13 साल की प्रेग्नेंट लड़की को बंधी बनाकर 6 लोगों ने किया गैंगरेप, छत से कूदकर दी जान

थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में एक 13 साल की प्रेग्नेंट लड़की को 6 लोगों ने बंधक बनाकर गैंगरेप किया। इस घटना के बाद शुक्रवार की रात छत को लड़की ने छत से कूदकर जान दे दी। mirror.co.uk की रिपोर्ट के मुताबिक, छत से कूदने से ठीक पहले लड़की ने अपने एक फ्रेंड को मैसेज भेजते हुए लिखा- 'मैं जाने ही वाली हूं। मैं तुमसे प्यार करती हूं।' लड़की करीब एक महीने पहले प्रेग्नेंट हुई थी। मृत लड़की की 45 साल की मां ने गैंगरेप की घटना की जानकारी पुलिस को दे दी थी। उन्होंने बताया था कि बेटी को 11 नवंबर की रात एक फ्लैट में बंधक बनाकर रखा गया था। मां ने बेटी को सुसाइड से रोकने की भी कोशिश की थी।

स्थानीय मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, लड़की ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भी कई पोस्ट लिखे थे। एक पोस्ट में उन्होंने लिखा था कि अगर मैं प्रेग्नेंट नहीं होती तो मैं पहले ही ये फैसला कर चुकी होती।

पुलिस प्रवक्ता क्रिसन पैटनचरोन ने लड़की के साथ यौन दुर्व्यवहार की बात स्वीकार की है। पुलिस का कहना है कि इस घटना में शामिल 2 संदिग्धों की पहचान कर ली गई है। पुलिस ने कहा कि घटना की रात लड़की संदिग्ध से मिलने गई थी।