न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अक्षय तृतीया पर करें ये 6 उपाय, मां लक्ष्मी की कृपा से मिलती हैं धन-संपदा

आज इस कड़ी में हम आपको अक्षय तृतीया पर किए जाने वाले कुछ ऐसे उपायों की जानकारी देने जा रहे हैं जो मां लक्ष्मी की कृपा से धन-संपदा की प्राप्ति करवाते हैं और जीवन से कंगाली दूर करते हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 14 May 2021 8:59:46

अक्षय तृतीया पर करें ये 6 उपाय, मां लक्ष्मी की कृपा से मिलती हैं धन-संपदा

आज वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया हैं जिसे अक्षय तृतीया के नाम से जाना जाता है। शास्त्रों में अक्षय तृतीया का बहुत महत्व माना जाता हैं जिस दिन किए गए पुण्य का बहुत लाभ मिलता हैं। यह दिन मां लक्ष्मी को समर्पित माना जाता हैं जिनके आशीर्वाद से अक्षय पुण्य की पप्र्ती होती हैं और नवग्रहों की दशा सुधारने में मदद मिलती हैं। आज इस कड़ी में हम आपको अक्षय तृतीया पर किए जाने वाले कुछ ऐसे उपायों की जानकारी देने जा रहे हैं जो मां लक्ष्मी की कृपा से धन-संपदा की प्राप्ति करवाते हैं और जीवन से कंगाली दूर करते हैं। तो आइये जानते हैं इन उपायों के बारे में।

कनकधारा स्‍त्रोत का पाठ

कनकधारा स्‍त्रोत का पाठ मुख्‍य रूप से मां लक्ष्‍मी को प्रसन्‍न करने के लिए किया जाता है। अक्षय तृतीया की तिथि मां लक्ष्‍मी की पूजा के लिए सबसे उत्‍तम मानी गई। मान्‍यता है कि इस दिन कनकधारा स्‍त्रोत का पाठ करने से हमें अक्षय फल की प्राप्ति होती है और हमारे धन में अक्षय वृद्धि होती है।

astrology tips,astrology tips in hindi,akshay tritiya 2021,maa laxmi

विष्णु सहस्रनाम का पाठ

अक्षय तृतीया वैशाख मास के शुक्‍ल पक्ष की तृतीया को मनाई जाती है और पौराणिक मान्‍यताओं में वैशाख मास में भगवान विष्‍णु की पूजा का सर्वाधिक महत्‍व होता है। अक्षय तृतीया के दिन भगवान विष्‍णु की प्रतिमा को पंचामृत से स्‍नान करवाएं और उसके बाद विधि विधान से पूजा करके घी का दीया जलाकर विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें। ऐसा करने से आपको धन में वृद्धि प्राप्‍त होगी और सभी कार्य बिना बाधा के पूर्ण होते हैं।

परशुराम और हयग्रीव की पूजा

अक्षय तृतीया के दिन ही भगवान विष्‍णु के 3 प्रमुख अवतारों का प्राकट्य हुआ था। इनमें परशुराम, हयग्रीव और नर-नारायण शामिल हैं। इस वजह से भी अक्षय तृतीया को बेहद शुभ और अबूझ मुहूर्त के तौर पर देखा जाता है। इस दिन भगवान विष्णु सहित परशुराम और हयग्रीव की पूजा करें, इन्हें ककड़ी और भिगोए चने अर्पित करें और दान-पुण्‍य करें।

astrology tips,astrology tips in hindi,akshay tritiya 2021,maa laxmi

नारियल का उपाय

मां लक्ष्‍मी का प्रिय फल नारियल माना जाता है और अक्षय तृतीया के दिन नारियल अर्पित करना बेहद शुभ माना जाता है। इस दिन मां लक्ष्‍मी को एकाक्षी नारियल अर्पित करें। इसके अलावा अक्षय तृतीया के दिन आप चाहें तो घर के पूजा स्‍थल में श्री यंत्र भी स्‍थापित कर सकते हैं। अक्षय तृतीया के दिन श्री यंत्र स्‍थापित करने से आपको विशेष फल की प्राप्ति होगी और घर में सुख समृद्धि आएगी। श्रीयंत्र की रोजाना पूजा करें। आप चाहें इस दिन मां लक्ष्‍मी के चरण लाकर भी अपने पूजाघर में स्‍थापित कर सकते हैं। चांदी के चरण लाकर मंदिर के उत्‍तर-पूर्व कोने में रखने से मां लक्ष्‍मी का वास आपके घर में बना रहता है।

जौ का उपाय

अक्षय तृतीया के दिन सोने के गहने खरीदने की परंपरा है। अगर आप सोना नहीं खरीद सकते हैं तो जौ खरीदें, इसके 3 भाग करें। एक भाग बो दें, एक भाग दान करें, एक भाग पूजा में रखें, पूजा के बाद लाल वस्त्र में लपेटकर तिजोरी या अलमारी में एक सिक्का डालकर रखें। शास्‍त्रों में जो को स्‍वर्ण के समान ही माना गया है। इस दिन जौ को खरीदने से और दान करना स्‍वर्ण दान के समान ही आपको पुण्‍य लाभ देता है।

इन वस्‍तुओं का करें दान

अक्षय तृतीया के दिन जरूरतमंदों को रोजाना में प्रयोग आने वाली वस्‍तुओं का दान करना चाहिए। इन वस्‍तुओं में आप आम, पंखा, नमक, शर्बत आदि चीजों का दान कर सकते हैं। इस दिन वस्‍त्रों का दान करना भी बेहद शुभ माना जाता है। इसके साथ ही अक्षय तृतीया के दिन आप बच्‍चों को पढ़ाई-लिखाई से जुड़ी सामग्री का भी दान कर सकते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, राहुल गांधी को नोटिस; कोर्ट परिसर में नारेबाजी के मामले में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने का निर्देश
सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, राहुल गांधी को नोटिस; कोर्ट परिसर में नारेबाजी के मामले में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने का निर्देश
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 2027 में टैंकर और टंकी फूटेगी; ओपी राजभर को भी घेरा
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 2027 में टैंकर और टंकी फूटेगी; ओपी राजभर को भी घेरा
एक शख्स को बचाने के लिए मोदी-शाह ने देश से छेड़ी जंग!, दीपके का हमला
एक शख्स को बचाने के लिए मोदी-शाह ने देश से छेड़ी जंग!, दीपके का हमला
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
'आप प्रधानमंत्री बनने वाले हैं...' राहुल गांधी पर तंज कसते हुए रवि किशन की फिसली जुबान, वीडियो वायरल
'आप प्रधानमंत्री बनने वाले हैं...' राहुल गांधी पर तंज कसते हुए रवि किशन की फिसली जुबान, वीडियो वायरल
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
पाकिस्तान में स्कूल की छत गिरने से 29 बच्चों समेत 30 की मौत, 6 की हालत गंभीर
पाकिस्तान में स्कूल की छत गिरने से 29 बच्चों समेत 30 की मौत, 6 की हालत गंभीर
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?