न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

नवरात्रि स्पेशल : इन दिनों में पूरी होगी वाहन प्राप्ति की इच्‍छा, करें ये उपाय

नवरात्रि के इन दिनों में कुछ उपायों को कर मातारानी से अपनी अर्जी लगा सकते हैं ताकि आपकी वाहन प्राप्ति की इच्‍छा पूरी हो सके।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 15 Apr 2021 8:55:30

नवरात्रि स्पेशल : इन दिनों में पूरी होगी वाहन प्राप्ति की इच्‍छा, करें ये उपाय

देवी मां का पावन पर्व नवरात्रि जारी हैं जिसमें माता के आशीर्वाद से भक्तगणों की सभी मनोवांछ‍ित कामनाओं की पूर्ति होती हैं। कई लोगों की खुद के वाहन प्राप्ति की कामना होती हैं जो किन्हीं कारणों से पूरी नहीं हो पाती हैं। ऐसे में नवरात्रि के इन दिनों में कुछ उपायों को कर मातारानी से अपनी अर्जी लगा सकते हैं ताकि आपकी वाहन प्राप्ति की इच्‍छा पूरी हो सके। तो आइये जानते हैं उन उपायों के बारे में जिनसे आपकी वाहन संबंधी मन्‍नत पूरी हो सकेगी।

astrology tips,astrology tips in hindi,navratri special,navratri 2021

इस तरह शुरू करें देवी मां की पूजा

दुर्गा मां शेर की सवारी करती है इसलिए उनकी पूजा करने के साथ ही शेर की भी पूजा-अर्चना जरूर करें। इसके अलावा मनोकामना सिद्ध करने के लिए पूरे नौ दिन तक प्रत‍िद‍िन एक नारियल बहते हुए जल में प्रवाहित करें। इसके साथ ही घर के मंद‍िर में दक्षिणावर्ती शंख में जल रखकर पूजा-अर्चना जरूर करें।

भवानी के इस रूप की आराधना से होगी मन्‍नत पूरी

देवी के नौ रूपों में स्कंदमाता की उपासना जरूर करनी चाहिए। मान्‍यता है क‍ि देवी के इस स्‍वरूप की पूजा करने से वाहन की प्राप्ति होती है। क्योंकि देवी के इस स्‍वरूप की चार भुजाएं हैं। इनकी गोद में स्कंद हैं, नीचे वाली भुजा में कमल पुष्प है, बायीं तरफ उपर वाली भुजा वरमुद्रा में है। अगर सच्‍चे मन से देवी की पूजा की जाए तो वह भक्‍त की सारी कामनाएं पूरी करती हैं।

astrology tips,astrology tips in hindi,navratri special,navratri 2021

मन्‍नत के ल‍िए जरूरी है पढ़ना यह मंत्र

मनोवांछ‍ित कार्य की स‍िद्धी के ल‍िए नवरात्रि के 9 दिनों में मंत्र ‘सिंहासनगता नित्यं पद्याश्रितकरद्वया। शुभदास्तु सदा देवी स्कंदमाता यशस्विनी।’ की न‍ियम‍ित रूप इच्‍छानुसार एक या दो माला जप करें। लेक‍िन ध्‍यान रखें क‍ि मंत्र जपते समय मन में पूरी श्रद्धा होनी चाह‍िए। इसके अलावा पूरे नवरात्र भर कम से कम 9 कन्‍याओं को मीठा भोजन जरूर कराएं। लेक‍िन कोव‍िड के चलते फ‍िलहाल ऐसा संभव नहीं है। ऐसे में आप गाय माता को नौ द‍िनों तक मीठा भोजन कराएं। मान्‍यता है क‍ि ऐसा करने से वाहन प्राप्ति की मनोकामना अतिशीघ्र पूरी हो जाती हैं।

इससे पूरी होती है वाहन प्राप्ति की मन्‍नत

मान्‍यता है क‍ि जातक को जैसे वाहन प्राप्ति की मनोकामना हो उसकी आकृत‍ि भोजपत्र पर अनार की कलम और लाल चंदन व केसर की स्याही से बना लें। इसके बाद वह भोजपत्र देवी मां को अर्पित कर दें। मान्‍यता है क‍ि ऐसा करने से मां भगवती अत्‍यंत प्रसन्‍न होती हैं और वाहन प्राप्ति की मनोकामना पूरी करती हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, राहुल गांधी को नोटिस; कोर्ट परिसर में नारेबाजी के मामले में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने का निर्देश
सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, राहुल गांधी को नोटिस; कोर्ट परिसर में नारेबाजी के मामले में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने का निर्देश
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 2027 में टैंकर और टंकी फूटेगी; ओपी राजभर को भी घेरा
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 2027 में टैंकर और टंकी फूटेगी; ओपी राजभर को भी घेरा
एक शख्स को बचाने के लिए मोदी-शाह ने देश से छेड़ी जंग!, दीपके का हमला
एक शख्स को बचाने के लिए मोदी-शाह ने देश से छेड़ी जंग!, दीपके का हमला
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
'आप प्रधानमंत्री बनने वाले हैं...' राहुल गांधी पर तंज कसते हुए रवि किशन की फिसली जुबान, वीडियो वायरल
'आप प्रधानमंत्री बनने वाले हैं...' राहुल गांधी पर तंज कसते हुए रवि किशन की फिसली जुबान, वीडियो वायरल
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
पाकिस्तान में स्कूल की छत गिरने से 29 बच्चों समेत 30 की मौत, 6 की हालत गंभीर
पाकिस्तान में स्कूल की छत गिरने से 29 बच्चों समेत 30 की मौत, 6 की हालत गंभीर
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?