Maharastra Result 2019: शिवसेना ने आदित्य ठाकरे के लिए मांगा CM पद!

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में 288 सीटों पर वोटों की गिनती जारी है। भाजपा-शिवसेना गठबंधन 160 और कांग्रेस-राकांपा गठबंधन 99 सीटों पर आगे चल रहा है। महाराष्ट्र में सरकार बनाने के लिए 145 सीटें चाहिए। रुझानों के हिसाब से भाजपा-शिवसेना गठबंधन को बहुमत मिल चुका है। इन सबके बीच सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार शिवसेना (Shivsena) ने मुख्यमंत्री पद की मांग कर दी है। बताया गया कि शिवसेना ने कैबिनेट में आधे मंत्री पद अपने लिए मांगे हैं। माना जा रहा है कि शिवसेना ने आदित्य ठाकरे (Aditya Thackeray) के लिए सीएम पद मांगा है। ठाकरे परिवार से पहली बार कोई चुनावी मैदान में उतरा है। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव (Maharashtra Assembly election) में इस बार सबसे ज्यादा चर्चित नाम उद्धव ठाकरे के बेटे आदित्य ठाकरे का रहा है। आदित्य ठाकरे मुंबई की वर्ली सीट से चुनावी मैदान में हैं। इस सीट पर आगे चल रहे हैं।

मिली जानकारी के अनुसार शिवसेना ने कहा कि उन्हें ढाई-ढाई साल के लिए सीएम का पद चाहिए।
सूत्रों से मिली जानकारी के लिए शिवसेना ने कहा है कि पांच साल की सरकार में आधे समय उनका सीएम रहे और बाकी समय बीजेपी का। इसके साथ ही कैबिनेट में भी आधे मंत्री पद मांगे हैं। हालांकि अभी तक बीजेपी की ओर से इस मांग पर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।