न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बेहद शुभकारी होती हैं देव उठनी एकादशी, जीवन में सुख-समृद्धि लाने के लिए करे ये उपाय

23 नवंबर 2023, गुरुवार को कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी हैं जिसे देवउठनी एकादशी के तौर पर जाना जाता हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 19 Nov 2023 11:58:31

बेहद शुभकारी होती हैं देव उठनी एकादशी, जीवन में सुख-समृद्धि लाने के लिए करे ये उपाय

23 नवंबर 2023, गुरुवार को कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी हैं जिसे देवउठनी एकादशी के तौर पर जाना जाता हैं। हिन्दू धर्म में देवउठनी एकादशी का काफी महत्व है, क्योंकि इस दिन 'चातुर्मास' का समापन होने के साथ ही भगवान विष्णु योग निद्रा से जाग जाते हैं। इस एकादशी को 'देवोत्थान एकादशी' और 'प्रबोधिनी एकादशी' के नाम से भी जाना जाता है। देवउठान एकादशी की तिथि का आरंभ 22 नवंबर 2023 को रात में 11 बजकर 3 मिनट पर होगा और समापन 23 नवंबर 2023 को रात में 9 बजकर 1 पर मिनट पर होगा। इस प्रकार देवउठान एकादशी का व्रत 23 नवंबर 2023 को गुरुवार को रखा जाएगा। व्रत का पारण 24 नवंबर 2023 को सुबह 6 बजे से 8 बजकर 13 मिनट तक करना शुभ होगा।

देवउठनी एकादशी के दिन कुछ खास उपायों को करने से भगवान विष्णु की कृपा हमेशा जातक पर बनी रहती है। भगवान विष्णु की पूजा करने से वह प्रसन्न होते हैं और भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं। आज इस कड़ी में हम आपको देव उठनी एकादशी पर किए जाने वाले कुछ उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं जो आपके जीवन में सुख-समृद्धि लाने का काम करेंगे।

dev uthani ekadashi 2023 remedies,how to please lord vishnu,remedies for lord vishnu blessings,auspicious remedies for dev uthani ekadashi,lord vishnu worship on dev uthani ekadashi,ways to make lord vishnu happy,rituals to please lord vishnu in 2023,dev uthani ekadashi vishnu puja,significance of pleasing lord vishnu,lord vishnu blessings on dev uthani ekadashi

करें घर की साफ़-सफाई

मान्यताओं के अनुसार देवउठनी एकादशी के दिन लक्ष्मी जी की कृपा पाने के लिए अपने घर की अच्छे से साफ सफाई करनी चाहिए। इसके बाद भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी का विधिपूर्वक पूजन कर उनके सामने अखंड दीप पूरी रात के लिए जलाकर रखना चाहिए। ऐसा करने से माता लक्ष्मी का आशीर्वाद प्राप्त होता है।

विष्णु मंत्र का जाप

हिंदू पौराणिक मान्यताओं के अनुसार देवउठनी एकादशी के दिन यदि व्रत किया जाए तो सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। इस दिन भगवान विष्णु के मंत्र ‘ॐ नमो भगवते वासुदेवाय नमः’ का जाप करने से भी लाभ प्राप्त होता है।

dev uthani ekadashi 2023 remedies,how to please lord vishnu,remedies for lord vishnu blessings,auspicious remedies for dev uthani ekadashi,lord vishnu worship on dev uthani ekadashi,ways to make lord vishnu happy,rituals to please lord vishnu in 2023,dev uthani ekadashi vishnu puja,significance of pleasing lord vishnu,lord vishnu blessings on dev uthani ekadashi

पंचामृत से अभिषेक

देवउठनी एकादशी के दिन भगवान विष्णु का पंचामृत से अभिषेक करना चाहिए। मान्यताओं के अनुसार ऐसा करने से व्यक्ति को शुभ गुण प्राप्त होते हैं। साथ ही सभी कष्टों का अंत होता है। भगवान श्री हरि विष्णु का दूध और केसर से अभिषेक करें। ऐसा करने से भगवान विष्णु प्रसन्न होकर कामना पूर्ति का आशीर्वाद देते हैं।

पीपल के नीचे तेल का दीपक

जो लोग आर्थिक परेशानियों का सामना कर रहे हैं वे इस दिन पीपल के पेड़ पर जल अर्पित करें और शाम के समय पीपल के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाएं। ऐसा करने से हर तरह के कर्ज से मुक्ति मिलती है।

dev uthani ekadashi 2023 remedies,how to please lord vishnu,remedies for lord vishnu blessings,auspicious remedies for dev uthani ekadashi,lord vishnu worship on dev uthani ekadashi,ways to make lord vishnu happy,rituals to please lord vishnu in 2023,dev uthani ekadashi vishnu puja,significance of pleasing lord vishnu,lord vishnu blessings on dev uthani ekadashi

नारियल और बादाम चढाएं

मान्यताओं के अनुसार घर की सुख-समृद्धि के लिए देवउठनी एकादशी के दिन किसी मंदिर में एक नारियल और बादाम चढ़ाना चाहिए। ऐसा करने से आपके अटके हुए काम बनने लगते हैं। इसके अलावा देवउठनी एकादशी के दिन जरूरतमंद लोगों को पीली चीजों का दान करने से जीवन में आने वाली सभी समस्याएं खत्म होती हैं।

सफेद रंग के मिष्ठान का भोग

देवउठनी एकादशी के दिन भगवान विष्णु को तुलसी के पत्ते के साथ सफेद रंग का भोग जरूर अर्पित करें। इस दिन खीर या सफेद रंग का मिष्ठान भगवान को भोग लगाना सबसे उत्तम उपाय है। ऐसा करने से धन वृद्धि होती है।

माता तुलसी का पूजन

देवउठनी एकादशी के दिन माता तुलसी का पूजन किया जाता है। शाम के समय तुलसी के पौधे के समक्ष घी का दीपक जलाना चाहिए। इसके साथ ही विष्णु भगवान के मंत्र का जप करते हुए माता तुलसी की 11 बार परिक्रमा करें। ऐसा करने से आपके धन-धान्य के भंडार सदैव भरे रहेंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत