ISRO ने कहा - के. सिवन नाम से सोशल मीडिया पर सारे अकाउंट फर्जी

इसरो के अध्यक्ष के सिवन (Dr. K Sivan) के नाम पर कुछ सोशल मीडिया अकाउंट सामने आए है। दरहसल, चंद्रयान-2 की लॉन्‍चिंग के बाद इसरो लगातार सोशल मीडिया पर इस अभियान से जुड़ी अपडेट देता रहा।

पिछले दिनों इसी अभियान के बहाने इसरो ने बड़ी संख्‍या में आम लोगों को इस अभियान से जोड़ा। लैंडर विक्रम की सॉफ्ट लैंडिंग के बाद के घटनाक्रम के बाद से सोशल मीडिया पर इससे जुड़े अपडेट्स की बाढ़ आ गई। इस दौरान इसरो प्रमुख के सिवन सबसे ज्‍यादा चर्चा में आए। इसके साथ ही उनके नाम के सोशल मीडिया अकाउंट्स भी लोगों की नजर में आए। इनसे कई ट्वीट्स और फोटो वीडियो शेयर किए गए। इससे लोगों में एक भ्रम की स्‍थिति बनी। लेकिन अब इसरो ने साफ किया है कि डॉ। के सिवन का अपना कोई आधिकारिक अकाउंट नहीं है। इसरो (ISRO) ने सोमवार को कहा कि उनके अध्यक्ष के सिवन (Dr. K Sivan) का सोशल मीडिया पर अकाउंट नहीं है। इसरो ने एक बयान में कहा कि कैलासावाडिवू सिवन के नाम (के सिवन की तस्वीर के साथ) पर सोशल मीडिया अकाउंट बने हुए हैं और सोशल मीडिया मंच पर यह सक्रिय है। इसरो ने बयान में कहा, ‘इसलिए ऐसे सभी अकाउंट पर सभी सूचनाएं वास्तविक नहीं हैं।’

इसमें कहा गया, ‘सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर इसरो के आधिकारिक अकाउंट इस प्रकार हैं : https://www.twitter.com/isro और https://www.facebook.com/ISRO, यूट्यूब इसरो ऑफिशियल।’ सोशल मीडिया पर सिवन और इसरो के नाम पर भी कुछ फर्जी मीडिया अकाउंट बने हुए हैं।