न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

दो देशों के बीच सीमा पर एक कुत्ते की वजह से छिड़ा था भीषण युद्ध, हैरान करने वाला मामला

हम बात कर रहे हैं ग्रीस (यूनान) और बुल्गारिया के बीच हुई लड़ाई की जो कि 5 दिन तक चली थी और उसमें कई लोगों ने अपनी जान गंवाई थी।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 15 Jun 2020 5:23:29

दो देशों के बीच सीमा पर एक कुत्ते की वजह से छिड़ा था भीषण युद्ध, हैरान करने वाला मामला

इस दुनिया के इतिहास में कई ऐसे भयानक युद्ध हुए हैं जिनके परिणाम हैरान करने वाले आए हैं। इन युद्ध के पीछे के कारण भी कुछ ना कुछ महत्वपूर्ण रहे हैं। लेकिन आज हम आपको एक ऐसे युद्ध के बारे में बताने जा रहे हैं जिसके पीछे का कारण एक कुत्ता बना। जी हाँ, हम बात कर रहे हैं ग्रीस (यूनान) और बुल्गारिया के बीच हुई लड़ाई की जो कि 5 दिन तक चली थी और उसमें कई लोगों ने अपनी जान गंवाई थी।

दो देशों के बीच सीमा पर एक कुत्ते की वजह से छिड़ा था भीषण युद्ध, हैरान करने वाला मामला

बात 1925 की है। उन दिनों ग्रीस (यूनान) और बुल्गारिया के बीच काफी तनातनी चल रही थी और इन्ही दो देशों के बीच एक कुत्ते की वजह से युद्ध हुआ था। दरअसल, हुआ कुछ यूं कि ग्रीस का एक कुत्ता गलती से मैसेडोनिया की सीमा को पार कर गया। अब उस कुत्ते को पकड़ने के लिए उसका मालिक (जो ग्रीस की सेना में एक सिपाही था) भी मैसेडोनिया की सीमा में प्रवेश कर दिया।

उस समय मैसेडोनिया की सीमा की सुरक्षा की जिम्मेदारी बुल्गारिया के सैनिकों पर थी। जब बुल्गारिया के सैनिकों ने देखा कि ग्रीस का एक सैनिक उनकी सीमा में प्रवेश कर गया है तो उन्होंने बिना कुछ सोचे-समझे तुरंत उसे गोली मार दी। इस घटना का परिणाम ये हुआ कि दोनों देशों के बीच का राजनीतिक तनाव और बढ़ गया और अपने सैनिक की हत्या से नाराज ग्रीस ने बुल्गारिया पर हमला कर दिया।

दो देशों के बीच सीमा पर एक कुत्ते की वजह से छिड़ा था भीषण युद्ध, हैरान करने वाला मामला

ग्रीस और बुल्गारिया के बीच यह लड़ाई 18 अक्तूबर से 23 अक्तूबर के बीच लड़ी गई थी। इस युद्ध में करीब 50 लोग मारे गए थे। यह युद्ध बुल्गारिया जीत गया, लेकिन बाद में दोनों देशों के बीच एक संधि हुई, जिसमें यह तय हुआ कि युद्ध में बुल्गारिया को जितना नुकसान हुआ है, उसकी भरपाई ग्रीस करेगा। आखिरकार ग्रीस ने हर्जाने के तौर पर बुल्गारिया को 45 हजार पाउंड यानी अभी के हिसाब से करीब 43 लाख रुपये का भुगतान किया।

इस लड़ाई को 'पेट्रीक की घटना' के तौर पर जाना जाता है। एक कुत्ते की वजह से दो देशों के बीच लड़ाई और जान-माल की भारी क्षति मुर्खतापूर्ण लड़ाई तो लगती है, लेकिन यह अपने आप में बेहद ही अलग किस्म की और रोचक लड़ाई थी, जो शायद ही कभी भविष्य में दोहराया जाए।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका के टाइम्स स्क्वायर में फायरिंग से दहशत, जान बचाने के लिए दौड़े लोग; सामने आया वीडियो

राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर CM योगी का पहला बयान, बोले- जिसके पास प्रमाण हों वे आगे आएं, SIT जांच में सामने आएगा पूरा सच

नीट यूजी ड्रेस कोड क्या है, जूते-जूलरी पर पूरी तरह प्रतिबंध; 3 बड़े बदलावों पर ध्यान दें, एडमिट कार्ड की 2 कॉपी अनिवार्य, जानें 10 अहम नियम

केंद्र सरकार के फैसले को हाईकोर्ट का समर्थन, 22 जून तक टेलीग्राम पर रोक कायम

उमस ने बढ़ाई मुंबई वालों की परेशानी, रात को ठंडी हवा की तलाश में समुद्र किनारे सोने पहुंच रहे लोग

मुझे मेरी बंदूकबाज पत्नी से बचाइए... ग्वालियर में पति ने लगाई गुहार, कई शादियों और लाखों की ठगी के आरोप

FIFA World Cup 2026: 6-0 की जीत के बीच कनाडा को करारा झटका, इस्माइल कोने चोटिल होकर टूर्नामेंट से बाहर

छत्तीसगढ़ के दुर्गम वनांचल में पहली बार पहुंचे कलेक्टर, 8 किलोमीटर पैदल सफर कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं

Samsung Galaxy S25 Ultra पर बड़ी छूट, 200MP कैमरे वाला प्रीमियम फोन अब भारी डिस्काउंट के साथ उपलब्ध

23 जून को अश्लेषा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे शुक्र, कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए खुल सकते हैं धन और तरक्की के नए रास्ते

पुणे में स्वयंभू बाबा पर बड़ा शिकंजा, 25 साल तक ‘दैवी शक्ति’ के नाम पर शोषण का आरोप; आश्रम से सुरंग भी मिली

BSNL ने पेश किया 30 दिन वाला किफायती वैल्यू पैक, अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिल रहे कई फायदे

शाकाहारी डाइट में कहां मिलता है सबसे ज्यादा प्रोटीन, डॉक्टर ने बताए फल और सब्जियों के बेस्ट नेचुरल सोर्स

3 Idiots 2: अब कॉलेज नहीं, जिंदगी की नई चुनौतियों से जूझेंगे रैंचो, फरहान और राजू; राजकुमार हिरानी ने दिए कहानी के संकेत