न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

गालों का रंग देखकर पहचाने व्यक्ति का स्वभाव, इस तरह लगाएं पता

आज इस कड़ी में हम आपको इसी से जुड़ी जानकारी देने जा रहे हैं कि किस तरह गाल देखकर व्यक्ति के करियर व आर्थिक स्थिति के बारे में बताया जा सकता है।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 29 Apr 2021 7:43:14

गालों का रंग देखकर पहचाने व्यक्ति का स्वभाव, इस तरह लगाएं पता

चहरे की खूबसूरत को बढ़ाने में गाल का बहुत महत्व होता हैं जिनकी संरचना से निखार में जान आती हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि चहरे का आकर्षण बढ़ाने वाले आपके गाल ज्योतिष की दृष्टि से भी बड़ा महत्व रखते हैं। जी हां, ज्योतिष की शाखा समुद्रशास्त्र में गालों का रंग देखकर व्यक्ति के स्वभाव की पहचान करना बताया गया हैं। आज इस कड़ी में हम आपको इसी से जुड़ी जानकारी देने जा रहे हैं कि किस तरह गाल देखकर व्यक्ति के करियर व आर्थिक स्थिति के बारे में बताया जा सकता है।

गालों का रंग हो गेहुंआ

जिन जातकों के गालों का रंग गेहुंआ या फिर हल्‍का काला होता है। ऐसे लोग हृदय रोगी माने जाते हैं। साथ ही ज्‍योतिष में यह भी बताया गया है कि ऐसे लोग कई बार बुरी आदतों में भी पड़ जाते हैं। ऐसे लोगों को अपने जीवन में काफी संघर्ष करना पड़ता है और कई बार इन्‍हें मेहनत के बाद भी फल नहीं मिलते हैं।

astrology tips,astrology tips in hindi,nature by cheeks color

गालों का लाल रंग इस बात का संकेत

जिन लोगों के गाल लाल रंग लिए हुए होते हैं, उन्‍हें स्‍वभाव से गुस्‍सैल माना जाता है। ऐसे लोगों के अंदर धैर्य की बहुत कमी होती है। अक्‍सर छोटी-छोटी बातों पर इन्‍हें गुस्‍सा आ जाता है और फिर इन्‍हें तनाव होने लगता है। हालांकि ऐसे लोगों के अंदर आत्‍मविश्‍वास की कोई कमी नहीं होती और ये अकेले अपने दम पर बड़े-बड़े काम कर लेते हैं। ये लोग बेहद साहसी व्‍यक्तित्‍व वाले होते हैं।

गालों का रंग हो सफेद

अगर किसी व्‍यक्ति के गालों का रंग सफेद होता है तो यह खून की कमी को दर्शाने वाला होता है। ऐसे लोग अक्‍सर किसी न किसी बीमारी से घिरे रहते हैं। अक्‍सर ऐसे लोगों के जीवन में निराशा रहती है और उनको काम करने में आलस्‍य भी आता है। ये लोग कोई भी फैसला समय से ले पाने में असमर्थ होते हैं और इनके अंदर आत्‍मविश्‍वास की कमी भी होती है।

astrology tips,astrology tips in hindi,nature by cheeks color

गालों का रंग हो गुलाबी

जिन लोगों के गालों का रंग गुलाबी होता है ऐसे लोगों को काफी संतुलित और खुद पर नियंत्रण रखने वाला माना जाता है। कोई भी विपरीत परिस्थिति आने पर ये धैर्य नहीं खोते और अपने साथ-साथ दूसरों को भी संभाल लेते हैं। हर कार्य को सही ढंग से करने का इनका अपना एक तरीका होता है और इन्‍हें खुद पर पूरा विश्‍वास होता है। ऐसे लोग अपना मुकाम बनाने में सफलता प्राप्‍त करते हैं और इनका दांपत्‍य जीवन भी सुख से कटता है।

गालों का रंग पीला होना

गालों का रंग पीला होना किसी के बीमार होने का इशारा करता है। ऐसे लोग अंदरूनी रूप से काफी कमजोर होते हैं और ये अक्‍सर डरे-डरे रहते हैं। इन लोगों को बीच-बीच में डॉक्‍टर से परामर्श लेते रहना चाहिए। विषम परिस्थितियां आने पर ऐसे लोग बहुत अधिक घबरा जाते हैं और कोई फैसला नहीं ले पाते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका