न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

क्रिकेट इतिहास का सबसे शर्मनाक मैच, दोनों देशों के प्रधानमंत्री ने की इसकी आलोचना

आज हम आपको इस शर्मनाक मैच से जुडी जानकारी बताने जा रहे हैं। तो आइये जानते है इसके बारे में...

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 06 Mar 2019 4:12:59

क्रिकेट इतिहास का सबसे शर्मनाक मैच, दोनों देशों के प्रधानमंत्री ने की इसकी आलोचना

वर्तमान समय में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच क्रिकेट मैच की एकदिवसीय श्रृंखला का आयोजन हमारे देश में किया जा रहा हैं। लेकिन क्या आप जानते है कि मेहमान टीम का एक मैच ऐसा भी हुआ है जिसे क्रिकेट के इतिहास में सबसे शर्मनाक माना जाता है और इस मैच की आलोचना दोनों देश के प्रधानमंत्री ने भी की। आज हम आपको इस शर्मनाक मैच से जुडी जानकारी बताने जा रहे हैं। तो आइये जानते है इसके बारे में...

इस दिन को कुछ लोग ‘ब्लैक अंडरआर्म’ के नाम से भी जानते हैं क्योंकि इस मैच में क्रिकेट के सारे नियमों को ताक पर रखकर मैच जीता गया। 1981 में न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज हुई थी। इस सीरीज के पहले दो मैचों में से ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड ने एक-एक मैच जीतकर सीरीज में 1-1 से बराबरी कर ली। सीरीज का आखिरी मैच निर्णायक मैच था और दोनों टीमों ने इस मैच में जीत के लिए पूरी जान लगा दी।

मैच के अंतिम क्षणों में न्यूजीलैंड को मैच को टाई कराने के लिए 1 गेंद में 6 रनों की जरूरत थी। इस ओवर को ऑस्ट्रेलिया के कप्तान ग्रेग चैपल के भाई ट्रेवर चैपल डाल रहे थे। ग्रेग को यह अंदेशा था कि कहीं ट्रेवर अंतिम गेंद में छक्का ना मार दे। उन्होंने ट्रेवर को कहा कि वो अंडरआर्म (जमीन में लुढ़कती गेंद) गेंद फेंके। पहले तो ट्रेवर ने इस बात को नैतिकता के खिलाफ बताते हुए इंकार कर दिया, लेकिन अंत में उन्हें भाई की बात माननी पड़ी। ट्रेवर की इस कायरता भरी गेंद ने न्यूजीलैंड टीम को गुस्से से भर दिया, उनमें से एक क्रिकेटर ने तो मैदान पर बैट पटक दिया।

उस दौर में क्रिकेट में अंडरऑर्म गेंद की मनाही नहीं थी, लेकिन इसे जेंटलमैन गेम का हिस्सा भी नहीं माना जाता था। ऑस्ट्रेलिया के इस कायरता भरे खेल की पूरे क्रिकेट जगत में जमकर आलोचना हुई। क्रिकेट मैच के बाद यह भी खबरें सुनने को मिली कि जब ग्रेग ने यह निर्णय लिया तो कमेंट्री कर रहे उनके बड़े भाई इयान चैपल ने ग्रेग से कहा था, ‘नहीं ग्रेग, तुम ऐसा नहीं कर सकते।’ लेकिन शायद ग्रेग के सिर पर जीत का भूत सवार था और वह इस मैच को किसी भी कीमत पर गंवाना नहीं चाहते थे और इसलिए चैपल ने ये शर्मनाक नीति अपनाई।

उस समय रॉबर्ट मूल्डून न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री थे। वो क्रिकेट के शौकीन माने जाते थे। माना जाता है कि प्रधानमंत्री ऑस्ट्रेलियन टीम की इस हरकत से इस कदर नाराज थे कि उन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इस हरकत को खेल भावना के विरुद्ध बताते हुए इसकी कड़ी आलोचना की। वहीं ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री माल्कॉम फ्रेजर ने भी अपने देश के खिलाडिय़ों की इस करतूत का बचाव नहीं किया और नाखुशी जाहिर करते हुए इसे सबसे खराब क्रिकेट कहा।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

AAP की मुख्य प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ कांग्रेस में शामिल, पार्टी छोड़ने की वजह भी बताई
AAP की मुख्य प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ कांग्रेस में शामिल, पार्टी छोड़ने की वजह भी बताई
हमले में घायल पायलट स्मित मच्छार से मिले UAE के डिप्टी PM, 174 लोगों की जान बचाने के साहस को सराहा
हमले में घायल पायलट स्मित मच्छार से मिले UAE के डिप्टी PM, 174 लोगों की जान बचाने के साहस को सराहा
यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 15 आईएएस और 23 पीसीएस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी
यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 15 आईएएस और 23 पीसीएस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी
सत्यभामा पर टिप्पणी को लेकर स्टालिन पर भड़के विजय, बोले- महिलाओं के खिलाफ ऐसी भाषा स्वीकार नहीं
सत्यभामा पर टिप्पणी को लेकर स्टालिन पर भड़के विजय, बोले- महिलाओं के खिलाफ ऐसी भाषा स्वीकार नहीं
अमन सहरावत ने वर्ल्ड नंबर-1 चोंग सोंग को 11-7 से हराया, भारत को दिलाया एशियन गेम्स का 20वां गोल्ड
अमन सहरावत ने वर्ल्ड नंबर-1 चोंग सोंग को 11-7 से हराया, भारत को दिलाया एशियन गेम्स का 20वां गोल्ड
‘पैर नहीं टूटा था...’, ममता की 2021 की चोट पर शुभेंदु अधिकारी के दावे से गरमाई बंगाल की सियासत
‘पैर नहीं टूटा था...’, ममता की 2021 की चोट पर शुभेंदु अधिकारी के दावे से गरमाई बंगाल की सियासत
ईरान युद्ध पर ट्रंप का बड़ा दावा, बोले- परमाणु हथियार नहीं बनाने देंगे; युद्ध खत्म होते ही गिरेंगी तेल की कीमतें
ईरान युद्ध पर ट्रंप का बड़ा दावा, बोले- परमाणु हथियार नहीं बनाने देंगे; युद्ध खत्म होते ही गिरेंगी तेल की कीमतें
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौत से मचा हड़कंप
सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौत से मचा हड़कंप