न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Dhanteras 2021 : जानें पूरे दिन में कब हैं पूजा का शुभ मुहूर्त और किस समय रहेगा राहुकाल

धनत्रयोदशी का आरंभ 2 नवंबर के दिन में 11 बजकर 35 मिनट पर होगा। त्रयोदशी 3 नवंबर की प्रातः 9 बजकर 7 मिनट तक रहेगी। राहुकाल दोपहर 3:00 से 4:30 बजे तक रहेगा।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 02 Nov 2021 7:45:32

Dhanteras 2021 : जानें पूरे दिन में कब हैं पूजा का शुभ मुहूर्त और किस समय रहेगा राहुकाल

आज 2 नवंबर, मंगलवार को धनतेरस का पर्व मनाया जाना हैं जिससे दिवाली की शुरुआत होती हैं। धनत्रयोदशी का आरंभ 2 नवंबर के दिन में 11 बजकर 35 मिनट पर होगा। त्रयोदशी 3 नवंबर की प्रातः 9 बजकर 7 मिनट तक रहेगी। राहुकाल दोपहर 3:00 से 4:30 बजे तक रहेगा। ऐसे में संभव हो धनतेरस की खरीदारी के लिए इस समय का त्याग करना चाहिए, क्योंकि मान्यताओं के अनुसार धनतेरस पर राहुकाल में शुभ लाभ की इच्छा से खरीदारी सुखद नहीं रहती है। जबकि इस दिन सुबह सुबह 11 बजकर 44 मिनट तक उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र प्रभाव में होगा। इस नक्षत्र के स्वामी चंद्रमा हैं। लिहाज़ा इस वर्ष का धनतेरस पर्व प्रेम, दया, कला में जहां शुभ फल देगा वहीं आर्थिक मामलों में अस्थिरता प्रदान करेगा। वैसे धन त्रयोदशी के मौके पर हस्त नक्षत्र में लक्ष्मी-कुबेर का पूजन करना काफी हद तक सकारात्मक फल प्रदान करने वाला होगा।

astrology tips,astrology tips in hindi,dhanteras 2021

धनवंतरि पूजन समय

धनतेरस पर वृष लग्न में कुबेर और लक्ष्मी का पूजन करना श्रेयस्कर होगा। भगवान धन्वंतरि को हिंदू धर्म में देव वैद्य का पद प्राप्त है। लिहाज़ा, उत्तम स्वास्थ्य के लिए धन्वन्तरि पूजन अमृत चौघड़िया, लाभ चौघड़िया, धनु लग्न या कुंभ लग्न में करना विशेष लाभकारी होगा। अमृत चौघड़िया 12 बजे से 1 बजकर 30 मिनट तक रहेगा। ध्यान रखें कि स्थान भेद से पूरे देश में इस समय में कुछ मिनटों का अंतर हो सकता है। इस भेद से बचने के लिए आप 12 बजकर 40 मिनट से 1 बजकर 20 मिनट तक के समय को ले सकते हैं। जबकि लाभ चौघड़िया शाम में 7 बजकर 30 मिनट से 9 बजे तक रहेगा। इस समय में दीप दान, धनवंतरि पूजन, लक्ष्मी कुबेर पूजन करना शुभ लाभदायक होगा।

astrology tips,astrology tips in hindi,dhanteras 2021

धनतेरस की शाम इन 4 जगहों पर जरूर जलाएं दीया

पीपल वृक्ष के नीचे
धनतेरस की शाम को पीपल वृक्ष के नीचे दीपक जलाएं। धार्मिक मान्यताओं अनुसार, पीपल में धन की देवी लक्ष्मी का वास होता है। ऐसे में धनतेरस के शुभ अवसर पर यहां दीपक जलाने से आर्थिक परेशानी दूर होती है। जीवन में अन्न व धन की बरकत बनी रहती है।

बेल के वृक्ष के नीचे
जो लोग धन संबंधी समस्याओं से परेशान है वे धनतेरस की शाम या रात को बेल के वृक्ष के नीचे दीपक जलाएं। इसके साथ ही इस बात का ध्यान रखें कि दीपक घी का हो। इससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। ऐसे में आपके घर में सुख-समृद्धि का वास होगा।

श्मशान घाट पर
धार्मिक मान्यताओं अनुसार, धनतेरस की रात श्मशान घाट पर भी दीपक जरूर जलाना चाहिए। माना जाता है कि इससे धन की देवी लक्ष्मी की असीम कृपा बरसती है। इसतरह जीवन में पैसों की किल्लत दूर होती है।

घर की चौखट पर
वृक्ष, श्मशान घाट के अलावा घर की चौखट पर भी दीपक जरूर जलाएं। मान्यता है कि इससे घर में मां लक्ष्मी प्रवेश करती है। कहा जाता है कि जिन घरों में देवी लक्ष्मी का वास होता हैं वहां कभी भी अन्न व धन संबंधी समस्या नहीं आती है। इसलिए धनतेरस के पावन दिन पर ऊपर बताई जगहों के साथ घर की चौखट पर दीपक जलाना ना भूलें।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, राहुल गांधी को नोटिस; कोर्ट परिसर में नारेबाजी के मामले में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने का निर्देश
सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, राहुल गांधी को नोटिस; कोर्ट परिसर में नारेबाजी के मामले में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने का निर्देश
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 2027 में टैंकर और टंकी फूटेगी; ओपी राजभर को भी घेरा
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 2027 में टैंकर और टंकी फूटेगी; ओपी राजभर को भी घेरा
एक शख्स को बचाने के लिए मोदी-शाह ने देश से छेड़ी जंग!, दीपके का हमला
एक शख्स को बचाने के लिए मोदी-शाह ने देश से छेड़ी जंग!, दीपके का हमला
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
'आप प्रधानमंत्री बनने वाले हैं...' राहुल गांधी पर तंज कसते हुए रवि किशन की फिसली जुबान, वीडियो वायरल
'आप प्रधानमंत्री बनने वाले हैं...' राहुल गांधी पर तंज कसते हुए रवि किशन की फिसली जुबान, वीडियो वायरल
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
पाकिस्तान में स्कूल की छत गिरने से 29 बच्चों समेत 30 की मौत, 6 की हालत गंभीर
पाकिस्तान में स्कूल की छत गिरने से 29 बच्चों समेत 30 की मौत, 6 की हालत गंभीर
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?