न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

महिला ने इस गलत काम से महज 17 दिनों में कमा लिए 35 लाख रुपये, पति को खबर लगते ही सबके सामने आई सच्चाई

एक औरत ने पैसा कमाने के लिए एक अनोखा तरीका आजमाया और उसके इस काम ने उसे सलाखों के पीछे करवा दिया।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 12 Jun 2019 8:49:41

महिला ने इस गलत काम से महज 17 दिनों में कमा लिए 35 लाख रुपये, पति को खबर लगते ही सबके सामने आई सच्चाई

पैसे की जरूरत हर व्यक्ति को अपने जीवन को चलाने और भौतिक सुख-सुविधाओं की पूर्ती के लिए होती हैं। लेकिन इस पूर्ती के लिए गलत तरीके का इस्तेमाल किया जाना लाजमी नहीं हैं। ऐसी ही एक घटना संयुक्त अरब अमीरात में हुई हैं जहाँ एक औरत ने पैसा कमाने के लिए एक अनोखा तरीका आजमाया और उसके इस काम ने उसे सलाखों के पीछे करवा दिया। इस महिला ने इस काम को अंजाम देने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया। तो आइये जानते हैं इस पूरी घटना की जानकारी।

दरअसल, महिला पर आरोप है कि उसने सोशल मीडिया पर खुद को एक असफल शादी का शिकार बताया और बच्चों की परवरिश के लिए लोगों से मदद मांगी और महज 17 दिनों में ही लगभग 35 लाख रुपये जुटा लिए।

uae,online begger,begger on social media,women online frod,women arrested

दुबई पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि महिला ने पैसे जुटाने के लिए फेसबुक, इंस्टाग्राम और ट्विटर की मदद की और इसके माध्यम से उसने कई लोगों को ठगा। खलीज टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, महिला ने पहले सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपना अकाउंट बनाया और अपने बच्चों की तस्वीरें दिखाकर उनकी परवरिश के लिए लोगों से आर्थिक मदद मांगी। दुबई पुलिस के आपराधिक जांच विभाग के निदेशक ब्रिगेडियर जमाल अल सलेम अल जल्लाफ के मुताबिक, महिला लोगों से बता रही थी कि वो तलाकशुदा है और बच्चों को वह खुद ही पाल रही है जबकि बाद में उसके पूर्व पति ने बताया कि बच्चे उसके साथ रह रहे हैं।

uae,online begger,begger on social media,women online frod,women arrested

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, महिला के पूर्व पति को उसके कुछ दोस्तों और रिश्तेदारों ने फोन करके बताया कि उसकी पूर्व पत्नी बच्चों की तस्वीरों का इस्तेमाल भीख मांगने के लिए कर रही है। पति की शिकायत के बाद पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि दुबई में ऑनलाइन भीख मांगना अपराध है। इसके लिए आरोपी को तीन महीने या छह महीने की जेल और उसपर जुर्माना भी लगाया जा सकता है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

74 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह गए कतर के पूर्व अमीर शेख हमद बिन खलीफा
74 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह गए कतर के पूर्व अमीर शेख हमद बिन खलीफा
भारत में फिर कोरोना का खतरा! आंध्र प्रदेश में 2 लोगों की मौत के बाद प्रशासन हाई अलर्ट पर
भारत में फिर कोरोना का खतरा! आंध्र प्रदेश में 2 लोगों की मौत के बाद प्रशासन हाई अलर्ट पर
ओमान तट के पास कमर्शियल जहाज पर हमला, 11 भारतीय थे सवार; विदेश मंत्रालय ने जताई चिंता, एक नागरिक अब भी लापता
ओमान तट के पास कमर्शियल जहाज पर हमला, 11 भारतीय थे सवार; विदेश मंत्रालय ने जताई चिंता, एक नागरिक अब भी लापता
जून में भारत ने रूस से रिकॉर्ड स्तर पर खरीदा कच्चा तेल, आयात 34% बढ़कर 4.5 अरब यूरो पहुंचा
जून में भारत ने रूस से रिकॉर्ड स्तर पर खरीदा कच्चा तेल, आयात 34% बढ़कर 4.5 अरब यूरो पहुंचा
गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा करेंगी बॉलीवुड में एंट्री, बेटे यशवर्धन के साथ एकता कपूर की फिल्म में आएंगी नजर
गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा करेंगी बॉलीवुड में एंट्री, बेटे यशवर्धन के साथ एकता कपूर की फिल्म में आएंगी नजर
ट्विषा शर्मा केस में नया खुलासा, दूसरे पोस्टमार्टम में फंदे पर मिले स्किन टिश्यू
ट्विषा शर्मा केस में नया खुलासा, दूसरे पोस्टमार्टम में फंदे पर मिले स्किन टिश्यू
लौकी की हेल्दी और टेस्टी बर्फी बनाने का आसान तरीका, एक बार खाएंगे तो बार-बार बनाएंगे
लौकी की हेल्दी और टेस्टी बर्फी बनाने का आसान तरीका, एक बार खाएंगे तो बार-बार बनाएंगे
विंबलडन 2026: लिंडा नोस्कोवा बनीं महिला सिंगल्स चैंपियन, रोमांचक फाइनल में कैरोलीना मुचोवा को हराकर जीता पहला ग्रैंड स्लैम
विंबलडन 2026: लिंडा नोस्कोवा बनीं महिला सिंगल्स चैंपियन, रोमांचक फाइनल में कैरोलीना मुचोवा को हराकर जीता पहला ग्रैंड स्लैम
टीवी एक्टर रोहित चंदेल पर POCSO के तहत कार्रवाई, पुलिस बोली- पूछताछ में किया अहम खुलासा
टीवी एक्टर रोहित चंदेल पर POCSO के तहत कार्रवाई, पुलिस बोली- पूछताछ में किया अहम खुलासा
फीफा वर्ल्ड कप 2026: अर्जेंटीना ने स्विट्जरलैंड को 3-1 से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, अब इंग्लैंड से होगी टक्कर
फीफा वर्ल्ड कप 2026: अर्जेंटीना ने स्विट्जरलैंड को 3-1 से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, अब इंग्लैंड से होगी टक्कर
'धमाल 4' की रिलीज के बावजूद नहीं थमी 'अल्फा' की रफ्तार, शनिवार को की दमदार कमाई
'धमाल 4' की रिलीज के बावजूद नहीं थमी 'अल्फा' की रफ्तार, शनिवार को की दमदार कमाई
बेंगलुरु में महिला के घर जबरन घुसा डिलीवरी बॉय, वॉशरूम इस्तेमाल करने के बाद करने लगा अश्लील हरकत, गिरफ्तार
बेंगलुरु में महिला के घर जबरन घुसा डिलीवरी बॉय, वॉशरूम इस्तेमाल करने के बाद करने लगा अश्लील हरकत, गिरफ्तार
घर पर बनाएं क्रीमी मैकरोनी सलाद, ठंडा करके खाएंगे तो दोगुना बढ़ जाएगा स्वाद; नोट करें आसान रेसिपी
घर पर बनाएं क्रीमी मैकरोनी सलाद, ठंडा करके खाएंगे तो दोगुना बढ़ जाएगा स्वाद; नोट करें आसान रेसिपी
'अगर खुद पर भरोसा नहीं है तो न्यूयॉर्क आपको पीछे छोड़ देगा', शख्स का वीडियो हुआ वायरल
'अगर खुद पर भरोसा नहीं है तो न्यूयॉर्क आपको पीछे छोड़ देगा', शख्स का वीडियो हुआ वायरल