न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

योगिनी एकादशी पर बन रहे 3 शुभ योग, भगवान‍ विष्‍णु संग करे माता लक्ष्‍मी की पूजा, बरसेगा धन

इस व्रत को विधिपूर्वक करने से 88 हजार ब्राह्मणों को भोजन कराने जितना पुण्य प्राप्त होता है। इस साल यह व्रत और भी ज्‍यादा खास है क्‍योंकि इस दिन कुछ विशेष योग बन रहे हैं। ये योग बेहद शुभ हैं जो योगिनी एकादशी व्रत के महत्‍व को बढ़ा रहे हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 23 Jun 2022 12:13:33

योगिनी एकादशी पर बन रहे 3 शुभ योग, भगवान‍ विष्‍णु संग करे माता लक्ष्‍मी की पूजा, बरसेगा धन

महीने में दो बार एकादशी व्रत रखा जाता है। इस तरह साल में कुल 24 एकादशी पड़ती हैं। हालाकि, इनमें से कुछ एकादशी बेहद खास पानी जाती है। इन्‍हीं में से एक है योगिनी एकादशी। आषाढ़ माह के कृष्ण पक्ष को योगिनी एकादशी व्रत रखा जाता है। शुक्रवार 24 जून को योगिनी एकादशी व्रत रखा जाएगा। इस दिन श्री हरि के ध्यान, भजन और कीर्तन से सभी तरह के पापों से मुक्ति मिलती है। योगिनी एकादशी के दिन उपवास रखने और साधना करने से समस्याओं का अंत हो जाता है। यहां तक कि पीपल का पेड़ काटने का पाप भी इस एकादशी पर नष्ट हो जाता है। इस व्रत को विधिपूर्वक करने से 88 हजार ब्राह्मणों को भोजन कराने जितना पुण्य प्राप्त होता है। इस साल यह व्रत और भी ज्‍यादा खास है क्‍योंकि इस दिन कुछ विशेष योग बन रहे हैं। ये योग बेहद शुभ हैं जो योगिनी एकादशी व्रत के महत्‍व को बढ़ा रहे हैं।

योगिनी एकादशी पर एक नहीं 3-3 शुभ योग बन रहे हैं। 24 जून को सुकर्मा, धृति के साथ बेहद शुभ माना गया सर्वार्थ सिद्धि योग भी बन रहे हैं। सर्वार्थ सिद्धि योग को धर्म-ज्‍योतिष में बेहद शुभ माना गया है। इस योग में किए गए काम शुभ फल देते हैं। वहीं सर्वार्थ सिद्धि योग में की गई पूजा-पाठ का कई गुना ज्‍यादा फल मिलता है। वहीं सुकर्मा और धृति योग भी बेहद शुभ माने गए हैं। इन 3 शुभ योग के अलावा इस दिन अश्विनी और भरणी नक्षत्र भी रहेगा। इन दोनों नक्षत्रों को भी बहुत शुभ माना गया है।

योगिनी एकादशी 2022 पूजा शुभ मुहूर्त

24 जून 2022 को पड़ रही योगिनी एकादशी के दिन सुबह 05:24 बजे से सुबह 08:04 बजे तक सर्वार्थ सिद्धि योग रहेगा। इसके बाद सुबह 11:56 बजे से दोपहर 12:51 बजे तक पूजा के लिए उत्तम मुहूर्त है।

इस विधि से करें पूजा

- योगिनी एकादशी के दिन सुबह जल्दी स्नान करें।
- फिर भगवान के दर्शन करके एकादशी व्रत का संकल्‍प लें।
- पीले वस्‍त्र पहनकर भगवान विष्‍णु की पूजा करें। उनका गंगाजल से अभिषेक करें।
- चंदन, अक्षत, धूप-दीप से पूजा करें। फूल-फल अर्पित करें।
- भगवान विष्‍णु को तुलसी दल जरूर अर्पित करें। एकादशी व्रत की कथा पढ़ें।
- इस दिन भगवान‍ विष्‍णु के साथ-साथ माता लक्ष्‍मी की भी पूजा करें।
- ऐसा करने से जातक को अपार धन लाभ होता है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, राहुल गांधी को नोटिस; कोर्ट परिसर में नारेबाजी के मामले में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने का निर्देश
सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, राहुल गांधी को नोटिस; कोर्ट परिसर में नारेबाजी के मामले में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने का निर्देश
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 2027 में टैंकर और टंकी फूटेगी; ओपी राजभर को भी घेरा
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 2027 में टैंकर और टंकी फूटेगी; ओपी राजभर को भी घेरा
एक शख्स को बचाने के लिए मोदी-शाह ने देश से छेड़ी जंग!, दीपके का हमला
एक शख्स को बचाने के लिए मोदी-शाह ने देश से छेड़ी जंग!, दीपके का हमला
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
'आप प्रधानमंत्री बनने वाले हैं...' राहुल गांधी पर तंज कसते हुए रवि किशन की फिसली जुबान, वीडियो वायरल
'आप प्रधानमंत्री बनने वाले हैं...' राहुल गांधी पर तंज कसते हुए रवि किशन की फिसली जुबान, वीडियो वायरल
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
पाकिस्तान में स्कूल की छत गिरने से 29 बच्चों समेत 30 की मौत, 6 की हालत गंभीर
पाकिस्तान में स्कूल की छत गिरने से 29 बच्चों समेत 30 की मौत, 6 की हालत गंभीर
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?