चंद्रयान-2 : देखें 33 सेकेंड का वो रोमांच जब बढ़ गईं पूरे देश की धड़कनें, VIDEO

श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से अंतरिक्ष यान चंद्रयान-2 (Chandrayaan-2) को लॉन्‍च कर भारत ने दुनिया को अपने दमखम का परिचय दिखाया है। भारतीय अंतिरक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने 22 जुलाई, 2019 को दोपहर 2:43 मिनट पर अंतरिक्ष की दुनिया में ऊंची छलांग लगाई है। जब 2:43 मिनट पर चंद्रयान-2 लॉन्च हुआ तो पूरे देश की धड़कनें मानो थम-सी गई थीं। क्योंकि लॉन्चिंग के बाद कुछ मिनट काफी अहम होते हैं। इसीलिए ना सिर्फ स्पेस सेंटर में बैठे वैज्ञानिक बल्कि टीवी पर देख रहे आम आदमी की भी धड़कनें मानो बढ़ गई थीं।

चंद्रयान 2 की लॉन्चिंग के बाद हर किसी की सांसें मानो थम गई थीं। क्योंकि पहले रॉकेट लॉन्च हुआ और उसके बाद बूस्टर का अलग होना शुरू हुआ और फिर रॉकेट अलग हुए। लगातार वैज्ञानिक इस पूरी गतिविधि पर अपनी नज़र बनाए हुए थे। चंद्रयान 2 की लॉन्चिंग के बाद इसरो चेयरमैन के सिवन कुमार ने स्पेस सेंटर में ही सफल लॉन्चिंग का ऐलान किया। चांद और पृथ्वी के बीच में 3,84,000 KM. की दूरी है। इस दूरी को पूरा करने में यान को कुल 48 दिन लगेंगे। इससे 20 घंटे पहले जब 'चंद्रयान-2' मिशन का काउंटडाउन शुरू हुआ था तब से इसरो समेत पूरा इंडिया इस ऐतिहासिक पल का गवाह बनने के लिए बेताब था।