जम्मू-कश्मीर : बारामूला में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, एक आतंकी ढेर, SPO शहीद

जम्मू-कश्मीर (Jammu-Kashmir) के बारामूला में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ खत्म हो गई है। इस मुठभेड़ में सेना के जवानों ने 1 आतंकी को ढेर कर दिया। हालांकि इस एनकाउंटर में सेना का 1 जवान शहीद हो गया। अनुच्छेद 370 हटने के 16 दिन बाद यानी मंगलवार को सुरक्षाबलों ने बारामूला में आतंकियों को घेर लिया था। कई घंटों तक चली मुठभेड़ के बाद सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को मार गिराया। उसका शव भी बरामद कर लिया गया।
वहीं, कल पाकिस्तान ने एक बार फिर नापाक हरकत की। कल नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तानी सेना की तरफ से की गई गोलीबारी में भारतीय सेना का एक जवान शहीद हो गया और चार जख्मी हो गए। एक अधिकारी ने बताया कि जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले के कृष्णाघाटी सेक्टर में सुबह करीब 11 बजे पाकिस्तानी रेंजर्स ने सीजफायर का उल्लंघन किया। जिसके बाद भारतीय जवानों ने भी जवाबी फायरिंग की।