Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

इस जंगल का बांस किया जाता है सिर्फ पूजा में इस्तेमाल, अन्य काम में लेने से होती है अनहोनी

अबूझमाड़ के ताड़ोनार पंचायत के गांव करेड़कानार के करीब एक एकड़ के बांस के वन को इतना पवित्र माना जाता है कि, यहां से बास्ता और मशरुम (फूटू) तक नहीं ले जाया जाता है

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 06 Mar 2019 4:12:53

इस जंगल का बांस किया जाता है सिर्फ पूजा में इस्तेमाल, अन्य काम में लेने से होती है अनहोनी

आप सभी यह तो जानते ही है कि हमारे जीवन मे जंगलों का बड़ा महत्व होता है जो हमें कई चीजें देते हैं। आज हम भी आपको एक जंगल के बारे में बताने जा रहे हैं लेकिन यह जंगल अपनेआप में विशेषता लिए हुए हैं। जी हाँ, इस जंगल के बांस को अपनी पवित्रता के लिए जाना जाता है और यह केवल देवताओं की पूजा में ही इस्तेमाल किया जाता हैं। तो आइये जानते है इस अनोखे जंगल के बारे में।

अबूझमाड़ के ताड़ोनार पंचायत के गांव करेड़कानार के करीब एक एकड़ के बांस के वन को इतना पवित्र माना जाता है कि, यहां से बास्ता और मशरुम (फूटू) तक नहीं ले जाया जाता है। इस वन के बांस केवल देवों की पूजा में इस्तेमाल के लिए होते है। कोड़कानार के बुजुर्ग सोमारु कोर्राम बताते है कि उनके पैदा होने के पहले से इस वन के बांस का इस्तेमाल करने की वर्जना है। उनका मानना है कि जो यहां से बांस ले जाता है उसके साथ अनहोनी होती है। यही वजह है कि यहां से न तो बास्ता निकाला जाता है और न ही मशरुम तोड़ा जाता है।
गंगदेर कवाची का कहना है कि अब तक इस स्थान से किसी ने बांस की चोरी नहीं की है और न ही किसी ने घरेलू इस्तेमाल के लिए बांस लिया है। ग्रामीण बुदरु मंडावी बताते है कि नेडऩार में पाण्डलिया देव, ताड़ोनार में उदूमकवार व कोड़कानार में कण्डामुदिया देव के मंदिर है। इन देवों के लाट के लए यहां से बांस ले जाया जाता है। यहां सिर्फ गायता यानी पुजारी को ही बांस काटने का हक है और वह भी देव लाट के लिए।

गांव के लोग बताते है कि इसके लिए एक बण्डा होता है। बांस काटने के बाद उसे एक कपड़े से लपेट दिया जाता है। इस बण्डे का उपयोग सिर्फ इस ‘पवित्र’ वन से बांस काटने के लिए होता है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

Cyclone Akvan: 145 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है हवा की रफ्तार, मछुआरों को समुद्र से दूर रहने की सलाह
Cyclone Akvan: 145 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है हवा की रफ्तार, मछुआरों को समुद्र से दूर रहने की सलाह
पीएम मोदी आज मनीला जाएंगे, ASEAN सम्मेलन में व्यापार और समुद्री सुरक्षा पर होगी चर्चा
पीएम मोदी आज मनीला जाएंगे, ASEAN सम्मेलन में व्यापार और समुद्री सुरक्षा पर होगी चर्चा
दिल्ली की हवा में थोड़ी राहत, AQI 211 पर पहुंचा; GRAP-3 के प्रतिबंध अभी लागू
दिल्ली की हवा में थोड़ी राहत, AQI 211 पर पहुंचा; GRAP-3 के प्रतिबंध अभी लागू
AI से चलने वाले हथियारों पर लगाम की तैयारी, जिनेवा में आज से संयुक्त राष्ट्र की बैठक
AI से चलने वाले हथियारों पर लगाम की तैयारी, जिनेवा में आज से संयुक्त राष्ट्र की बैठक
चीन की अर्थव्यवस्था को झटका, अक्टूबर में औद्योगिक उत्पादन और खुदरा बिक्री की रफ्तार घटी
चीन की अर्थव्यवस्था को झटका, अक्टूबर में औद्योगिक उत्पादन और खुदरा बिक्री की रफ्तार घटी
रामायण बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: 11वें दिन ₹75 करोड़ की कमाई, भारत में नेट कलेक्शन ₹760 करोड़ पार
रामायण बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: 11वें दिन ₹75 करोड़ की कमाई, भारत में नेट कलेक्शन ₹760 करोड़ पार
छठ का 36 घंटे का व्रत पूरा करने के बाद क्या खाएं? अचानक भारी भोजन करना पड़ सकता है भारी
छठ का 36 घंटे का व्रत पूरा करने के बाद क्या खाएं? अचानक भारी भोजन करना पड़ सकता है भारी
सर्दियों में सिर में खुजली और सफेद परत क्यों जमती है? डैंड्रफ और ड्राई स्कैल्प में पहचानें फर्क
सर्दियों में सिर में खुजली और सफेद परत क्यों जमती है? डैंड्रफ और ड्राई स्कैल्प में पहचानें फर्क
सर्दियों में थाली में जरूर शामिल करें सरसों, बाजरा और आंवला, जानें इन 5 मौसमी चीजों के फायदे
सर्दियों में थाली में जरूर शामिल करें सरसों, बाजरा और आंवला, जानें इन 5 मौसमी चीजों के फायदे
BJP ने पंजाब चुनाव की तैयारी तेज की, राघव चड्ढा और हरभजन सिंह को मिली अहम जिम्मेदारी
BJP ने पंजाब चुनाव की तैयारी तेज की, राघव चड्ढा और हरभजन सिंह को मिली अहम जिम्मेदारी
चार दिन की पूछताछ के बाद आजम खान को राहत, ED ने रिमांड बढ़ाने से किया इनकार
चार दिन की पूछताछ के बाद आजम खान को राहत, ED ने रिमांड बढ़ाने से किया इनकार
नेशंस लीग: इंग्लैंड ने स्पेन को 3-2 से हराया, 43 मैचों का अजेय सिलसिला टूटा
नेशंस लीग: इंग्लैंड ने स्पेन को 3-2 से हराया, 43 मैचों का अजेय सिलसिला टूटा
दिल्ली में आज से राष्ट्रीय साइबर सुरक्षा सम्मेलन, AI और डिजिटल फॉरेंसिक पर चर्चा
दिल्ली में आज से राष्ट्रीय साइबर सुरक्षा सम्मेलन, AI और डिजिटल फॉरेंसिक पर चर्चा
सर्दियों में बिना हीटर घर गर्म रखने के तरीके
सर्दियों में बिना हीटर घर गर्म रखने के तरीके
astrology