न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

रसोई में इन चीजों का खत्म होना चिंता की बात, जुड़ी होती हैं घर की बरकत

वास्तु के अनुसार रसोईघर में रखें राशन में कुछ चीजें खत्म हो जाती हैं तो इससे घर की बरकत में कमी आती हैं और दुखों का आगमन होता हैं। ऐसे में इन चीजों के खत्म होने से पहले ही नई ले आनी चाहिए।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 02 Feb 2022 8:46:44

रसोई में इन चीजों का खत्म होना चिंता की बात, जुड़ी होती हैं घर की बरकत

किसी भी घर में रसोई का स्थान बहुत महत्वपूर्ण होता हैं जो सभी घरवालों की पेटपूजा करता हैं। वास्तु में भी रसोई का बहुत महत्व हैं जिससे घर की सुख-समृद्धि, शांति, खुशहाली व बरकत जुड़ी होती हैं। रसोईघर में राशन रखा जाता हैं जिसका संबंध भी आपके जीवन से जुड़ा होता है। वास्तु के अनुसार रसोईघर में रखें राशन में कुछ चीजें खत्म हो जाती हैं तो इससे घर की बरकत में कमी आती हैं और दुखों का आगमन होता हैं। ऐसे में इन चीजों के खत्म होने से पहले ही नई ले आनी चाहिए। आज हम आपको इन चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें कभी भी समाप्त नहीं होने देना चाहिए।

नमक

नमक को राहु का पदार्थ माना जाता है। इसतरह रसोई में नमक खत्म होने से घर व परिवार पर राहु की कुदृष्टि पड़ सकती है। इससे बनते काम बिगड़ने व आर्थिक तंगी झेलनी पड़ सकती है। इससे बचने के लिए कभी भी रसोई में नमक का डिब्बा खाली ना होने दें। इसके साथ ही किसी दूसरे से नमक मांगने व उसे देने से भी बचना चाहिए। धार्मिक मान्यताओं अनुसार, इससे भी आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

vastu tips,vastu tips in hindi,kitchen vastu

हल्‍दी

मसालों में इस्तेमाल होने वाली हल्दी धार्मिक दृष्टी से शुभ मानी जाती हैं। ज्योतिषशास्त्र अनुसार, इसका संबंध बृहस्‍पति ग्रह से माना जाता है। रसोई में हल्दी खत्म होना गुरुदोष के बराबर माना जाता है। गुरुदोष के कारण जीवन में पैसों की किल्लत व करियर में रुकावट पैदा हो सकती हैं। वास्तु अनुसार, रसोईघर में हल्दी का खत्म होना धन और वैभव में कमी के साथ शुभ कार्यों में बाधा होने का संकेत देता है। इसलिए कभी भी रसोई में हल्दी खत्म ना होने दें। इसके अलावा हल्दी कभी किसी को देने व उससे लेने से भी बचना चाहिए।

आटा

अक्सर कई लोग रसोई में आटा पूरी तरह से खत्म होने पर नया लेकर आते हैं। मगर ऐसा करने से बचना चाहिए। वास्तु अनुसार, इससे धन और समान में सम्मान की कमी हो सकती है। ऐसे में आटा खत्म होने से पहले ही इसे आकर डिब्बे में भर दें। इसके साथ ही आटे के डिब्बे को झाड़ने से भी बचना चाहिए। इसे अशुभ माना जाता है।

vastu tips,vastu tips in hindi,kitchen vastu

चावल

कई लोग चावल कम खाते हैं। इसलिए वे घर में कम मात्रा में चावल रखते हैं। मगर चावल का संबंधी शुक्र ग्रह से माना जाता है जो ऐश्‍वर्य, वृद्धि और भौति‍क सुखों का कारक होता है। ज्योतिष न वास्तु अनुसार, रसोई में चावल खत्म होने से शुक्रदोष हो सकता है। इसके कारण पति-पत्नी में तनाव व खटास पैदा हो सकती है। इसलिए रसोईघर से चावल कभी भी खत्म ना होने दें।

सरसों का तेल

खाने बनाने में इस्तेमाल होने वाला सरसों तेल न्याय के देवता शनि से संबंध रखता है। इसके रसोईघर से खत्म होने पर शनिदेव की कुदृष्टि का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए रसोई में सरसो तेल खत्म होने से पहले ही इसे खरीद लाएं। इसके अलावा कुंडली में शनि मजबूत करने के लिए शनिवार को सरसों तेल का दान करें।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, राहुल गांधी को नोटिस; कोर्ट परिसर में नारेबाजी के मामले में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने का निर्देश
सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, राहुल गांधी को नोटिस; कोर्ट परिसर में नारेबाजी के मामले में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने का निर्देश
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 2027 में टैंकर और टंकी फूटेगी; ओपी राजभर को भी घेरा
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 2027 में टैंकर और टंकी फूटेगी; ओपी राजभर को भी घेरा
एक शख्स को बचाने के लिए मोदी-शाह ने देश से छेड़ी जंग!, दीपके का हमला
एक शख्स को बचाने के लिए मोदी-शाह ने देश से छेड़ी जंग!, दीपके का हमला
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
'आप प्रधानमंत्री बनने वाले हैं...' राहुल गांधी पर तंज कसते हुए रवि किशन की फिसली जुबान, वीडियो वायरल
'आप प्रधानमंत्री बनने वाले हैं...' राहुल गांधी पर तंज कसते हुए रवि किशन की फिसली जुबान, वीडियो वायरल
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
पाकिस्तान में स्कूल की छत गिरने से 29 बच्चों समेत 30 की मौत, 6 की हालत गंभीर
पाकिस्तान में स्कूल की छत गिरने से 29 बच्चों समेत 30 की मौत, 6 की हालत गंभीर
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?