न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

विकिपीडिया से जुड़ी रोचक बातें, 2001 में ज़िमी वेल्स और लैरी सैंगर की थी इसकी शुरुआत

विकिपीडिया पर आपको सभी जानकारी एकसाथ उपलब्ध हो सकती हैं। लेकिन आज हम आपको सबकी जानकारी रखने वाले विकिपीडिया से जुडी रोचक बातों की जानकारी देने जा रहे हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 06 Mar 2019 4:13:13

विकिपीडिया से जुड़ी रोचक बातें, 2001 में ज़िमी वेल्स और लैरी सैंगर की थी इसकी शुरुआत

आज के समय में व्यक्ति इन्टरनेट पर पूरी तरह से निर्भर हो चूका हैं। किसी भी जानकारी को प्राप्त करने के लिए वह इंटरनेट का सहारा लेता हैं। इस जानकारी को पाने का सबसे अच्चा जरिया बना है विकिपीडिया। जी हाँ, विकिपीडिया पर आपको सभी जानकारी एकसाथ उपलब्ध हो सकती हैं। लेकिन आज हम आपको सबकी जानकारी रखने वाले विकिपीडिया से जुडी रोचक बातों की जानकारी देने जा रहे हैं। तो आइये जानते है इसके बारे में...

करीब 18 साल पहले शुरू की गई विकिपीडिया आज इंटरनेट पर खास जगह बना चुकी हैं। अग़र आप भी किसी चीज़ की ज़ानकारी लेने के लिए “Wikipedia” का इस्तेमाल करते हैं तो आपको इसके बारे में ये रोचक तथ्य ज़रूर ज़ानने चाहिए।

* विकिपीडिया की शुरुआत ज़िमी वेल्स और लैरी सैंगर ने 2001 में की थी।

* ये कोई नहीं ज़ानता कि विकिपीडिया का पहला आर्टिकल कौन-सा था विकिपीडिया के फाउंडर ज़िमी वेल्स ने इस बात की पुष्टि कि, की उनकी वेबसाइट का पहला आर्टिकल साइट पर ही कहीं खो गया हैं। हालांकि उन्होंने ये बात ज़रूर मानी की इस आर्टिकल को उन्होंने खुद एडिट किया था और इसका शीर्षक हैलो वर्ल्ड था।

* विकीपीडिया में विकी शब्द का मतल़ब “ज़ल्दी” हैं। यह शब्द “हवाई भाषा” से लिया गया हैं।

* अंग्रेजी विकिपीडिया में वेबसाइट्स में से सबसे ज्यादा, 46 लाख आर्टिकल मौजूद हैं।

* विकिपीडिया पर रोजाना 7 हजार नए आर्टिकल पब्लिश होते हैं।

* हिन्दी विकिपीडिया जुलाई 2003 में अस्तित्व में आया और 2015 तक हिन्दी विकीपीडिया में 1 लाख पेज और 2 लाख सदस्यों का ऑकडा पार किया।

* विकिपीडिया भारत की सबसे मश़हूर सातवीं वेबसाइट है, जो ट्विटर से ज़्यादा इस्तेमाल की जाती हैं।

* विकिपीडिया का पहला logo 17 साल के यूज़र पाॅल स्टैनसिफर ने बनाया था। इसे 2003 में डिज़ाइन काम्पीटिशन से चुना गया।

* “Sex” विकिपीडिया का सबसे मश़हूर आर्टिकल हैं, ज़ो हर भाषा में मौज़ूद हैं।

* हर महीने 5 करोड़ से ज़्यादा यूज़र्स विकिपीडिया का इस्तेमाल करते हैं। और हर महीने इसे 2 अऱब से ज़्यादा बार पढ़ा ज़ाता हैं।

* विकिपीडिया पर सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला पेज़, Apple Founder स्टीव जॉब्स का हैं। 6 अक्टूबर 2011 को 74 लाख और अगले दिन 16 लाख से ज्यादा यूजर्स ने इस पेज को देखा।

* विकिपीडिया की एक बर्थडे कमिटी हैं, जो उन विकिपीडियन को ज़न्मदिन की बधाई देती हैं, ज़िनका नाम http://meta.wikimedia.org/wiki/List_of_Wikimedians_by_bithday पेज़ पर दर्ज हैं।

* विकिपीडिया पर 50 फीसदी यूज़र ट्रैफिक “Google” के ज़रिए आता हैं।

* वर्तमान आंकड़ों के अनुसार विकीपीडिया के 17।6 करोड़ आर्टिकल्स को एक अरब बार एडिट किया जा चुका है।

* पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति जॉर्ज डब्ल्यू बुश का विकिपीडिया पेज़ सबसे ज़्यादा एडिट किया गया। इसे 46 हज़ार बार एडिट किया गया।

* भारत के बारें में जो विकिपीडिया पेज़ हैं, उसे 22,271 बार एडिट किया गया हैं। ये पंद्रहवां सबसे ज़्यादा एडिट किया गया पेज़ हैं।

* साल 2006 में पहली बार विकिपीडिया पर आर्टिकल एडिट करने वाले शख्स का नाम टाइम मैगज़ीन में शुमार किया गया।

* विकीपीडिया पर पैसे कमाने के लिए कोई भी विज्ञापन नहीं दिखाया जाता हैं।

* विकिपीडिया को “नो लॉस नो प्रॉफिट” के आधार पर रन किया जाता हैं। वेबसाइट के संचालन के लिए यह डोनेशन लेती हैं।

* विकिपीडिया के कुल 1,15,000 एक्टिव एडिटर्स और 2 करोड़ 70 लाख रजिस्टर्ड एडिटर्स हैं।

* विकिपीडिया के थीम सॉंग का नाम “Hotel Wikipedia” हैं। इसे साल 2004 में लांच किया गया था।

* अगर “Wikipedia” की इंग्लिश आपको बहुत कठिन लग रही हैं तो बांई तरफ “Simple English” के ऑप्शन पर क्लिक कीजिए।

* विकिपीडिया पर आने वाले लोगों की संख्या में बड़ा ही विरोधाभास है। इस वेबसाइट पर अधिकांश आने वाले लोगों की संख्या में पुरुष करीब 90% हैं और महिलाएं करीब 9% ही हैं।

* इस वेबसाइट पर हर भाषा में आर्टिकल उपलब्ध हैं और इसको हर देश में खूब पसंद किया जाता है। इस वेबसाइट पर कुछ ऐसी भाषाएँ भी उपलब्ध हैं जो इंटरनेट पर भी उपलब्ध नहीं हैं।

* कोन्सेर्वापेडिया नामक वेबसाइट ने विकिपीडिया पर यह इल्ज़ाम लगाया था कि उनके सारे लेख चुराए हुए हैं और सारी जानकारी गलत हैं मगर इन सब से कुछ भी नहीं हुआ, विकिपीडिया आज भी उतनी इस्तेमाल की जाती हैं जितना की पहले की जाती थी।

* एक और खास बात यह हैं कि विकीपीडिया का मुकाबला ख़ुद विकीपीडिया से ही रहता हैं, यहां यह पता लगाना मुश्किल होता हैं कि सर्वाधिक ताजा आर्टिकल कौन-सा हैं।

* विकिपीडिया एक प्रतियोगिता की शुरूआत करने वाला हैं, जिसका सवाल है कि विकिपीडिया पर लिखा जाने वाला आखिरी आर्टिकल कौन-सा होगा।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

AAP की मुख्य प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ कांग्रेस में शामिल, पार्टी छोड़ने की वजह भी बताई
AAP की मुख्य प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ कांग्रेस में शामिल, पार्टी छोड़ने की वजह भी बताई
हमले में घायल पायलट स्मित मच्छार से मिले UAE के डिप्टी PM, 174 लोगों की जान बचाने के साहस को सराहा
हमले में घायल पायलट स्मित मच्छार से मिले UAE के डिप्टी PM, 174 लोगों की जान बचाने के साहस को सराहा
यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 15 आईएएस और 23 पीसीएस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी
यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 15 आईएएस और 23 पीसीएस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी
सत्यभामा पर टिप्पणी को लेकर स्टालिन पर भड़के विजय, बोले- महिलाओं के खिलाफ ऐसी भाषा स्वीकार नहीं
सत्यभामा पर टिप्पणी को लेकर स्टालिन पर भड़के विजय, बोले- महिलाओं के खिलाफ ऐसी भाषा स्वीकार नहीं
अमन सहरावत ने वर्ल्ड नंबर-1 चोंग सोंग को 11-7 से हराया, भारत को दिलाया एशियन गेम्स का 20वां गोल्ड
अमन सहरावत ने वर्ल्ड नंबर-1 चोंग सोंग को 11-7 से हराया, भारत को दिलाया एशियन गेम्स का 20वां गोल्ड
‘पैर नहीं टूटा था...’, ममता की 2021 की चोट पर शुभेंदु अधिकारी के दावे से गरमाई बंगाल की सियासत
‘पैर नहीं टूटा था...’, ममता की 2021 की चोट पर शुभेंदु अधिकारी के दावे से गरमाई बंगाल की सियासत
ईरान युद्ध पर ट्रंप का बड़ा दावा, बोले- परमाणु हथियार नहीं बनाने देंगे; युद्ध खत्म होते ही गिरेंगी तेल की कीमतें
ईरान युद्ध पर ट्रंप का बड़ा दावा, बोले- परमाणु हथियार नहीं बनाने देंगे; युद्ध खत्म होते ही गिरेंगी तेल की कीमतें
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौत से मचा हड़कंप
सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौत से मचा हड़कंप