अमरनाथ यात्रा के दौरान 3 यात्रियों की हुई मौत

जम्मू-कश्मीर (Jammu-Kashmir) में अमरनाथ यात्रा (Amarnath Yatra) के दौरान तीन श्रद्धालुओं की ह्रदय गति रुक जाने के कारण मौत हो गई। एक यात्री गुजरात, दूसरा झारखंड और तीसरा छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर का बताया जा रहा हैं। स्थानीय प्रशासन के मुताबिक गुजरात से आए श्रीकांत दोषी (65) पहलगाम ट्रैक पर थे। जिस वक्त वह शेषनाग पहुंचे वहां उन्हें सांस लेने में तकलीफ होने लगी। जिसके बाद उन्हें नजदीकी मेडिकल कैंप ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

वहीं झारखंड निवासी शशि कुमार भूषण (35) दर्शन के बाद रास्ते में रूककर आराम कर रहे थे। परिजनों की माने तो वह गुरुवार रात में सोए और शुक्रवार सुबह सोकर नहीं उठे। जिसके बाद उन्हें मेडिकल कैंप लाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

वही तीसरे श्रद्धालु की बात करे तो रायपुर निवासी पल्लवी खोकले दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। मृत महिला रायपुर के जैनम विहार की रहने वाली बताई जा रही हैं। फिलहाल महिला के शव को रायपुर लाने की तैयारी की जा रही है। मिली जानकारी के मुताबिक अमरनाथ यात्रा के लिए रायपुर से 17 लोगों का दल रवाना हुआ था। बताया जा रहा है कि वापस लौटने के वक्त गुरुवार की सुबह पल्लवी खोकले को दिल का दौरा पड़ा। तबियात बिगड़ता देख उन्हे अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल में इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई।