उत्तर प्रदेश : महिला से 35 लोगों ने किया रेप, मामला दर्ज, जांच शुरू

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के बरेली की एक महिला ने 35 लोगों पर रेप (Rape News) का आरोप लगाया है। बरेली के एसपी (क्राइम) के पास शिकायत दर्ज करवाते हुए महिला ने कहा कि पहले 5 लोगों ने उनके साथ रेप किया और आपत्तिजनक वीडियो बना लिए। इसके बाद आरोपियों ने अन्य लोगों को रेप के लिए भेजा। रेप की घटनाएं करीब एक साल तक चलती रहीं। महिला का पति मजदूर है।

महिला का कहना है कि कुछ लोग पानी पीने के बहाने घर में घुसे थे फिर उन्होंने मेरा रेप किया। महिला ने कहा कि रेप की घटनाओं के दौरान कई बार वह बेहोश हो जाती थीं। वह चिल्ला न पाए, इसलिए उनके मुंह पर कपड़े बांध दिए जाते थे। इस दौरान कई बार उन्हें शराब भी पिलाई गई। महिला ने कुछ आरोपियों के नाम बताए हैं, जबकि अन्य लोगों को चेहरा देखकर पहचान लेने की बात कही है। आरोपियों ने महिला को धमकी दी थी कि वह अगर किसी को घटना के बारे में बताई तो पति और बच्चों को मार देंगे। आपत्तिजनक वीडियो इंटरनेट पर वायरल कर देंगे। अब महिला का परिवार डर से गांव से पलायन कर गया है।

इस मामले में बरेली के एसपी (क्राइम) रमेश कुमार भारतीय ने कैंट थाना को मामले की जांच के आदेश दिए हैं। पुलिस अधिकारी ने कहा कि उनके दफ्तर आकर एक महिला ने गंभीर अपराध की शिकायत की है। महिला अपने पति और बच्चों के साथ शिकायत देने के लिए आई थीं।