भारत के खिलाफ नफरत फैलाने के लिए पाकिस्तान ने की सारी हदे पार, अब बच्चों का लिया सहारा, वीडियो वायरल

भारत के प्रति नफरत फैलाने के लिए पाकिस्तान (Pakistan) इस हद तक नीचे गिर सकता है यह आप सोच भी नहीं सकते। पाकिस्तान नफरत फैलाने के लिए अब बच्चों का इस्तेमाल कर रहा है। सोशल मीडिया पर 45 सेकंड का एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें पाकिस्तान के बच्चे भारत के प्रति अभद्र भाषा का उपयोग करते देखे और सुने जा सकते हैं। आरएसएस और भारत सरकार पर फिजूल आरोप लगा रहे है।

इस वीडियो को पाकिस्तानी पत्रकार नायला इनायत ने शेयर किया। कैप्शन में लिखा- बच्चों का ब्रेनवॉश करने का एक और घृणित प्रयास। इसके जरिए पड़ोसी मुल्क के बच्चों को भारत से जीतने के सपने दिखाए जा रहे हैं। इस वीडियो को इस्लामी जमीयत-ए-तालबा ने तैयार किया है।

यह वीडियो पाकिस्तान इस्लामी जमीयत-ए-तालबा’ ने तैयार कराया है। यह पाकिस्तान का सबसे बड़ा छात्र संगठन है। कश्मीर के प्रति समर्थन जाहिर करने के लिए यह हथकंडा अपनाया गया है। ट्विटर यूजर्स पाकिस्तान की इस हरकत पर खफा हैं। एक यूजर ने कहा- क्या यही जिन्ना के पाकिस्तान का सपना था। एक अन्य ने लिखा- हमारे बच्चे डॉक्टर, इंजीनियर बनना चाहते हैं। लेकिन, उन्हें जिहाद और भारत पर फतह के प्रोपेगंडा में उलझा दिया गया है। यह हमारे ही मुल्क का नुकसान है और कुछ नहीं।

भारत सरकार ने 5 अगस्त को जम्मू-कश्मीर से Article 370 हटा दिया। पाकिस्तान इसके खिलाफ दुनियाभर में हर घृणित प्रोपेगंडा कर रहा है। कूटनीति समेत हर मोर्चे पर वो नाकाम रहा। अब बच्चों का इस्तेमाल भारत के खिलाफ नफरत फैलाने के लिए किया जा रहा है।