न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

भोपाल : एयरपोर्ट पर सिरफिरे ने तोड़ा हेलिकॉप्टर, रनवे पर विमान के आगे लेटा

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के राजा भोज एयरपोर्ट पर रविवार को सुरक्षा में चूक की बड़ी घटना सामने आई।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 03 Feb 2020 9:36:12

भोपाल : एयरपोर्ट पर सिरफिरे ने तोड़ा हेलिकॉप्टर, रनवे पर विमान के आगे लेटा

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के राजा भोज एयरपोर्ट पर रविवार को सुरक्षा में चूक की बड़ी घटना सामने आई। यहां एक 22 वर्षीय सिरफिरे युवक ने एयरपोर्ट पर जमकर उत्पात मचाया। एयरपोर्ट की दीवार फांदकर आए युवक ने हैंगर (पार्किंग) में खड़े एक हेलीकॉप्टर के पत्थरों से पहले कांच तोड़े फिर आगे के हिस्से को भी क्षतिग्रस्त कर दिया।

युवक को पकड़ने के लिए सीआईएसएफ के जवान आगे बढ़े लेकिन उससे पहले ही वह भाग कर रनवे पर खड़े स्पाइसजेट के विमान के आगे आकर लेट गया। यह विमान उदयपुर के लिए उड़ान भरने वाला था। स्पाइसजेट 3721 विमान रनवे पर उड़ने के लिए तैयार था, उसी वक्त यह घटना सामने आई। विमान के पायलट ने सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत विमान का इंजन बंद कर दिया। पाइलट-इन-कमांड के आदेश पर विमान को पीछे सुरक्षित जगह पर लाया गया और सभी यात्रियों को उतार लिया गया। यात्रियों को अराइवल बिल्डिंग से होते हुए डिपार्चर हॉल में दाखिल कराया गया। बाद में यात्रियों को दोबारा बोर्डिंग कार्ड्स जारी किए गए। सबकुछ दुरुस्त होने के बाद रात पौने आठ बजे विमान ने दोबारा उड़ान भरी।

बाद में काफी मशक्कत के बाद उसे हिरासत में लिया गया। डीआईजी इरशाद वली के मुताबिक, युवक दिमागी तौर पर अस्थिर लग रहा है। हिरासत में लिया गया युवक भोपाल के 1100 क्वार्टर का रहने वाला है और उसने अपना नाम योगेश त्रिपाठी बताया है। फिलहाल यह पता नहीं चल पाया है कि उसने ऐसा क्यों किया। युवक ने पूछताछ में बताया कि वह 'कमांडो ट्रेनिंग' करना चाहता था। हालांकि उसके परिवार ने बताया कि उसने कभी आर्मी में जाने के लिए उत्साह नहीं दिखाया।

सीआईएसएफ के डेप्युटी कमांडेंट वीरेंद्र सिंह ने टाइम्स ऑफ इंडिया को बताया कि यह घटना रविवार शाम 6 बजे की है। उन्होंने कहा कि आरोपी युवक पहले एयरपोर्ट की राजकीय पार्किंग (स्टेट हैंगर) में घुसा। यहां वीआईपी हेलिकॉप्टर्स और चार्टर्ड फ्लाइट्स खड़ी रहती हैं। वह एक हेलिकॉप्टर की ओर बढ़ा और उसमें तोड़फोड़ करनी शुरू कर दी। सीआईएसएफ के एक जवान ने उसे देखा और खदेड़ा। वह भागकर राजाभोज एयरपोर्ट पर आ गया और पार्किंग (हैंगर) से जुड़ा हुआ है। उन्होंने बताया, 'युवक उदयपुर के लिए उड़ान भरने जा रही स्पाइसजेट की एक फ्लाइट के सामने आकर खड़ा हो गया और उस पर घूंसे बरसाने लगा। तब तक मौके पर पहुंचे सीआईएसएफ जवानों ने उस पर काबू पा लिया और उसे गांधी नगर पुलिस के सुपुर्द कर दिया।' इस घटना के बाद स्पाइस जेट के इस विमान ने करीब एक घंटे की देरी से उदयपुर के लिए उड़ान भरी।

जिस हेलीकॉप्टर को युवक ने नुकसान पहुंचाया वह निजी था। इस सुरक्षा चूक की जिम्मेदारी तय करने के लिए जांच के आदेश दे दिए गए हैं। जांच में यह भी पता चलेगा कि एयरपोर्ट में अनाधिकृत प्रवेश के पीछे वजह क्या है। युवक को हिरासत में लेने के बाद पुलिस को सौंप दिया गया।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली प्रदर्शन के 48 घंटे में 10 FIR दर्ज, RAF जवान पर हमले के आरोप में भी केस
दिल्ली प्रदर्शन के 48 घंटे में 10 FIR दर्ज, RAF जवान पर हमले के आरोप में भी केस
'कॉकरोचों' के सामने झुकेगी सरकार? वांगचुक के बाद अब CJP प्रतिनिधियों से बातचीत करेंगे केंद्रीय मंत्री
'कॉकरोचों' के सामने झुकेगी सरकार? वांगचुक के बाद अब CJP प्रतिनिधियों से बातचीत करेंगे केंद्रीय मंत्री
काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
एक पैर में जूता, सीढ़ियों पर बैठे राहुल गांधी; रिहाई के बाद पीएम मोदी से की बड़ी अपील
एक पैर में जूता, सीढ़ियों पर बैठे राहुल गांधी; रिहाई के बाद पीएम मोदी से की बड़ी अपील
CM थलापति विजय की पार्टी TVK की दोटूक मांग, 'NEET खत्म हो, मेडिकल शिक्षा पर राज्यों का हो पूरा अधिकार'
CM थलापति विजय की पार्टी TVK की दोटूक मांग, 'NEET खत्म हो, मेडिकल शिक्षा पर राज्यों का हो पूरा अधिकार'
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
जेनेरिक दवाओं पर लगेगा 200% टैरिफ, ट्रंप के फैसले से भारत को बड़ा झटका
जेनेरिक दवाओं पर लगेगा 200% टैरिफ, ट्रंप के फैसले से भारत को बड़ा झटका
आंध्र प्रदेश में फिर बढ़े Covid-19 के मामले, 7 नए संक्रमित मिले, कुल आंकड़ा 26 पहुंचा
आंध्र प्रदेश में फिर बढ़े Covid-19 के मामले, 7 नए संक्रमित मिले, कुल आंकड़ा 26 पहुंचा
CJP प्रवक्ता सौरव दास का WhatsApp अकाउंट ब्लॉक, आंदोलन के बीच उठाया सवाल- आखिर किसके इशारे पर
CJP प्रवक्ता सौरव दास का WhatsApp अकाउंट ब्लॉक, आंदोलन के बीच उठाया सवाल- आखिर किसके इशारे पर
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
राहुल गांधी के प्रदर्शन पर गिरिराज सिंह का तीखा हमला, बोले- 'देशद्रोह का मामला दर्ज होना चाहिए'
राहुल गांधी के प्रदर्शन पर गिरिराज सिंह का तीखा हमला, बोले- 'देशद्रोह का मामला दर्ज होना चाहिए'
पालकी में बैठकर चढ़ाई करता दिखा युवक, वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस; लोगों ने दिए तीखे रिएक्शन
पालकी में बैठकर चढ़ाई करता दिखा युवक, वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस; लोगों ने दिए तीखे रिएक्शन
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!