Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

अनूठे तरीके से प्लास्टिक कचरे का किया जा रहा उपयोग, लकड़ी बनाकर फर्नीचर में होगा इस्तेमाल

कनाडा में एक कंपनी ने प्लास्टिक कचरे के रीसाइकिल का एक बहुत ही बढ़िया विकल्प तैयार किया है।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 18 Jan 2020 9:08:14

अनूठे तरीके से प्लास्टिक कचरे का किया जा रहा उपयोग, लकड़ी बनाकर फर्नीचर में होगा इस्तेमाल

वर्तमान समय में हर देश के सामने प्लास्टिक कचरे का निस्तारण करना सबसे बड़ी परेशानी बना हुआ हैं। प्लास्टिक का इस्तेमाल करना लोग बंद नहीं कर पा रहे हैं और इनको समाप्त होने में कई सालों लग जाते हैं। ऐसे में जरूरी हैं कि प्लास्टिक कचरे का रीसाइकिल कर उपयोग में लिया जाए। ऐसा ही कुछ देखने को मिल रहा हैं कनाडा में जहां एक कंपनी ने प्लास्टिक कचरे के रीसाइकिल का एक बहुत ही बढ़िया विकल्प तैयार किया है। यह कंपनी प्लास्टिक के कचरे को रीसाइकिल कर लकड़ी का रूप दे रही है।

कनाडा के नोवा स्कॉटिया प्रांत के हॉलीफैक्स में कुल 80 फीसदी प्लास्टिक कचरे को केवल इसी एक कंपनी के द्वारा रीसाइकिल किया जा रहा है। गुडवुड नामक यह कंपनी प्लास्टिक के कचरे को लकड़ी जैसा रूप दे रही है, जिसका इस्तेमाल बिल्डिंग ब्लॉक बनाने में किया जा रहा है। लकड़ी के तरह ही इन ब्लॉक में भी ड्रिल किया जा सकता है और उनमें कील ठोकी जा सकती है। हॉलीफैक्स के प्रांतीय विधायक कंपनी के इस प्रयास से काफी खुश हैं और वे इसे दोहरी सफलता मान रहे हैं। प्लास्टिक कचरे के निपटान के साथ-साथ लकड़ी का विकल्प मिलने से पेड़ों की कटाई पर भी रोक लग जाएगी।
weird news,weird idea,recycling plastic waste,plastic turns into wood,furniture and building block by plastic पीछले साल दिसंबर में ही इस कंपनी ने अपना नाम गुडवुड रखा है। इस कंपनी ने सोबे ग्रॉसरी स्टोर के साथ मिलकर एक ऐसा पार्किंग एरिया तैयार किया था, जो पूरी तरह से प्लास्टिक के कचरे से बना हुआ था। कंपनी के पास आने वाला अधिकतर कचरा प्लास्टिक की थैलियों के रूप में आता है। इसके अलावा यह कंपनी प्लास्टिक के जार व पैकेजिंग में इस्तेमाल होने वाले प्लास्टिक को भी रीसाइकिल करती है। गुडवुड कंपनी के उपाध्यक्ष माइक चैसी के मुताबिक उनके बनाए उत्पाद से पार्क की बेंच से लेकर पिकनिक टेबल तक तैयार किए जा सकते हैं। कंपनी इस प्रयास में है कि वह अपने बिजनेस मॉडल को अन्य क्षेत्रों में भी फैलाए। माइक चैसी बताते हैं कि प्लास्टिक के इस्तेमाल को पूरी तरह खत्म नहीं किया जा सकता है। ऐसे में हमें ऐसे तरीके तलाशने हैं, जिससे यह कचरा संसाधन बन जाए।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

Cyclone Akvan: 145 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है हवा की रफ्तार, मछुआरों को समुद्र से दूर रहने की सलाह
Cyclone Akvan: 145 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है हवा की रफ्तार, मछुआरों को समुद्र से दूर रहने की सलाह
प्रधानमंत्री मोदी फिलीपींस रवाना, ASEAN और ईस्ट एशिया समिट में व्यापार व समुद्री सुरक्षा पर होगी चर्चा
प्रधानमंत्री मोदी फिलीपींस रवाना, ASEAN और ईस्ट एशिया समिट में व्यापार व समुद्री सुरक्षा पर होगी चर्चा
दिल्ली की हवा में थोड़ी राहत, AQI 211 पर पहुंचा; GRAP-3 के प्रतिबंध अभी लागू
दिल्ली की हवा में थोड़ी राहत, AQI 211 पर पहुंचा; GRAP-3 के प्रतिबंध अभी लागू
क्या मशीनें तय करेंगी युद्ध में किस पर हमला करना है? जिनेवा में शुरू हुई अहम चर्चा
क्या मशीनें तय करेंगी युद्ध में किस पर हमला करना है? जिनेवा में शुरू हुई अहम चर्चा
चीन की अर्थव्यवस्था को झटका, अक्टूबर में औद्योगिक उत्पादन और खुदरा बिक्री की रफ्तार घटी
चीन की अर्थव्यवस्था को झटका, अक्टूबर में औद्योगिक उत्पादन और खुदरा बिक्री की रफ्तार घटी
रामायण बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: 11वें दिन ₹75 करोड़ की कमाई, भारत में नेट कलेक्शन ₹760 करोड़ पार
रामायण बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: 11वें दिन ₹75 करोड़ की कमाई, भारत में नेट कलेक्शन ₹760 करोड़ पार
राजस्थान की पारंपरिक बाजरे की खिचड़ी घर पर बनाना है बेहद आसान, जानें रेसिपी
राजस्थान की पारंपरिक बाजरे की खिचड़ी घर पर बनाना है बेहद आसान, जानें रेसिपी
सर्दियों में सरसों का साग और मक्के की रोटी खाने का है अलग मजा, घर पर ऐसे करें तैयार
सर्दियों में सरसों का साग और मक्के की रोटी खाने का है अलग मजा, घर पर ऐसे करें तैयार
सर्दियों में थाली में जरूर शामिल करें सरसों, बाजरा और आंवला, जानें इन 5 मौसमी चीजों के फायदे
सर्दियों में थाली में जरूर शामिल करें सरसों, बाजरा और आंवला, जानें इन 5 मौसमी चीजों के फायदे
BJP ने पंजाब चुनाव की तैयारी तेज की, राघव चड्ढा और हरभजन सिंह को मिली अहम जिम्मेदारी
BJP ने पंजाब चुनाव की तैयारी तेज की, राघव चड्ढा और हरभजन सिंह को मिली अहम जिम्मेदारी
चार दिन की पूछताछ के बाद आजम खान को राहत, ED ने रिमांड बढ़ाने से किया इनकार
चार दिन की पूछताछ के बाद आजम खान को राहत, ED ने रिमांड बढ़ाने से किया इनकार
नाश्ते में सूजी या ओट्स, सेहत और पेट भरने के लिहाज से क्या बेहतर?
नाश्ते में सूजी या ओट्स, सेहत और पेट भरने के लिहाज से क्या बेहतर?
दिल्ली में आज से राष्ट्रीय साइबर सुरक्षा सम्मेलन, AI और डिजिटल फॉरेंसिक पर चर्चा
दिल्ली में आज से राष्ट्रीय साइबर सुरक्षा सम्मेलन, AI और डिजिटल फॉरेंसिक पर चर्चा
खाने के बाद 100 कदम चलने की आदत, पाचन और ब्लड शुगर के लिए कैसे अपनाएं शतपावली?
खाने के बाद 100 कदम चलने की आदत, पाचन और ब्लड शुगर के लिए कैसे अपनाएं शतपावली?
astrology