न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अनोखी बीमारी जिसमें चेहरे पर उग आते हैं घने बाल, जानकर आप भी सिहर उठेंगे

हम आपको एक ऐसी ही अनोखी बीमारी के बारे में बताने जा रहे हैं जिसमें 13 साल के इस बच्चे के चेहरे पर घने बाल उग आते हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 20 Feb 2019 2:40:11

अनोखी बीमारी जिसमें चेहरे पर उग आते हैं घने बाल, जानकर आप भी सिहर उठेंगे

आज देश-दुनिया में विज्ञान ने बहुत तरक्की कर ली हैं और कई अनोखी वस्तुओं का अविष्कार किया हैं। लेकिन आज भी विज्ञान के सामने ऐसी कई चुनौतियाँ आ जाती है जिनका जवाब दे पाना बहुत मुश्किल हो जाता हैं। जी हाँ, आज भी ऐसी कई अनोखी बीमारियाँ प्रचलन में है जिनका तोड़ निकालने के लिए मेडिकल साइंस को मशक्कत करनी पड़ रही हैं। आज हम आपको एक ऐसी ही अनोखी बीमारी के बारे में बताने जा रहे हैं जिसमें 13 साल के इस बच्चे के चेहरे पर घने बाल उग आते हैं। तो आइये जानते है इससे जुड़ी पूरी जानकारी।

13 साल के ललित पाटीदार को एक ऐसी बीमारी है, जिसकी वजह से उसके चेहरे के बाल 5 सेंटीमीटर तक बढ़ जाते हैं। दरअसल, मध्य प्रदेश में रहने वाले ललित पाटीदार वरवोल्फ सिंड्रोम से जूझ रहे हैं। इस दुर्लभ बीमारी के कारण उसके चेहरे पर बाल उग आए हैं। जन्मजात बीमारी के बावजूद ललित ने हार नहीं मानी है।

weird disease,hair grows all over body,congenital hypertrichosis

13 साल के ललित पाटीदार कहते हैं कि अजनबी मुझ पर पत्थर फेंकते हैं और बंदर कहकर बुलाते हैं। मैंने भी अपने रूप को स्वीकार कर लिया है। ललित का कहना है कि मैं पुलिस फोर्स ज्वॉइन करना चाहता हूं। ललित का कहना है कि एक समय ऐसा भी था जब बच्चे मुझे पत्थर मारते थे। मेरे साथ खेलने से बचते थे, लेकिन मेरे परिवार और दोस्तों ने मुझे उनसे बचाया और ध्यान रखा। सबसे बुरा समय वो था जब मुझे बालों के कारण सांस लेने और दाएं-बाएं देखने में दिक्कत होती थी। कभी-कभी इच्छा होती है मैं भी दूसरे बच्चों जैसा दिखूं, लेकिन कुछ नहीं कर सकता है। इसलिए जैसा हूं वैसे ही खुश हूं।

ललित की मां पर्वतबाई कहती हैं कि परिवार में 14 लोग हैं। जन्म से ही उसके शरीर पर आम बच्चों की तुलना में बहुत ज्यादा बाल हैं। डॉक्टर ने बताया था कि ललित को कंजेनिटल हायरट्राइकोसिस (congenital Hypertrichosis) नाम की जन्मजात बीमारी है और इसका इलाज मौजूद नहीं है। मैं जानती हूं वह अलग है, लेकिन मेरे लिए खास है। ललित के पिता बंकटलाल पेशे से किसान हैं।

weird disease,hair grows all over body,congenital hypertrichosis

ललित के स्कूल के हेडमास्टर बाबूलाल मकवाना कहते हैं कि वह स्कूल में दो साल से पढ़ रहा है। पढ़ाई के साथ खेलों में अच्छा प्रदर्शन करता है। ललित अपनी कक्षा में सबका प्रिय है। स्कूल के शुरुआती दिनों में लोग ललित से बात करने में कतराते थे,लेकिन धीरे-धीरे सब सामान्य व्यवहार करने लगे हैं। बता दें कि कंजेनिटल हायरट्राइकोसिस एक जन्मजात लाइलाज बीमारी है। जन्म में बाद शरीर पर बालों की लंबाई तेजी से बढ़ने लगती है और यह करीब 5 सेमी तक होती है। चेहरा, हाथ और पीठ पर खासतौर पर अधिक बाल दिखाई देते हैं।

अमेरिकन जर्नल ऑफ क्लीनिकल डर्मेटोलॉजी के मुताबिक, इलाज के तौर पर महज कुछ थैरेपी हैं, लेकिन इनके परिणाम हमेशा संतोषजनक नहीं होते। बालों की ग्रोथ, जगह, उम्र जैसे कई फैक्टर के आधार पर हेयर रिमूवल तकनीक अपनाई जाती है। वर्तमान में ब्लीचिंग, ट्रिमिंग, शेविंग, वैक्सिंग, इलेक्ट्रोलसर्जिकल एपिलेशन और लेजर हेयर रिमूवल ही इलाज के विकल्प हैं। एक्सपर्ट के मुताबिक, उम्र के साथ बढ़ते बालों के कारण कई बार मरीज भावनात्मक रूप से टूट जाता है।

ललित के विचित्र रूप को लेकर डॉक्टर्स की भी अपनी राय है। डॉ राजेश शर्मा का मानना है की यह हाइपर ट्राइकोसिस कंडीशन होती है, जिसमे बहुत ज्यादा बाल शरीर पर हो जाते हैं। कभी-कभी यह इतनी ज्यादा हो जाती है कि काफी घने बड़े बाल शरीर पर आ जाते हैं। इसका इलाज हो सकता है। इसके लिए लगातार डॉक्टर्स के संपर्क में रहना पड़ेगा। डॉक्टर राजेश शर्मा भी इस बच्चे के इलाज के लिए पहल की बात कह रहे हैं उनका कहना है कि इस समस्या के लिए वे अपने परिचित डॉक्टर्स जो यूएस व यूएसए में हैं, उनसे संपर्क कर इस बच्चे के इलाज की दिशा में कदम बढ़ाएंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

AAP की मुख्य प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ कांग्रेस में शामिल, पार्टी छोड़ने की वजह भी बताई
AAP की मुख्य प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ कांग्रेस में शामिल, पार्टी छोड़ने की वजह भी बताई
हमले में घायल पायलट स्मित मच्छार से मिले UAE के डिप्टी PM, 174 लोगों की जान बचाने के साहस को सराहा
हमले में घायल पायलट स्मित मच्छार से मिले UAE के डिप्टी PM, 174 लोगों की जान बचाने के साहस को सराहा
यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 15 आईएएस और 23 पीसीएस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी
यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 15 आईएएस और 23 पीसीएस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी
सत्यभामा पर टिप्पणी को लेकर स्टालिन पर भड़के विजय, बोले- महिलाओं के खिलाफ ऐसी भाषा स्वीकार नहीं
सत्यभामा पर टिप्पणी को लेकर स्टालिन पर भड़के विजय, बोले- महिलाओं के खिलाफ ऐसी भाषा स्वीकार नहीं
अमन सहरावत ने वर्ल्ड नंबर-1 चोंग सोंग को 11-7 से हराया, भारत को दिलाया एशियन गेम्स का 20वां गोल्ड
अमन सहरावत ने वर्ल्ड नंबर-1 चोंग सोंग को 11-7 से हराया, भारत को दिलाया एशियन गेम्स का 20वां गोल्ड
‘पैर नहीं टूटा था...’, ममता की 2021 की चोट पर शुभेंदु अधिकारी के दावे से गरमाई बंगाल की सियासत
‘पैर नहीं टूटा था...’, ममता की 2021 की चोट पर शुभेंदु अधिकारी के दावे से गरमाई बंगाल की सियासत
ईरान युद्ध पर ट्रंप का बड़ा दावा, बोले- परमाणु हथियार नहीं बनाने देंगे; युद्ध खत्म होते ही गिरेंगी तेल की कीमतें
ईरान युद्ध पर ट्रंप का बड़ा दावा, बोले- परमाणु हथियार नहीं बनाने देंगे; युद्ध खत्म होते ही गिरेंगी तेल की कीमतें
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौत से मचा हड़कंप
सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौत से मचा हड़कंप