न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जीवन की कई परेशानियों का अंत करने में मदद करेगा अपराजिता फूल, जानें इसके उपाय

अपराजिता के फूल से जुड़े कुछ आसान उपायों को करने से आपके जीवन से धन से जुड़ी समस्याएं दूर हो सकती है। ज्योतिष शास्त्र में अपराजिता के फूलों के लिए ऐसे कारगर उपाय बताए गए हैं जो तेजी से असर दिखाते हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 03 Aug 2022 8:18:14

जीवन की कई परेशानियों का अंत करने में मदद करेगा अपराजिता फूल, जानें इसके उपाय

हिन्दू धर्म में फूलों का बहुत महत्व माना गया हैं जिन्हें देवी-देवताओं की पूजा-अर्चना के दौरान अर्पित कर प्रसन्न किया जाता हैं। वैसे तो कई फूल हैं जो पूजा में विशेष स्थान रखते हैं लेकिन आज हम बात करने जा रहे हैं अपराजिता के फूल की जो ज्योतिष और वास्तु दोनों में महत्वपूर्ण स्थान रखता हैं। भगवान विष्‍णु और शनि देव को यह फूल बेहद प्रिय है। अपराजिता के फूल से जुड़े कुछ आसान उपायों को करने से आपके जीवन से धन से जुड़ी समस्याएं दूर हो सकती है। ज्योतिष शास्त्र में अपराजिता के फूलों के लिए ऐसे कारगर उपाय बताए गए हैं जो तेजी से असर दिखाते हैं। आइए जानते हैं अपराजिता फूल के इन विशेष उपायों के बारे में...

सुख-शांति और तरक्की के उपाय

शनिवार के दिन शनि देव को नीले अपराजिता के फूल की माला चढ़ाने से शनि देव खुश होते हैं। जिससे जीवन में आ रही परेशानियां खत्म होती है। इसके अलावा जीवन में तरक्की और सुख-शांति के लिए सोमवार के दिन शिवलिंग पर नीले या उजले अपराजिता के फूल चढ़ाएं।

astrology tips,astrology tips in hindi,aparajita flower remedy

आर्थिक तंगी से मुक्ति के उपाय

धन की समस्या हमेशा बनी रहती है और हाथ में पैसा नहीं ठहरता है तो आप सोमवार के दिन बहती नदी में 5 अपराजिता के फूल को एक साथ प्रवाहित कर दें। इससे पैसों से जुड़ी समस्या जल्द ही दूर हो जाएगी और आपको आर्थिक तंगी से मुक्ति मिलेगी।

नौकरी में प्रमोशन पाने के उपाय

अगर प्रमोशन या नई नौकरी पाने का हर प्रयास विफल हो रहा है, तो साक्षात्कार से पहले अपराजिता के 6 फूल, फिटकरी के 5 टुकड़े और कमर पर पट्टी बांधकर देवी मां को अर्पित करें। फिर अगले दिन उस बेल्ट को किसी लड़की को दे दें और फूलों को पानी में बहा दें। वहीं फिटकरी के टुकड़े जेब में रखें और इंटरव्यू के लिए जाएं। आपको सफलता अवश्य मिलेगी।

धन प्राप्ति के उपाय

घर पर रखी तिजोरी या आपका पर्स हमेशा खाली रहता है तो इसके लिए मंगलवार के दिन हनुमानजी के चरणों में अपराजिता के फूल अर्पित करें और फिर इस फूल को अपने पर्स या पैसे रखने वाले स्थान पर रख लें। ऐसा करने से आपकी तिजोरी और पर्स हमेशा पैसों से भरा रहेगा।

astrology tips,astrology tips in hindi,aparajita flower remedy

मनोकामना पूर्ति के उपाय

यदि आपकी कोई मनोकामना लंबे समय तक अधूरी रह जाती है तो अपराजिता के फूलों की माला मां दुर्गा, भगवान शिव और भगवान विष्णु को अर्पित करें। ईश्वर शीघ्र ही आपकी मनोकामना पूर्ण करेंगे।

व्यापार में वृद्धि के उपाय

व्यापार में लगातार घाटा हो रहा है तो इसके लिए अपराजिता पौधे से जुड़ा ये उपाय जरूर करें। अपराजिता पौधे के जड़ को एक नीले रंग के कपड़े में बांधकर इसकी पोटली बना लें और इसे अपने कार्यक्षेत्र या दुकान के बाहर टांग दें। इससे काम में दिन दोगुनी रात चौगुनी तरक्की होगी।

शादी से जुड़ी परेशानियां दूर करने के उपाय

अगर शादी नहीं हो रही है या शादीशुदा लाइफ में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है तो किसी सुनसान जगह में मिट्टी में पांच अपराजिता के फूल दबा दें। जमीन खोदते समय लकड़ी की का इस्तेमाल करें। इस टोटके से शादी या वैवाहिक जीवन से जुड़ी हर परेशानी से निजात मिल जाता है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, राहुल गांधी को नोटिस; कोर्ट परिसर में नारेबाजी के मामले में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने का निर्देश
सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, राहुल गांधी को नोटिस; कोर्ट परिसर में नारेबाजी के मामले में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने का निर्देश
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 2027 में टैंकर और टंकी फूटेगी; ओपी राजभर को भी घेरा
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 2027 में टैंकर और टंकी फूटेगी; ओपी राजभर को भी घेरा
एक शख्स को बचाने के लिए मोदी-शाह ने देश से छेड़ी जंग!, दीपके का हमला
एक शख्स को बचाने के लिए मोदी-शाह ने देश से छेड़ी जंग!, दीपके का हमला
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
'आप प्रधानमंत्री बनने वाले हैं...' राहुल गांधी पर तंज कसते हुए रवि किशन की फिसली जुबान, वीडियो वायरल
'आप प्रधानमंत्री बनने वाले हैं...' राहुल गांधी पर तंज कसते हुए रवि किशन की फिसली जुबान, वीडियो वायरल
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
पाकिस्तान में स्कूल की छत गिरने से 29 बच्चों समेत 30 की मौत, 6 की हालत गंभीर
पाकिस्तान में स्कूल की छत गिरने से 29 बच्चों समेत 30 की मौत, 6 की हालत गंभीर
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?