न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अपरा एकादशी का व्रत दूर करता हैं जीवन की सभी समस्याएं, जानें पूजा विधि और महत्व

आज इस कड़ी में हम आपके लिए अपरा एकादशी व्रत की पूजा विधि और महत्व से जुड़ी जानकारी लेकर आए हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 05 Jun 2021 7:38:32

अपरा एकादशी का व्रत दूर करता हैं जीवन की सभी समस्याएं, जानें पूजा विधि और महत्व

ज्येष्ठ मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी को अपरा एकादशी के रूप में पूजा जाता हैं जो कि इस बार 6 जून, रविवार को मनाई जानी हैं। पालनकर्ता भगवान विष्णु को समर्पित इस दिन का ज्योतिष और पुराणों में बहुत महत्व बताया गया हैं। सच्ची श्रद्धा और निष्ठा से यह व्रत किया जाए तो जीवन की सभी समस्याओं का निपटारा हो जाता हैं। आज इस कड़ी में हम आपके लिए अपरा एकादशी व्रत की पूजा विधि और महत्व से जुड़ी जानकारी लेकर आए हैं। तो आइए जानते हैं इसके बारे में।

astrology tips,astrology tips in hindi,apara ekadashi,lord vishnu

भगवान व‍िष्‍णु के इस रूप को पूजते हैं

अपरा एकादशी के द‍िन भगवान विष्णु के साथ ही उनके वामन अवतार की पूजा की जाती है। मान्‍यता है कि भगवान वामन की पूजा से मनुष्‍य सभी पापों से मुक्‍त हो जाता है। वहीं अपरा एकादशी का व्रत करने वाले जातक को कुरुक्षेत्र में स्‍नान और दान के बराबर फल मिलता है। इस दिन गंगा स्नान का भी विशेष महत्व है। लेकिन लॉकडाउन में ऐसा संभव नहीं है तो घर पर ही गंगाजल डालकर स्‍नान कर सकते हैं।

ऐसी है अपरा एकादशी की पूजा व‍िध‍ि

अपरा एकादशी के द‍िन व्रती सुबह स्नानादि से निवृत होकर भगवान विष्णु का ध्यान करें। इसके बाद व्रत करने का संकल्प लें। साथ ही भगवान विष्णु से व्रत के सफलतापूर्वक पूरा होने की प्रार्थना करें। इसके बाद भगवान विष्णु और उनके वामन अवतार वाली तस्वीर को गंगाजल से स्‍नान कराएं। इसके बाद रोली-अक्षत से तिलक करें और सफेद रंग फूल चढ़ाएं। इसके बाद श्रीहर‍ि को को फलों का भोग लगाएं। सामान्‍य स्थितियों में सुबह या शाम को मंदिर जाकर धूप-दीप करना चाहिए। लेकिन लॉकडाउन के समय में आप घर के पूजा स्‍थल पर सुबह और शाम को दीपक जलाएं। इसके बाद निराश्रितों और ब्राह्मणों को फलों का दान दें।

astrology tips,astrology tips in hindi,apara ekadashi,lord vishnu

इसका म‍िलता है यह व‍िशेष फल

अपरा एकादशी के द‍िन यदि संभव हो तो रातभर जागकर भगवान विष्णु का भजन-कीर्तन करें। यदि ऐसा संभव न हो तो बेड पर सोने की बजाए जमीन पर लेटें। अगले दिन सुबह सूर्योदय से पहले उठें। स्नान करने के बाद मंदिर में धूप-दीप करें और व्रत की सफलता के लिए भगवान को धन्यवाद दें। सूर्य को जल चढ़ाएं और तुलसी के सामने धूप-दीप करें। मान्‍यता है ऐसा करने से व्रती के सभी मनोरथ पूरे होते हैं।

व्रत रखते हैं तो न करें ये कार्य

अपरा एकादशी का व्रत करने वाले लोगों को कुछ बातों का व‍िशेष ख्‍याल रखना चाहिए। अन्‍यथा उन्‍हें व्रत का फल नहीं मिलता। इसलिए उन्‍हें व्रत के दिन दांत साफ करने के लिए टूथब्रश की जगह दातून का प्रयोग करना चाहिए। इसके अलावा पान भूले से भी नहीं खाना चाहिए क्‍योंकि पान खाने से रजोगुण की वृद्धि होती है और अपरा एकादशी त्‍याग को समर्पित द‍िन माना जाता है। व्रती को बेड पर नहीं सोना चाहिए। चावल खाने से भी परहेज करना चाहिए। साथ ही क‍िसी के भी प्रति मन में ईर्ष्‍या-द्वेष नहीं आना चाहिए।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, राहुल गांधी को नोटिस; कोर्ट परिसर में नारेबाजी के मामले में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने का निर्देश
सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, राहुल गांधी को नोटिस; कोर्ट परिसर में नारेबाजी के मामले में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने का निर्देश
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 2027 में टैंकर और टंकी फूटेगी; ओपी राजभर को भी घेरा
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 2027 में टैंकर और टंकी फूटेगी; ओपी राजभर को भी घेरा
एक शख्स को बचाने के लिए मोदी-शाह ने देश से छेड़ी जंग!, दीपके का हमला
एक शख्स को बचाने के लिए मोदी-शाह ने देश से छेड़ी जंग!, दीपके का हमला
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
'आप प्रधानमंत्री बनने वाले हैं...' राहुल गांधी पर तंज कसते हुए रवि किशन की फिसली जुबान, वीडियो वायरल
'आप प्रधानमंत्री बनने वाले हैं...' राहुल गांधी पर तंज कसते हुए रवि किशन की फिसली जुबान, वीडियो वायरल
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
पाकिस्तान में स्कूल की छत गिरने से 29 बच्चों समेत 30 की मौत, 6 की हालत गंभीर
पाकिस्तान में स्कूल की छत गिरने से 29 बच्चों समेत 30 की मौत, 6 की हालत गंभीर
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?