खुद को बैलेंस कर लेता है ये स्कूटर, संतुलन बिगड़ने पर गिरने का डर नहीं, देखे वीडियो

टेक्नॉलजी दिन भर दिन इतनी तेजी से अपग्रेड हो रही है जिसका आप अंदाजा भी नहीं लगा सकते। एक तरफ जहां जापान में उड़ने वाली कार सामने आ चुकी है वही भारत में सेल्फ बैलेंस करने वाला स्कूटर सामने आया है। यह स्कूटर अपने आप खुद को बैलेंस कर लेता है और संतुलन बिगड़ने की वजह से गिरने का डर नहीं रहता। आइए जानते है इसके बारे में

इस स्कूटर को बनाया है भारतीय स्टार्ट अप Liger Mobility ने। ये स्कूटर सेल्फ बैलेंस के साथ-साथ आपकी वॉयस कमांड पर भी काम करता है। हालांकि अभी ये प्रोटोटाइप स्टेज पर ही और इसे रिएलिटी में लॉन्च होने में अभी कुछ और समय लगेगा।
इस स्कूटर का वीडियो YouTube पर जारी किया गया है। जिसमें Liger Mobility के को-फाउंडर आशुतोष उपाध्याय स्कूटर को वॉयस कमांड दे रहे हैं। कमांड मिलते ही ये स्कूटर पार्किंग स्लॉट से अपने आप ही बाहर निकल आया है। अभी तक वॉयस-एक्टिवेटेड पार्किंग फीचर किसी भी व्हीकल में देखने को नहीं मिला है। वीडियो में आप ये देखकर दंग रह जाएंगे कि कैसे ये स्कूटर अपने आप बिना राइडर के रिवर्स होता है। इसमें सबसे ज्यादा जो खास बात है वह है कि इसमें राइडर को अपने पैर जमीन पर नहीं रखने पड़ते हैं और वो स्कूटर के फ्लोरबोर्ड पर ही पैर रखें रह सकते हैं। ऐसा इसलिए मुमकिन हो पाया है क्योंकि स्कूटर में हमेशा बैलेंस बनाए रखने के लिए एक डिवाइस डेवलप किया गया है। ये राइडर को गिरने नहीं देगा। वहीं अगर स्कूटर को दूसरी गाड़ी साइड से टक्कर भी मारती है तो भी ये स्कूटर राइडर को गिरने नहीं देगा।आशुतोष उपाध्याय का कहना है कि इसको बनाने में 2 साल की कड़ी मेहनत लगी है जब ये पूरी तरह से तैयार हो जायेगा तो ये पेट्रोल और इलेक्ट्रिक दोनों ही स्कूटर्स पर काम कर सकेगा। अगर इस डिवाइस का स्कूटर में इस्तेमाल किया भी गया तो इससे स्कूटर की कीमत सिर्फ 10 फीसदी ही बढ़ेगी, जो कि बहुत ज्यादा नहीं है। बता दे, ये डिवाइस टू-व्हीलर्स का आने वाला फ्यूचर है। लेकिन फिलहाल इसे लॉन्च होने में कुछ साल का वक्त जरूर लगेगा।