और दिया गया धन हमेशा मुसीबत में डालता है। धन से संबंधित जितने भी कार्य हैं, उनको हमेशा सुबह करना चाहिए। शाम के समय धन का लेन-देन करने से देवी लक्ष्मी घर से चली जाती हैं और यह बहुत बड़ा अपशकुन माना जाता है।

कलह-कलेश करने से बचें

शाम के समय हमेशा घर में हंसी-खुशी का माहौल रखना चाहिए। किसी भी तरह की बहसबाजी-विवाद, रोने और कलह से दूर रहना चाहिए। यह बहुत बड़ा अपशकुन माना गया है। ऐसा करने से घर में लक्ष्मी की बहन अलक्ष्मी का आगमन होता है। अलक्ष्मी के आगमन से जिंदगी के सभी क्षेत्रों में समस्याओं का सामना करना पड़ता है और आर्थिक स्थिति खराब हो जाती है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, राहुल गांधी को नोटिस; कोर्ट परिसर में नारेबाजी के मामले में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने का निर्देश
सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, राहुल गांधी को नोटिस; कोर्ट परिसर में नारेबाजी के मामले में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने का निर्देश
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 2027 में टैंकर और टंकी फूटेगी; ओपी राजभर को भी घेरा
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 2027 में टैंकर और टंकी फूटेगी; ओपी राजभर को भी घेरा
एक शख्स को बचाने के लिए मोदी-शाह ने देश से छेड़ी जंग!, दीपके का हमला
एक शख्स को बचाने के लिए मोदी-शाह ने देश से छेड़ी जंग!, दीपके का हमला
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
'आप प्रधानमंत्री बनने वाले हैं...' राहुल गांधी पर तंज कसते हुए रवि किशन की फिसली जुबान, वीडियो वायरल
'आप प्रधानमंत्री बनने वाले हैं...' राहुल गांधी पर तंज कसते हुए रवि किशन की फिसली जुबान, वीडियो वायरल
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
पाकिस्तान में स्कूल की छत गिरने से 29 बच्चों समेत 30 की मौत, 6 की हालत गंभीर
पाकिस्तान में स्कूल की छत गिरने से 29 बच्चों समेत 30 की मौत, 6 की हालत गंभीर
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?