न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

इस लड़की को है अजीब बिमारी, खुद को सूखा रखने के लिए साथ रखती है ड्रायर

वर्तमान समय में ऐसी कई बीमारियाँ होने लगी है जिसका इलाज ढूँढने में मेडिकल साइंस को बड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 09 Feb 2019 3:47:03

इस लड़की को है अजीब बिमारी, खुद को सूखा रखने के लिए साथ रखती है ड्रायर

वर्तमान समय में ऐसी कई बीमारियाँ होने लगी है जिसका इलाज ढूँढने में मेडिकल साइंस को बड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है। आए दिन ऐसी कई बीमारियों के बारे में सुनने को मिलता है जिन पर विश्वास कर पाना बहुत मुश्किल काम होता है। आज हम आपको एक ऐसी ही अनोखी बिमारी के बारे में बताने जा रहे है जिसमें इस महिला को अपने साथ हेयर ड्रायर रखने की जरूरत पड़ती है। तो आइये जानते है इस महिला की अनोखी बिमारी के बारे में।

sweating,latest news,khabren zara hatke,hatke kahabar,off beat news,weird news,omg,weird news,weird world,off beat stories,texas,usa,weird story

अमेरिका के टेक्सस की रहने वाली एक 20 वर्षीय लड़की का शरीर पल भर में अपने आप ही गीला हो जाता है। खुद को सूखा रखने के लिए मजबूरन उसे अपने साथ एक इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस रखना पड़ता है। लड़की का नाम सोफी ड्वेर है और वो एक कॉलेज स्टूडेंट है। दरअसल, सोफी को एक बीमारी है, जिसकी वजह से उसे किसी आम आदमी के मुकाबले 10 गुना ज्यादा पसीना आता है। इस परेशानी की वजह से उसकी जिंदगी काफी मुश्किल हो चुकी है। यहां तक कि उसे जिंदा रहने के लिए हर दिन लगभग 6 लीटर पानी पीना पड़ता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सोफी जब इस समस्या से बहुत ज्यादा परेशान हो गई, तब उसके माता-पिता उसे डॉक्टर के पास ले गए। डॉक्टर ने जांच के बाद बताया कि सोफी को हाइपरहाइड्रोसिस नामक एक रेयर बीमारी है। यह ऐसी बीमारी है जो हर 200 लोगों में से एक को प्रभावित करती है।

sweating,latest news,khabren zara hatke,hatke kahabar,off beat news,weird news,omg,weird news,weird world,off beat stories,texas,usa,weird story

हाइपरहाइड्रोसिस बीमारी में इंसान के शरीर से बहुत ज्यादा पसीना निकलता है। ऐसा लगता है जैसे वो शख्स अभी-अभी नहा कर आया हो। सोफी के साथ भी ऐसा ही होता है। उसके कपड़े काफी जल्दी गीले हो जाते हैं, जिसकी वजह से उसे दिनभर में कई बार कपड़े बदलने पड़ते हैं। सोफी कहती हैं, 'कपड़े भींग जाने की वजह से मुझे लोगों के बीच जाने में भी शर्म आने लगी थी। यहां तक कि मेरे ब्वॉयफ्रेंड ने भी इस बीमारी की वजह से मुझे छोड़ दिया। मैं किसी के साथ डेट करने से भी डरने लगी हूं'। सोफी का कहना है कि सर्दियों के मौसम में उन्हें सबसे ज्यादा परेशानी होती है, क्योंकि ठंड में वो गर्म कपड़े पहने रहती हैं लेकिन पसीना उनके शरीर को और ठंडा कर देता है। उनका कहना है कि पसीने से उनके कपड़े इतने भीग जाते हैं कि बाहर निकलते ही वो जम जाते हैं। सोफी ने आगे बताया कि वो जब भी कहीं बाहर जाती हैं तो हमेशा अपने साथ एक हेयर ड्रायर लेकर चलती हैं। बाहर में जब भी कभी उन्हें पसीना होने लगता है तो उस हेयर ड्रायर से वो खुद को सुखा लेती हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

74 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह गए कतर के पूर्व अमीर शेख हमद बिन खलीफा
74 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह गए कतर के पूर्व अमीर शेख हमद बिन खलीफा
भारत में फिर कोरोना का खतरा! आंध्र प्रदेश में 2 लोगों की मौत के बाद प्रशासन हाई अलर्ट पर
भारत में फिर कोरोना का खतरा! आंध्र प्रदेश में 2 लोगों की मौत के बाद प्रशासन हाई अलर्ट पर
ओमान तट के पास कमर्शियल जहाज पर हमला, 11 भारतीय थे सवार; विदेश मंत्रालय ने जताई चिंता, एक नागरिक अब भी लापता
ओमान तट के पास कमर्शियल जहाज पर हमला, 11 भारतीय थे सवार; विदेश मंत्रालय ने जताई चिंता, एक नागरिक अब भी लापता
जून में भारत ने रूस से रिकॉर्ड स्तर पर खरीदा कच्चा तेल, आयात 34% बढ़कर 4.5 अरब यूरो पहुंचा
जून में भारत ने रूस से रिकॉर्ड स्तर पर खरीदा कच्चा तेल, आयात 34% बढ़कर 4.5 अरब यूरो पहुंचा
गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा करेंगी बॉलीवुड में एंट्री, बेटे यशवर्धन के साथ एकता कपूर की फिल्म में आएंगी नजर
गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा करेंगी बॉलीवुड में एंट्री, बेटे यशवर्धन के साथ एकता कपूर की फिल्म में आएंगी नजर
ट्विषा शर्मा केस में नया खुलासा, दूसरे पोस्टमार्टम में फंदे पर मिले स्किन टिश्यू
ट्विषा शर्मा केस में नया खुलासा, दूसरे पोस्टमार्टम में फंदे पर मिले स्किन टिश्यू
लौकी की हेल्दी और टेस्टी बर्फी बनाने का आसान तरीका, एक बार खाएंगे तो बार-बार बनाएंगे
लौकी की हेल्दी और टेस्टी बर्फी बनाने का आसान तरीका, एक बार खाएंगे तो बार-बार बनाएंगे
विंबलडन 2026: लिंडा नोस्कोवा बनीं महिला सिंगल्स चैंपियन, रोमांचक फाइनल में कैरोलीना मुचोवा को हराकर जीता पहला ग्रैंड स्लैम
विंबलडन 2026: लिंडा नोस्कोवा बनीं महिला सिंगल्स चैंपियन, रोमांचक फाइनल में कैरोलीना मुचोवा को हराकर जीता पहला ग्रैंड स्लैम
टीवी एक्टर रोहित चंदेल पर POCSO के तहत कार्रवाई, पुलिस बोली- पूछताछ में किया अहम खुलासा
टीवी एक्टर रोहित चंदेल पर POCSO के तहत कार्रवाई, पुलिस बोली- पूछताछ में किया अहम खुलासा
फीफा वर्ल्ड कप 2026: अर्जेंटीना ने स्विट्जरलैंड को 3-1 से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, अब इंग्लैंड से होगी टक्कर
फीफा वर्ल्ड कप 2026: अर्जेंटीना ने स्विट्जरलैंड को 3-1 से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, अब इंग्लैंड से होगी टक्कर
'धमाल 4' की रिलीज के बावजूद नहीं थमी 'अल्फा' की रफ्तार, शनिवार को की दमदार कमाई
'धमाल 4' की रिलीज के बावजूद नहीं थमी 'अल्फा' की रफ्तार, शनिवार को की दमदार कमाई
बेंगलुरु में महिला के घर जबरन घुसा डिलीवरी बॉय, वॉशरूम इस्तेमाल करने के बाद करने लगा अश्लील हरकत, गिरफ्तार
बेंगलुरु में महिला के घर जबरन घुसा डिलीवरी बॉय, वॉशरूम इस्तेमाल करने के बाद करने लगा अश्लील हरकत, गिरफ्तार
घर पर बनाएं क्रीमी मैकरोनी सलाद, ठंडा करके खाएंगे तो दोगुना बढ़ जाएगा स्वाद; नोट करें आसान रेसिपी
घर पर बनाएं क्रीमी मैकरोनी सलाद, ठंडा करके खाएंगे तो दोगुना बढ़ जाएगा स्वाद; नोट करें आसान रेसिपी
'अगर खुद पर भरोसा नहीं है तो न्यूयॉर्क आपको पीछे छोड़ देगा', शख्स का वीडियो हुआ वायरल
'अगर खुद पर भरोसा नहीं है तो न्यूयॉर्क आपको पीछे छोड़ देगा', शख्स का वीडियो हुआ वायरल