बॉयफ्रेंड की डिमांड पर एक मां ने बनाया अपनी 2 बेटियों का अश्लील वीडियो

अमेरिका के फ्लोरिडा में रहने वाली एक 33 साल की मां ने अपनी दो बेटियों का ही अश्लील वीडियो बना लिया। इस महिला ने ये घिनोना काम अपने 38 साल के बॉयफ्रेंड रॉबर्टो ओकीन्डो के कहने पर किया। महिला का नाम रोज बेथ लिजकी है। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। रोज को चाइल्ड पोर्न रखने सहित अन्य आरोपों के चलते कोर्ट ने दोषी करार देते हुए अक्टूबर में सजा सुनाने का ऐलान कर सकती है। वही रोज के बॉयफ्रेंड को कोर्ट ने बीते हफ्ते 50 साल की सजा सुनाई है। रोज को भी 50 साल की जेल हो सकती है। जांचकर्ताओं का कहना है कि रोज ने अपनी दो बेटियों को भी सेक्स एक्ट के लिए मजबूर किया ताकि उसका बॉयफ्रेंड ऑनलाइन इसे देख सके। बाद में रोज ने खुद कबूल किया कि उसने कई बच्चों की ऐसी सैकड़ों तस्वीरें क्लिक की थी।

रोज और रॉबर्टो के पास से पुलिस को सैकड़ों की संख्या में लड़कियों की नेकेड तस्वीर मिली। अमेरिका के फेडरल कोर्ट में सुनवाई के दौरान रॉबर्टो ने स्वीकार कर लिया कि वह चाइल्ड पोर्न बनाने में शामिल था। कपल के अपराधों का खुलासा तब हुआ था जब पुलिस को एक व्यक्ति ने जानकारी दी कि रॉबर्टो चाइल्ड पोर्न रखता है। पुलिस ने उसकी जांच की तो उसके पास से बच्चियों की तस्वीरें मिली।

अधिकारियों ने कई कंप्यूटर और मोबाइल फोन की जांच की। इससे पता चला कि रोज और रॉबर्टो ने आपस में बच्चों की सेक्शुअल फोटो खींचने के बारे में चर्चा भी की थी।