न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अजा एकादशी पर मिलेगी भगवान विष्णु की कृपा, मनोकामना पूर्ती के लिए आजमाए ये उपाय

शुक्रवार को भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी पड़ रही हैं जिसे अजा एकादशी के रूप में जाना जाता हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 03 Sep 2021 8:15:04

अजा एकादशी पर मिलेगी भगवान विष्णु की कृपा, मनोकामना पूर्ती के लिए आजमाए ये उपाय

आज 3 सितंबर, शुक्रवार को भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी पड़ रही हैं जिसे अजा एकादशी के रूप में जाना जाता हैं। यह दिन भगवान विष्णु को समर्पित होता हैं और उनकी पूजा करते हुए मनोकामना पूर्ती के लिए आशीर्वाद लिया जाता हैं। आज के दिन ज्योतिष में बताए गए कुछ उपाय किए जाए तो भगवान विष्णु की कृपा बरसती हैं और सभी काम सिद्ध होते हैं। आज इस कड़ी में हम आपको अजा एकादशी पर किए जाने वाले उन उपायों की जानकारी देने जा रहे हैं जिनसे जीवन की परेशानियां दूर होकर घर में सुख-समृद्धि का वास होता है। तो आइये जानते हैं इन उपायों के बारे में।

सुखी वैवाहिक जीवन के लिए

अजा एकादशी के दिन दक्षिणावर्ती शंख में कच्चा दूध या केसर डालकर भगवान श्री विष्णु का अभिषेक करें। मान्यता है कि इससे रिश्तों में चल रही खटास दूर होकर वैवाहिक जीवन सुखमय बीतता है।

astrology tips,astrology tips in hindi,aja ekadashi,lord vishnu

आर्थिक तंगी से मुक्ति पाने के लिए

अजा एकादशी के दिन साबुत पान के पत्ते भगवान विष्णु को अर्पित करें। उसके बाद इन पत्तों पर कुमकुम से श्रीहरि लिखकर घर की तिजोरी व धन रखने वाली अलमारी में रखें। मान्यता है कि इससे पैसों से जुड़ी समस्याओं से छुटकारा मिलता है।

लाभ प्राप्ति के लिए

एकादशी के दिन कन्याओं को खीर खिलाना शुभ माना जाता है। मान्यता है कि इससे लाभ प्राप्त होती है। ऐसे में आप अजा एकादशी के शुभ दिन पर 7 कन्याओं को घर बुलाकर खीर खिलाएं। फिर उन्हें श्रद्धानुसार भेंट या दक्षिणा देकर उनसे आशीर्वाद लें।

astrology tips,astrology tips in hindi,aja ekadashi,lord vishnu

सुख-समृद्धि के लिए

जीवन में सुख-समृद्धि की कामना हर कोई करता है। ऐसे में आप अजा एकादशी के दिन पीले चंदन में गुलाब जल मिलाकर टीका लगाएं। इसके साथ ही इस उपाय को रोजाना करें। मान्यता है कि इससे घर व जीवन में सुख-समृद्धि का वास होता है।

मनचाहा फल पाने के लिए

अजा एकादशी के दिन कृष्णा मंदिर जाकर भगवान को नारियल और बादाम चढ़ाएं। आप चाहे तो किसी अन्य मंदिर में जाकर भी कृष्णा जी की मूर्ति पर इसे अर्पित कर सकती है। मान्यता है कि इस उपाय से जीवन की समस्याएं दूर होकर मनचाहा फल मिलता है।

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। lifeberrys हिंदी इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन पर अमल करने से पहले विशेषज्ञ से संपर्क जरुर करें।)

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, राहुल गांधी को नोटिस; कोर्ट परिसर में नारेबाजी के मामले में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने का निर्देश
सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, राहुल गांधी को नोटिस; कोर्ट परिसर में नारेबाजी के मामले में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने का निर्देश
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 2027 में टैंकर और टंकी फूटेगी; ओपी राजभर को भी घेरा
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 2027 में टैंकर और टंकी फूटेगी; ओपी राजभर को भी घेरा
एक शख्स को बचाने के लिए मोदी-शाह ने देश से छेड़ी जंग!, दीपके का हमला
एक शख्स को बचाने के लिए मोदी-शाह ने देश से छेड़ी जंग!, दीपके का हमला
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
'आप प्रधानमंत्री बनने वाले हैं...' राहुल गांधी पर तंज कसते हुए रवि किशन की फिसली जुबान, वीडियो वायरल
'आप प्रधानमंत्री बनने वाले हैं...' राहुल गांधी पर तंज कसते हुए रवि किशन की फिसली जुबान, वीडियो वायरल
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
पाकिस्तान में स्कूल की छत गिरने से 29 बच्चों समेत 30 की मौत, 6 की हालत गंभीर
पाकिस्तान में स्कूल की छत गिरने से 29 बच्चों समेत 30 की मौत, 6 की हालत गंभीर
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?