सुषमा स्वराज के निधन पर मुख्तार ने बहन बताकर ट्वीट की ये भावुक फोटो

पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज (Sushma Swaraj) का 67 साल की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से मंगलवार रात निधन हो गया। उन्हें सीने में दर्द की शिकायत के बाद रात के करीब 9 बजे दिल्ली स्थित एम्स में भर्ती कराया गया था। जिसके बाद पांच डॉक्टर्स की टीम उनका इलाज कर रही थी। सुषमा स्वराज साल 2014 ने विदेश मंत्रालय का पदभार संभाला था। लेकिन तबियत नासाज होने के चलते उन्होंने 2019 के चुनावों में हिस्सा नहीं लिया था। वो लंबे अर्से से बीमार चल रही थीं और बीते दिनों उनका किडनी ट्रांसप्लांट भी हुआ था। उनके निधन के बाद देश में शोक की लहर है और हर कोई उन्हें श्रद्धांजलि दे रहा है। सुषमा स्वराज को याद करते हुए केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने एक पुरानी तस्वीर साझा कर उन्हें अपनी बहन बताया।

केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने सुषमा स्वराज के साथ एक तस्वीर साझा की, जिसमें सुषमा स्वराज उन्हें राखी बांध रही हैं। नकवी ने लिखा है कि अलविदा दीदी, आपकी कमी बहुत खलेगी। इंसानियत और इंसाफ़ की अमिट मिसाल हैं आप। श्रद्धासुमन।